तत्सम और तद्भव शब्द किसे कहते हैं | Tatsam Tadbhav Shabd In Hindi

Tatsam Tadbhav

इस आर्टिकल में हम, तत्सम और तद्भव शब्द क्या होता है इसके बारे में बिल्कुल विस्तारपूर्वक से समझेंगे, यह लेख प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये काफी महत्वपुर्ण है। क्योकी इस लेख में हम, तत्सम और तद्भव शब्द किसे कहते हैं और इसके उदाहरण को एकदम विस्तार से देखेंगे, जोकि विभिन्न प्रतियोगीता परीक्षाओं में पुछे जाते है। तो यदि आप उन छात्रों में से है जो इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। तो आप इस लेख में दिये गए तत्सम और तद्भव शब्द को ध्यानपूर्वक से जरुर पढ़े, क्योकी इससे आपको परीक्षा में काफी सहायता मिल सकती है।

इसके अलावा यदि आप उन छात्रों में से है जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा है, यानी की कक्षा 10 या 12 में पढ़ रहा है। तो आपके भी यह Tatsam Tadbhav Shabd को समझना काफी महत्वपुर्ण है। क्योकी, बोर्ड की परीक्षा में हिन्दी के विषय में तत्सम और तद्भव शब्द से सम्बंधित बहुत से प्रश्नों पुछे जाते है। इसलिए यदि आप इसे अच्छे से पढ़ कर समझें रहेंगे तो, आपको इसे परीक्षा में लिखने में असानी होगी।

यहा इस लेख में हम तत्सम और तद्भव शब्द से सम्बंधित उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर को समझने का पूर्ण प्रयास करेंगे जो, आपके बोर्ड परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा में पुछे जा सकते है जैसे की, तत्सम शब्द किसे कहते हैं, तद्भव शब्द किसे कहते हैं, तत्सम शब्द कौन कौन से हैं, तत्सम शब्द की परिभाषा क्या होती है, तत्सम और तद्भव शब्द की सूची आदि। इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर आपको यहा पर एकदम विस्तार से देखने को मिल जायेंगे। तो अगर आप वास्तव में Tatsam Shabd kise kahate hain अच्छे से समझना चाहते है तो, इस लेख को पुरा अन्त तक अवश्य पढ़े।


तत्सम शब्द किसे कहते हैं (Tatsam Shabd Kise Kahate Hain)

परिभाषा -- तत्सम शब्द 'तत + सम' से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है— उसके समान अर्थात् संस्कृत के समान, जो शब्द संस्कृत भाषा से हिन्दी में आए हैं और ज्यों के त्यों प्रयुक्त हो रहे हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं। दुसरे शब्दों में, संस्कृत भाषा के ऐसे शब्द, जो हिन्दी में भी अपने मूल रूप में प्रचलित हैं, तत्सम कहलाते हैं; जैसे -- पुष्प, पुस्तक, बालक, कन्या, विद्या, साधु, आत्मा, तपस्वी, विद्वान, राजा, पृथ्वी, नेता, माता, अहंकार, नवीन, सुन्दर, सहसा, नित्य, आदि। 

इनके अतिरिक्त जिन संस्कृत शब्दों में संस्कृत के ही प्रत्यय लगाकर नवीन शब्दों का निर्माण किया गया है, वे भी तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे --  दूरदर्शन, आयुक्त, उत्पादनशील, आकाशवाणी, क्रयशक्ति, प्रौद्योगिकी, आदि।

संस्कृत भाषा ने अपने समय में जिन शब्दों को अन्य भाषाओं से लिया था, उन्हें भी हम तत्सम मानते हैं। ऐसे कुछ शब्द हैं- केन्द्र, यवन, असुर, पुष्प, नीर, गण, मर्कट, रात्रि, गंगा, कदली, ताम्बूल, दीनार, सिन्दूर, मुद्रा, तीर, आदि।

तद्भव शब्द किसे कहते हैं (Tadbhav Shabd Kise Kahate Kain)

परिभाषा -- तद्भव शब्द 'तत् + भव' से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है— 'उससे उत्पन्न या विकसित।' अर्थात् वे शब्द जो संस्कृत से उत्पन्न या विकसित हुए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं। दुसरे शब्दों में, संस्कृत के जो शब्द प्राकृत, अपभ्रंश, पुरानी हिन्दी आदि सोपानों से गुजरने के कारण शब्द मूल संस्कृत आज हिन्दी में परिवर्तित रूप में मिल रहे हैं, वे तद्भव कहलाते हैं। जैसे -- मोर, चार, बच्चा, फूल इत्यादि।

अर्द्धतत्सम शब्द किसे कहते हैं

परिभाषा -- अर्द्धतत्सम शब्द उन संस्कृत शब्दों को कहते हैं, जो प्राकृत भाषा बोलने वालों के उच्चारण से बिगड़ते - बिगड़ते कुछ और ही रूप के हो गए हैं; जैसे -- बच्छ, अग्याँ, मुँह, बंस इत्यादि।

तत्सम, तद्भव और अर्द्धतत्सम के उदाहरण

इन तीनों प्रकार के शब्दों (तत्सम, तद्भव और अर्द्धतत्सम) के कुछ उदाहरण निम्न प्रकार से दिए गए हैं। इन उदाहरणों से तीनों शब्दों के भेद स्पष्ट हो जाएँगे
तत्सम अर्द्धतत्सम तद्भव
अग्नि अग्नि आग
कार्य कारज काज
अक्षर अच्छर अक्ख
आज्ञा अग्याँ आन
वत्स बच्छ बच्चा

तत्सम और तद्भव शब्द List

विभिन्न परीक्षाओं में तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखने के लिए आते हैं। अतः छात्रों की सुविधा हेतु तद्भव और तत्सम शब्दों की सूची यहाँ प्रयुक्त है। आप सभी छात्र इन तत्सम और तद्भव शब्द की लिस्ट को गम्भीरतापुर्वक से जरुर पढ़े।

अ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

तद्भव     तत्सम

अढ़ाई -- अर्द्धतृतीय
अदरक -- आर्द्रक
अधूरा -- अर्द्धपूरक
अनाड़ी -- अनार्य
अनी -- अणि
अनूठा -- अनुत्थ
अपना -- आत्मनः
अनाज -- अन्न
अठखेली -- अष्ट
अपाहज -- अपादहस्त
अमचूर -- आम्रचूर्ण
अमी -- अमृत
अरग -- अर्क
अलग -- अलग्न
अलोना -- अलवण
अंगरखा -- अंगरक्षक
अंगीठी -- अग्निष्ठिका
अँगुरी -- अंगुली
अंगूठा -- अंगुष्ठ
अंगूली -- अंगुलीय
अंगोछा -- अंगपौंछा
अंतडी -- अंत्र
अजान -- अज्ञान
अमावस -- अमावस्या
अंडी -- एरंडी
अन्धा -- अंध
अंधेरा -- अंधकार
अकड़ना -- आकड़न
अकाज -- अकार्य
अकेला -- एकल
अखरोट -- अक्षोर
अखाड़ा -- अक्षवाट
अगहन -- अग्रहायन
अगम -- अगम्य
अगार -- आगार
अटारी -- अट्टालिका
अचरज -- आश्चर्य
अच्छर -- अक्षर
अट्ठाईस -- अष्टाविंशति
अट्ठानवे -- अष्टानवति
असाढ़ -- आषाढ़
असीस -- आशीष
अस्सी -- आशीति
अस्तुति -- स्तुति
अहीर -- आभीर
अहेर -- आखेट
अट्ठावन -- अष्टपंचाशन
अड़सठ -- अष्टषष्टि
अट्ठारह -- अष्टादश
अनत -- अन्यत्र

आ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

आप -- आत्मा
आम -- आम्र
आयसु -- आदेश
आरसी -- आदर्शिका
आग -- अग्नि
आज -- अद्य
आँख -- अक्षि
आँच -- अर्चि
आँत -- आंत्र
आलस -- आलस्य
आवाँ -- आपाक
आस -- आशा
आसरा -- आश्रय
आँब -- आमा
आँवला -- आमलक
आँसू -- अश्रु
आधा -- अर्ध 
आधीन -- अधीन
आठ -- अष्ट
आढ़त -- आठ्यत्व
आसोज -- आश्विन
आक -- अर्क
आखा -- अखिल
आखा -- अर्क

इ, ई से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

ईंट -- इसिका
ईख -- इक्षु
ईर्षा -- ईर्ष्या
ईंधन -- इन्धन
इतना -- इयत
इस -- एतस्य
इकट्ठा -- एकत्र
इलायची -- एला
इमली -- अम्लिका
इकसठ -- एकषष्ठि
इकतीस -- एकत्रिंशत्
इक्यासी -- एकाशीति
इतवार -- आदित्यवार
इक्कीस -- एकविंशति
इक्यावन -- एकपंचाशत्
इकतालीस -- एकचत्वारिंशत

उ, ऊ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

ऊँट -- उष्ट्र
ऊन -- ऊर्णा
ऊँचा -- उच्च
ऊखल -- उद्खल
ऊसर -- ऊषर
उड़ -- उड्ड
उगना -- उद्गत
उजइड -- उज्जड
उछाह -- उत्साह
उघाड़ना -- उद्घाटन
उजाला -- उज्ज्वल
उँगली -- अँगुलि
उगलना -- उद्गलन
उनतीस -- ऊनत्रिंशत्
उन्नीस -- ऊनविंशति
उपजना -- उत्पद्यते
उबटन -- उद्धर्तन
उबालना -- उद्बालन
उलाहना -- उपालंभ
उल्लू -- उलूक
उस -- अमुष्य
उनचास -- ऊनपंचाशत्
उनतालीस -- ऊनचत्वारिंशत्

ए, ऐ, ओ, औ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

एका -- ऐक्य
ऐसा -- ईदृश
एकलौता -- एकल पुत्रः
ओर -- अवर
ओंठ -- ओष्ठ
ओला -- उपल
ओखल -- उद्खल
ओझा -- उपाध्याय
ओस -- अवश्याय
औगुन -- अवगुन
औंधा -- अवमूर्ध
और -- अपर  
औचक -- अकस्मात

क से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

कुआँ -- कूप
कड़ाह -- कटाह
कडुआ -- कटुक
कपड़ा -- कर्पट
कपास -- कर्पास
कपूत -- कुपुत्र
कपूर -- कर्पूर
कन -- कण
कंगन -- कंकण
कंचन -- काँचन
कंघी -- कंकती
कँवल -- कमल
कई -- कति
कचहरी -- कृत्यगृह
कन्धा -- स्कंध
किरन -- किरण
कातिक -- कार्तिक
कैंची -- कर्तरी
कुछ -- किंचित्
कुँवारा -- कुमारकः
कूड़ा -- कूट
कूदना -- कूर्दन
कूर -- क्रूर
ककड़ा -- कर्कट
के -- कृते
केला -- कदली
केवट -- कैवर्त्त
कैथा -- कपित्थ
कल -- कल्य
कसेरा -- कांस्यकार
कसौटी -- कर्षपट्टिका
कहाँ -- कुत्रस्थ
कोठी -- कोष्ठिका
कोढ़ -- कुष्ठ
कोढ़ी -- कुष्ठी
कोना -- कोण
कलोल -- कल्लोल
कलेश -- क्लेश
करम -- कर्म
कर्तब -- कर्तव्य
करोड -- कोटि
कोई -- कोऽपि
कोख -- कुक्षि
कोठा -- कोष्ठक
कहानी -- कथानिका
कहार -- स्कन्धमार
काँच -- काच
काँटा -- कण्टक
का -- कृत
काज -- कार्य
काट -- कर्त
किस -- कसम
किसान -- कृषक
किवाड़ -- कपाट
कीड़ा -- कीटक
कुंजी -- कुज्जिका
किसन -- कृष्ण
काजल -- कज्जल
कुअर -- कुमार
कीरति -- कीर्ति
कछुआ -- कच्छप
कटहरा -- काष्ठगृह
कटहल -- कंटफल
कुत्ता -- कुक्कुर
कुम्हड़ा -- कूष्माण्ड
कुम्हार -- कुम्भकार
कुल्हाड़ा -- कुठार
कूची -- कूर्चिका
कोयल -- कोकिल
कोस -- क्रोश
कोहनी -- कफोणी
काटना -- कर्तन
काठ -- काष्ठ
कौडी -- कपर्दिका
कौआ -- काक:
कौर -- कवल
क्या -- किम्
काम -- कर्म
काढ़ा -- क्वाथ
कान -- कर्ण
कान्ह -- कृष्ण

ख से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

खाना -- खादन
खार -- क्षार
खीर -- क्षीर
खण्डहर -- खंडगृह
खजूर -- खर्जूर
खत्री -- क्षत्रिय
खप्पर -- खर्पर
खम्भा -- स्तम्भ
खाँसी -- कास
खाई -- खाति
खाट -- खट्वा 
खान -- खनि
खुजली -- खर्जू
खुर -- क्षुर
खेत -- क्षेत्र
खेती -- क्षेत्रित
खेल -- खेला
खोदना -- क्षोदन

ग से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

गुफा -- गुहा
गुसाई -- गोस्वामी
गूँजना -- गुञ्जन
गेंद -- कंदुक
गेहूँ -- गोधूम
गोबर -- गोमय
गोत -- गोत्र
गोद -- क्रोड
गोरा -- गौर
गँवार -- ग्रामीण
गड्ढा -- गर्त
गधा -- गर्दभ
गनेश -- गणेश
गहरा -- गंभीर
गाँठ -- ग्रन्थि
गाँव -- ग्राम
गागर -- गर्गर
गात -- गात्र
गाभिन -- गर्भिणी
गाय -- गो
गाहक -- ग्राहक
गिनना -- गणन
गोह -- गोधा
गौना -- गमन
ग्यारह -- एकादश
ग्वाल -- गोपाल

घ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

घिसना -- घृषण
घी -- घृत
घुँघची -- गुञ्जा
घूँघट -- गुठन
घोड़ा -- घोटक
घड़ा -- घट
घड़ी -- घटिका
घाम -- धर्म
घाव -- गुहा
घिन -- घृणा

च से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

चूना -- चूर्ण
चूमना -- चुम्बन
चैत -- चैत्र
चख -- चक्षु
चकवा -- चक्रवाक
चक्का -- चक्र
चना -- चणक
चबाना -- चर्वण
चमार -- चर्मकार
चाँद -- चंद्र
चाँदनी -- चन्द्रिका
चोंच -- चञ्चु
चोरी -- चौरिका
चौ -- चतुः
चौरासी -- चतुरशीति
चौरी -- चमरी
चुनना -- चिनोति
चाम -- चर्म
चौथा -- चतुर्थ
चौथाई -- चतुर्थ भागिक
चौदह -- चतुर्दश
चौपाया -- चतुष्पद
चार -- चत्वारि
चाहे -- चक्षते
चिकना -- चिक्कण
चिड़िया -- चटिका
चितेरा -- चित्रकार
चीता -- चित्रक
चौक -- चतुष्क
चौखट -- चतुष्काठ

छ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

छत -- छत्र
छः -- षष्
छकड़ा -- शकट
छक्का -- षट्क
छठा -- षष्ठ
छति -- क्षति
छाँह -- छाया
छाजन -- छाद्य
छाता -- छत्रक
छिन -- क्षण
छिमा -- क्षमा
छिलका -- शकल
छुरी -- क्षुरिका
छेद -- छिद्र
छेनी -- छेदनी
छोड़ना -- क्षोडन
छत्तीस -- षट्त्रिंशत
छत्री -- क्षत्रिय
छब्बीस -- षट्विंशति
छाता -- छत्र

ज से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

जग -- जगत
जड़ -- जटा
जत्था -- यूथ
जब -- यदा
जम -- यम
जमाई -- जामातृ
जम्हाई -- जृम्भिका
जमुना -- यमुना
जलना -- ज्वलन
जानना -- ज्ञान
जिजमान -- यजमान
जनेऊ -- यज्ञोपवीत
जिस -- यस्य
जीभ -- जिह्वा
जीरन -- जीर्ण
जूआ -- युक्त
जेठ -- ज्येष्ठ
जैसा -- यादृश
जो -- यः
जोग -- योग
जोगी -- योगी
जोड़ा -- युक्त
जौ -- यव
जवान -- युवा
जहाँ -- यत्र
जाँघ -- जंघा
जागना -- जाग्रण
जाड़ा -- जाड्य
जनम -- जन्म

झ ट, ठ, ड से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

झीना -- जीर्ण
जूठा -- जुष्ट
झट -- झटिति
झरना -- निर्झर

टूटना -- त्रुट्यते
टकसाल -- टंकशाला
टिटिहरी -- टिट्टिभी

ठाँव -- स्थान
ठण्डा -- शीत

डाह -- दाह
डंक -- दंश
डर -- दर
डाँड़ -- दण्ड
डाइन -- डाकिनी
डाढ़ -- दंष्ट्रा
डसना -- दंशन
डण्डा -- दंड

ढ, त से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

ढीठ -- धृष्ट
ढौंचा -- अर्द्धपंच
ढाई -- अर्द्धतृतीय
ढीला -- शिथिल

तेल -- तैल
तोंद -- तुन्द
तोल -- तुल्य
तोड़ना -- त्रोटन
त्योहार -- तिथिवार
तब -- तदा
तपसी -- तपस्वी
तन्डुल -- तन्दुल
तमोली -- ताम्बूलिक
तीता -- तिक्त
तीसरा -- त्रिसृत
तुम -- तुषमे
तुरत -- त्वरित
तू  -- त्वं / वैदिक / तु
तैंतीस -- त्रित्रिंशत्
तेईस -- त्रिविंशत्
तेरह -- त्रयोदश
तमचुर -- ताम्रचूड़
तलवार -- तरवारि
ताँबा -- ताम्र
ताकना -- तर्कन
ताव -- ताप
तिगुना -- त्रिगुण
तिनका -- तृण
तिरछा -- तिरश्च
तिहाई -- त्रिभागिका

थ, द से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

थल -- स्थल
था -- स्थित
थोड़ा -- स्तोक
थम्भ -- स्तम्भ
थन -- स्तन
थान -- स्थान

दाहिना -- दक्षिण
दीया -- दीपक
दूल्हा -- दुर्लभ
दूसरा -- द्विसत
देवर -- द्विवर
दो -- द्वौ
दोना -- द्रोण
दृग -- दृक्
दीवाली -- दीपावली
दुबला -- दुर्बल
दूज -- द्वितीय
दूजा -- द्वितीय
दूध -- दुग्ध
दूना -- द्विगुण
दूब -- दुर्वा
दबना -- दमन
दठी -- दृष्ठि
दस -- दश
दसवाँ -- दशम
दही -- दधि
दाँत -- दन्त
दाई -- धात्री/धाया 
दाख -- द्राक्षा
दाढ़ -- दंष्ट्रा
दाद -- दद्रु
दामाद -- जामाता

ध, न से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

धूल -- धूलि
धोना -- धावन
धरम -- धर्म
धरती -- धरित्री
धनिया -- धनिका
धीरज -- धैर्य
धुआँ -- धूम
धान -- धान्य

नंगा -- नग्न
नखत -- नक्षत्र
नन्दोई -- ननांदृपति
नया -- नव
नब्बे -- नवति
नरसों -- अन्यपरश्व
नस -- नस्या
नहना -- नखहरण
नीचे -- नीचैः
निठुर -- निष्ठुर
निडर -- निर्दर
निभाना -- निर्वहण
निहाई -- निघाति
नीचा -- नीच्य
नीबू -- निम्बक
नीम -- निम्ब
नेउता -- निमन्त्रण
नेम -- नियम
नेवला -- नकुल
नैन -- नयन
नैहर -- ज्ञातिगृह
नोचना -- लुंचन
नेह -- स्नेह
नहीं -- न हि
नाई -- नापित
लाँघना -- लंघन
नाक -- नक्र
नाथ -- नस्ता
निगलना -- निर्गलन
नारियल -- नारिकेल

प से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

पीठ -- पृष्ठ
पीढ़ा -- पीठ
पीढ़ी -- पीठिका
पीला -- पीत
पिय -- प्रिय
पुजारी -- पूजाकारी
पतोहू -- पुत्रवधु
पुराना -- पुरातन
पंख -- पक्ष
पंगत -- पंक्ति
पँछी -- पक्षी
पीपल -- पिप्पल
पाँव -- पाद
पाती -- पत्रिका
पान -- पर्ण
पाना -- प्रापण
पानी -- पानीय
पापड़ -- पर्पट
पास -- पार्श्व
पाहून -- पाषाण
पाहुना -- प्राघूर्ण
पिटारा -- पिटक
पिसन -- पिषण
पंदरह -- पंचदश
पकवान -- पक्वान्न
पक्का -- पक्व
पचपन -- पंचपंचाशत्
पछतावा -- पश्चात्ताप
पड़ना -- पतन
पड़िवा -- प्रतिपदा
पड़ोस -- प्रतिवेश
पड़ोसी -- प्रतिवेशी
पढ़ -- पठ
पीठी -- पिष्टिका
पत्ता -- पत्र
पत्थर -- प्रस्तर
पनसारी -- पण्यशालिक
पर -- उपरि
परकोटा -- परिकूट
परछाई -- प्रतिच्छाया
पूँछ -- पुच्छ
पूँजी -- पुंज
पूछना -- प्रच्छन
प्यास -- पिपासा
पूरब -- पूर्व
पूरा -- पूरक
पूस -- पुष्य
पैंतालीस -- पंचचत्वारिंशत्
पैंतीस -- पंचत्रिंशत्
पोखरा -- पुष्कर
पोता -- पौत्र
पोती -- पौत्री
पन्ना -- पर्ण
पोथी -- पुस्तिका
पौना -- पादोन
पहुँच -- प्रभुत्व
परनाला -- प्रणाल
परपोता -- परपौत्र
परपोती -- परपौत्री
परमारथ -- परमार्थ
परस -- स्पर्श
परिच्छा -- परीक्षा
परसों -- परश्व
पराठा -- पर्पट
पलंग -- पर्यक
पलड़ा -- पटल
पल्ला -- पल्लव
पसीना -- प्रस्विन्न/स्वेद
पहचान -- प्रत्यभिज्ञान
पहनना -- परिधान
पहर -- प्रहर
पहला -- प्रथिल
पहरुआ -- प्रहरी

फ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

फूलना -- फुल्लन
फोड़ा -- स्फोट
फरसा -- परशु
फटिक -- स्फटिकी
फिटकरी -- स्फटिकी
फूटना -- स्फुटन    
फुल्का -- फुल्ल
फरूआ -- परशु
फाँसी -- पाशिका
फागुन -- फाल्गुन

ब से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

बरस -- वर्ष
बरात -- वरयात्रा
बसेरा -- वासगृह
बहन -- भगिनी
बत्ती -- वर्तिका
बाल -- वार्ता
बादल -- वारिद
बानवे -- द्विनवति
बायाँ -- वाम
बार -- वार
बार -- द्वार
बारह -- द्वादश
बालू -- बालुका
बावन -- द्विपंचाशत्
बावला -- वातुल
बासठ -- द्विषष्ठि
बैटना -- बंटन
बन्दर -- वानर
बकरा -- वर्कर
बखान -- व्याख्यान
बगुला -- वक
बच्चा -- वत्स
बछड़ा -- वत्स
बजरंग -- वज्रांग
बड़/बरगद -- वट
बड़ा -- वृतक
बढ़ई -- वर्द्धकि
बढ़ना -- वर्धन
बत्तीस -- द्वात्रिंशत्
बनारस -- वाराणसी
बनिया -- वणिक
बयालीस -- द्वाचत्वारिंशत्
बरसना -- वर्षण
बिकना -- विक्रयण
बिगाड़ -- विकार
बिच्छू -- वृश्चिक
बिजली -- विद्युत
बिदेश -- विदेश
बिनती -- विनति
बींधना -- वेधन
बाट -- वर्त्म
बाजा -- वाद्य
बाँका -- वक्र
बाँध -- बंध
बाँधना -- बन्धन
बाँस -- वंश
बाँह -- बाहु
बाग -- वल्गा
बाघ -- व्याघ्र
बीत -- व्यतीत
बुआ -- पितृश्वसा
बुरा -- विरूप
बूँद -- बिन्दु
बूझना -- बुध्यते
बूटी -- वृत्तिक
बेर -- बदरी
बैस -- उपविष्ठ
बैन -- वचन
बेल -- बलीवर्द
बोना -- वपन
बौना -- वामन
बाड़ी -- वाटिका
बाहर -- बहिर
बीघा -- विग्रह
बीच -- वर्त्म
बहनोई -- भगिनीपति
बहिरा -- वधिर
बहुत -- बहुत्व
बहेड़ा -- विभीतिक

भ से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

भत्ता -- भक्त
भभूत -- विभूति
भरोसा -- परवश्यता
भला -- भद्रक
भांजा -- भागिनेय
भांड -- भंड/भट्ट
भाई -- भ्रातृ
भाड़ा -- भाटक
भात -- भक्त
भादों -- भाद्रपद
भालू -- भल्लुक
भाभी -- भ्रातृभार्या
भौंरा -- भ्रमर
भौंह -- भ्रू
भस्मि -- भस्म
भौ -- भ्रू
भावज -- भ्रातृजाया
भिखारी -- भिक्षाकारी
भी -- अपि 
भीख -- भिक्षा
भीतर -- अभ्यन्तर
भीसम -- भीष्म
भूख -- बुभुक्षा
भूखा -- बुभुक्षित
भूसा -- बुष
भूषन -- भूषण
भेस -- वेष
भण्डार -- भाण्डागार
भट्ठी -- भ्राष्ट्रिका
भतीज -- भ्रातृव्य
भतीजी -- भ्रातृजा

म से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

मूँछ -- श्मश्रु
मूंड -- मुंड
मूंदना -- मुद्रण
मूठ -- मुष्टि
मेंढक -- मंडूक
मेह -- मेघ
मण्डुआ -- मण्डप
मक्खी -- मक्षिका
मच्छर -- मत्सर
मछली -- मत्स्य
मजीठ -- मज्जिष्ठ
मिट्टी -- मृत्तिका
मढ़ना -- मंडन
मदारी -- मन्त्रकारी
मसान -- श्मशान
महँगा -- महार्घ
महावत -- महापात्र
महुआ -- मधूक
माँग -- मार्ग
मूसल -- मुषल
मुँह -- मुख
मुआ -- मृत
मुखिया -- मुख्य
मुझे -- मह्यम
मुट्ठी -- मुष्टि
मूँग -- मुद्ग
मैल -- मल
मोती -- मौक्तिक
मोर -- मयूर
मौर -- मुकुट
मौसी -- मातृश्वसा
मौत -- मृत्यु
मकड़ी -- मर्कटी
मनिहार -- मणिकार
माँगना -- मार्गण
माई -- मातृ
माखन -- म्रक्षण
मानुस -- मनुष्य
मिट्टी -- मृत्तिका
मिठाई -- मिष्टि
मीत -- मित्र
मिर्च -- मरीच

य, र से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

यों -- एवम्
यह -- एष
यहाँ -- अत्र

रखना -- रक्षण
रत्ती -- रक्तिका
रस्सी -- रश्मि
रहट -- अरघट्ट
राख -- क्षार
राखी -- रक्षासूत
राजपूत -- राजपुत्र
रात -- रात्रि
रानी -- राज्ञी
रोना -- रुदन
रीछ -- ऋक्ष
राच्छस/राकस -- राक्षस
राज्य -- राष्ट्र
रास -- राशि
रूख -- वृक्ष
रीठा -- अरिष्ठ
रीता -- रिक्त
रीस -- ईर्ष्या
रूखा -- रुक्ष
रूठा -- रुष्ट
रैन -- रजनी
रोआँ -- रोम

ल से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

लौंग -- लवंग
लोमड़ी -- लोमश
लच्छा -- लवगुच्छ
लटकना -- लटन
लड़ना -- रणन
लहसुन -- लशुन
लाख -- लक्ष/लाक्षा
लँगड़ा -- लंग
लंगोट -- लिंगपट्ट
लकड़ी -- लगुड़
लखपति -- लक्षपति
लगना -- लगन
लाज -- लज्जा
लिपटना -- लिप्त
लीख -- लिक्षा
लेई -- लेपिका
लोथ -- लोष्ट
लोयन -- लोचन
लोहा -- लौह
लोहार -- लौहकार

व, श, स से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

विछोह -- विक्षोभ
वह -- असौ
वैयरबानी -- वीर वनिता

शाम -- सायं
शीशम -- शिशपा
शक्कर -- शर्करा
शिस्य -- शिष्य

संडसी -- संदशिका
संभल -- सफल
सकना -- शक्यते
सगा -- स्वक
सच -- सत्य
सजाना -- सज्जापन
सतसई -- सप्तशती
सतहत्तर -- सप्तसप्तति
सताना -- संतापन
सत्त -- सत्व
सत्रह -- सप्रदेश
सनीचर -- शनैश्चर
सत्तासी -- सप्तपंचाशत्
सत्तू -- सक्तु
सपना -- स्वप्न
सपूत -- सुपुत्र
सात -- सप्त
सातवाँ -- सप्तम
साझा -- सांश
साठ -- षष्ठि
साड़ी -- शाटी
साढ़े -- सार्द्ध
साथ -- सार्थ
साला -- श्याल
सावन -- श्रावण
सास -- श्वव
समझ -- संबुद्धि
समेटना -- समावर्तन
सयाना -- सज्ञान
सलाई -- शलाका
साँचा -- सच्चक
सलोना -- सलावण्य
सवा -- सपाद
ससुर -- श्वसुर
ससुराल -- स्वशुरालय
सहिजन -- शोभांजन
सहेली -- सह हेलनी
साँई -- स्वामी
सांकल -- श्रृंखला
सांड -- षण्ड
साँवला -- श्यामल
साँस -- श्वास
साग -- शाक

ह से शुरू होने वाले तत्सम और तद्भव शब्द की सूची

हाट -- हट्ट
हितैषी -- हितेच्छु
हलका -- लघुक
हल्दी -- हरिद्रा
हाथ -- हस्त
हाथी -- हस्ती
हँसी -- हास्य
हड्डी -- अस्थि
हथौड़ा -- हस्त
हरड़ -- हरीतकी
हरा -- हरित
हार -- हारि
हीरा -- हीरक
हेठी -- अघःस्थिति
हिया -- हृदय
हिलना -- हिल्लन
हींग -- हिंगु
होंठ -- ओष्ठ

तत्सम शब्द लिस्ट PDF

छात्रों की सुविधा हेतू, यहा पर तत्सम और तद्भव शब्द की लिस्ट को पीडीएफ के रुप में भी शेयर किया गया है, जिसे आप सभी बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते हैं। और इस पीडीएफ की सहायता से कभी भी अपने समयानुसार तत्सम और तद्भव शब्द का अध्ययन कर सकते हैं। तत्सम शब्द लिस्ट pdf download करने के लिये नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करे और पीडीएफ फ़ाईल को सरलता से डाउनलोड करे।

FAQ: तत्सम और तद्भव शब्द के कुछ प्रश्न उत्तर

प्रश्न -- तत्सम शब्द से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -- जो शब्द संस्कृत भाषा से हिन्दी में आए हैं और ज्यों के त्यों प्रयुक्त हो रहे हैं उन शब्दों को तत्सम शब्द कहा जाता हैं।

प्रश्न -- तत्सम शब्द कौन कौन से हैं?

उत्तर -- पुस्तक, बालक, कन्या, आकाशवाणी, क्रयशक्ति, यवन, असुर, पुष्प, यह सभी तत्सम शब्द है।

प्रश्न -- दूल्हा का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर -- दूल्हा का तत्सम शब्द दुर्लभ होता है।

प्रश्न -- बौना का तत्सम क्या होगा?

उत्तर -- बौना का तत्सम वामन होगा।

प्रश्न -- पानी का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर -- पानी का तत्सम पानीय होता है।

प्रश्न -- बगुला का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर -- बगुला का तत्सम वक होता है।

प्रश्न -- मोती का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर -- मोती का तत्सम मौक्तिक होता है।

प्रश्न -- सौ का तत्सम शब्द क्या है?

उत्तर -- सौ का तत्सम शत होता है।

तत्सम और तद्भव शब्द के बहु विकल्पीय प्रश्न (तत्सम तद्भव MCQ)


1). नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए

( a ) पड़ोसी
( b ) गोधूम
( c ) बहू
( d ) शहीद

उत्तर -- ( b ) गोधूम

2). निम्न में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है ?

( a ) घृत
( b ) अतिन
( c ) दुग्ध
( d ) आँसू

उत्तर -- ( d ) आँसू

3). 'दर्शन' का तद्भव रूप है 

( a ) दर्सन
( b ) दरसन
( c ) दर्स
( d ) दशर्न

उत्तर -- ( b ) दरसन 

4). संस्कृत के ऐसे शब्द जिन्हें हम ज्यों-का-त्यों प्रयोग में लाते हैं, कहलाते हैं 

( a ) तत्सम
( b ) तद्भव
( c ) देशज
( d ) विदेशज

उत्तर -- ( a ) तत्सम

5). निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है?

( a ) उद्गम
( b ) खेत
( c ) कोर्ट
( d ) अजीब

उत्तर -- ( a ) उद्गम

6). निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? 

( a ) बिच्छू
( b ) षड्पद
( c ) बरी
( d ) भ्रमर

उत्तर -- ( a ) बिच्छू

7). नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए 

( a ) बैंक
( b ) मुँह
( c ) मर्म
( d ) प्रलाप

उत्तर -- ( b ) मुँह 

8). 'वानर' का तद्भव रूप है

( a ) बानर
( b ) बन्दर
( c ) बाँदर
( d ) बान्दर

उत्तर -- ( b ) बन्दर

9). निम्नलिखित तत्सम तद्भव में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है ?

( a ) नृत्य-नाच
( b ) शृंगार-सिंगार
( c ) चक्षु-आँख
( d ) दधि-दही

उत्तर -- ( c ) चक्षु-आँख

10). 'पहचान' का तत्सम शब्द है 

( a ) प्रत्यभिज्ञान
( b ) प्रज्ञान
( c ) अभिधान
( d ) अवधान

उत्तर -- ( a ) प्रत्यभिज्ञान

निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने तत्सम और तद्भव शब्द किसे कहते हैं, इसके बारे में विस्तार से जाना। तत्सम और तद्भव से सम्बंधित प्रश्न, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जाते है। इसलिए यदि आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो, इस तत्सम और तद्भव शब्द को आप बिल्कुल अच्छे से जरुर पढ़े, जिससे की आपको परीक्षा में मदद मिले।

इसी के साथ हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की, इस लेख की सहायता से Tatsam Shabd Kise Kahate Hain आपको एकदम अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगर आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल है तो, आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। साथ ही इस Tatsam Aur Tadbhav Shabd को आप अपने सभी सहपाठी एवं मित्रों के साथ शेयर जरुर करे।

हिन्दी व्याकरण के अन्य लेख:-

भाषावर्णवर्तनीविराम-चिन्हशब्दसंज्ञालिंगवचनकारकसर्वनामविशेषणवाक्यक्रियावाच्यकालअव्ययउपसर्गप्रत्ययसमाससंधि ➪  पदबंधपुनरुक्तिपर्यायवाची शब्दविलोम शब्दमुहावरेलोकोक्तियाँअनेकार्थी शब्दअनेक शब्दों के लिए एक शब्दअलंकारशब्दालंकारअर्थालंकाररसछन्दव्यंजन  ➪ पत्र लेखनअनौपचारिक पत्र लेखनऔपचारिक पत्र लेखन

0 Response to "तत्सम और तद्भव शब्द किसे कहते हैं | Tatsam Tadbhav Shabd In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन