2024 जय प्रकाश भारती का जीवन परिचय | Jai Prakash Bharti Ka Jeevan Parichay

Jai Prakash Bharti Ka Jivan Parichay

इस आर्टिकल में हम "जय प्रकाश भारती का जीवन परिचय" को बिल्कुल विस्तार से समझने वाले है। यहा पर इस लेख में हम जय प्रकाश भारती जी के व्यक्तिगत जीवन के साथ साथ इनके बारे में परीक्षाओं में पुछे जाने वाले प्रश्नो को भी विस्तारपूर्वक से समझेंगे जैसे की, जय प्रकाश भारती का जन्म कब हुआ था, जय प्रकाश भारती का जन्म कहां हुआ था, जय प्रकाश भारती की मृत्यु कब हुआ था, जय प्रकाश भारती की रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, भाषा, शैली और साहित्य में स्थान आदि। इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में विस्तार से मिल जायेंगे ताकी आप, जय प्रकाश भारती की जीवनी को अच्छे से समझ सके। तो, अगर आप jai prakash bharti ka jeevan parichay विस्तार से समझना चाहते है तो, इस आर्टिकल को पुरा अन्त तक अवश्य पढ़ें।

नाम जय प्रकाश भारती
जन्म तिथि 2 जनवरी 1936
जन्म स्थान मेरठ, उत्तर प्रदेश (भारत)
मृत्यु तिथि 5 फरवरी 2005
आयु (मृत्यु के समय) 86 वर्ष
पिता का नाम श्री रघुनाथ सहाय
शिक्षा बी.एस.सी
भाषा ओजपूर्ण, भावानुकूल भाषा।
शैली वर्णनात्मक और चित्रात्मक शैली।
रचनाएँ हिमालय की पुकार, अनन्त आकाश, अथाह सागर, देश हमारा देश हमारा, चलो चाँद पर चलें आदि।
सम्पादन भारत की प्रतिनिधि कथाएँ, किरण माला।

जयप्रकाश भारती जी का जीवन परिचय (Jai Prakash Bharti Ka Jeevan Parichay)

युवा पत्रकार, उदीयमान लेखक जयप्रकाश भारती का जन्म सन् 1936 में मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इनके पिता श्री रघुनाथ सहाय एडवोकेट मेरठ के प्रमुख समाजसेवी थे। मेरठ से बी. एस. सी. की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने छात्र जीवन में आपने अनेक समाजसेवी संस्थाओं में भाग लेना प्रारम्भ कर दिया मेरठ में साक्षरता प्रसार के कार्य में आपका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

आपने वर्षों तक नि: शुल्क प्रौढ़ रात्रि पाठशाला का संचालन किया। आपने 'सम्पादन कला विशारद' करके 'दैनिक प्रताप' (मेरठ) तथा 'नवभारत टाइम्स' (दिल्ली) में पत्रकारिता का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया साक्षरता निकेतन (लखनऊ) में नवसाक्षर साहित्य के लेखन का आपने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आपने हिन्दी पत्रकारिता जगत मैं वैज्ञानिक साहित्य का निर्माण किया जो युवकों को प्रेरणास्पद है। आप अनेक वर्षों तक 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के सह-सम्पादक रहे। आप काफी समय तक प्रसिद्ध बाल-पत्रिका के सम्पादक भी रहे। 5 फरवरी, 2005 ई. को इनका निधन हो गया।

जय प्रकाश भारती का साहित्यिक परिचय

जयप्रकाश भारती युवा पत्रकार, वैज्ञानिक साहित्य के प्रणेता, किशोर साहित्य सृष्टा और उदीयमान लेखक के रूप में हमारे समक्ष आते हैं। हिन्दी की साहित्यिक शैली में वैज्ञानिक निबन्ध प्रस्तुत करने में आपको विशेष सफलता और ख्याति मिली है। इस दृष्टि से हिन्दी साहित्य में आपका विशिष्ट स्थान है।

जय प्रकाश भारती की भाषा

भारती जी की भाषा सरल, शुद्ध और परिमार्जित खड़ी बोली है। आपकी भाषा में संस्कृत के तत्सम् और तद्भव शब्दों के साथ अंग्रेजी और उर्दू के शब्दों का स्वाभाविक प्रयोग भी मिलता है। आवश्यकता के अनुसार विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली का प्रयोग भी आपकी रचनाओं में मिलता है, फिर भी वर्णन में कहीं भी जटिलता नहीं आने पायी है।

जय प्रकाश भारती की शैली

भारती जी की शैली रोचक और प्रभावपूर्ण है। आपके लेखों में वैज्ञानिक प्रसंगों का यथावश्यक विवरण भी मिलता है परन्तु उसमें नीरसता नहीं आने देते हैं, अपितु उसमें कवित्व का पुट देकर उन्हें सरस एवं रोचक बना देते हैं। इस प्रकार उन्होंने वैज्ञानिक विषयों को साहित्यिक बाना पहिनाने का एक मार्ग दिखलाया है। आपकी शैली कहीं वर्णनात्मक है, कहीं परिचयात्मक और कहीं चित्रात्मक। आपकी शैली में नाटकीय रोचकता के साथ सहज आकर्षण पाया जाता है।

जय प्रकाश भारती का साहित्य में स्थान

जयप्रकाश भारती युवा पत्रकार, वैज्ञानिक साहित्य के प्रणेता, किशोर साहित्य सृष्टा और उदीयमान लेखक के रूप में हमारे समक्ष आते हैं। हिन्दी की साहित्यिक शैली में वैज्ञानिक निबन्ध प्रस्तुत करने में आपको विशेष सफलता और ख्याति मिली है। इस दृष्टि से हिन्दी साहित्य में आपका विशिष्ट स्थान है।

जय प्रकाश भारती जी की रचनाएँ

भारती जी की सुप्रसिद्ध रचनाएँ निम्नलिखित हैं 

▪︎ यूनेस्को द्वारा पुरस्कृत रचनाएँ --- हिमालय की पुकार, अनन्त आकाश, अथाह सागर, हीरा का हार।
▪︎ भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत रचनाएँ --- देश हमारा देश हमारा, चलो चाँद पर चलें।
▪︎ अन्य रचनाएँ --- सरदार भगतसिंह, हमारे गौरव के प्रतीक, उनका बचपन यूँ बीता, ऐसे थे हमारे बापू, लोकमान्य तिलक, बर्फ की गुड़िया, दुनिया रंग-बिरंगी।
▪︎ सम्पादन --- भारत की प्रतिनिधि कथाएँ, किरण माला, नन्दन आदि।

FAQ: जय प्रकाश भारती के जीवन से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न -- जय प्रकाश भारती का जन्म कब हुआ था?
उत्तर -- जय प्रकाश भारती का जन्म 2 जनवरी सन् 1936 में हुआ था।

प्रश्न -- जय प्रकाश भारती का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर -- जय प्रकाश भारती का जन्म मेरठ, उत्तर प्रदेश (भारत) में हुआ था।

प्रश्न -- जय प्रकाश भारती की मृत्यु कब हुआ था?
उत्तर -- जय प्रकाश भारती की मृत्यु 5 फरवरी, 2005 में हुआ था।

प्रश्न -- जय प्रकाश भारती के पिता का नाम?
उत्तर -- जय प्रकाश भारती जी के पिता का नाम श्री रघुनाथ सहाय था।

जय प्रकाश भारती का जीवन परिचय pdfpdf




निष्कर्ष

हमने यहा इस लेख में jai prakash bharti biography in hindi को विस्तार से देखा, हमने जय प्रकाश भारती जी की व्यकिगत जीवन के साथ-साथ इनकी रचनाएँ, साहित्यिक परिचय, भाषा, शैली और साहित्य में स्थान को भी अच्छे से समझा जिससे की आपको इनकी जीवनी को समझने में असानी हो। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की, इस आर्टिकल की सहायता से आपको जय प्रकाश भारती की जीवनी अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगर आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न हो, तो आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और साथ ही इस जीवनी को आप अपने सहपाठी एवं मित्र के साथ शेयर जरुर करे।

अन्य जीवन परिचय यहां पढ़े :-

तुलसीदाससुमित्रानन्दन पन्तकबीर दास
प्रेमचंदमहादेवी वर्माहरिशंकर
जयशंकर प्रसादपं. रामनरेश त्रिपाठीसुन्दर रेड्डी
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शीमाखन लाल चतुर्वेदीमोहन राकेश
डॉ॰ राजेन्द्र प्रसादसुभद्राकुमारी चौहानरामवृक्ष बेनीपरी
रामधारी सिंह दिनकरत्रिलोचनआचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
डॉ. भगवतशरण उपाध्यायमीराबाईमैथिलीशरण गुप्त
आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदीकेदारनाथ सिंहरहीम दस
जय प्रकाश भारतीअशोक वाजपेयीप्रतापनारायण मिश्र
सूरदासआचार्य रामचंद शुक्लहरिवंश राय बच्चन
बिहरीलालभारतेंदु हरिश्चंद्रडॉ सम्पूर्णानन्द

0 Response to "2024 जय प्रकाश भारती का जीवन परिचय | Jai Prakash Bharti Ka Jeevan Parichay"

Post a Comment

विज्ञापन