बढ़ती जनसंख्या पर निबंध हिंदी में | Essay On Population Growth In Hindi [ PDF ]


इस लेख में हम बढ़ती जनसंख्या पर निबंध को विस्तार से देखेंगे, यह निबंध उन छात्रों के लिए मददगार है जो कक्षा 6 से 12 तक के छात्र हैं। तो, यदि आप क्लास 6, 7, 8, 9, 10, 11 या 12 के छात्र हैं, तो इस Badhti Jansankhya par Nibandh को अच्छे से जरूर पढ़ें। और यदि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह निबंध आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसका कारण यह है कि बोर्ड की परीक्षा में हिन्दी के विषय में जनसंख्या वृद्धि पर निबंध लिखने का प्रश्न अक्सर पूछा जाता हैं। इसलिए, यदि आप इस निबंध को ध्यान से पढ़ेंगे, तो आपको परीक्षा में इसे लिखने में काफी मदद मिलेगी और आप हिन्दी विषय में अच्छे अंक भी प्राप्त कर पायेंगे।

इसके साथ ही यदि आप उन विद्यार्थियों में से है, जो इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। तो आपके लिये भी यह निबंध काफी सहायक हो सकता है। क्योकी बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओं में जनसंख्या वृद्धि से सम्बन्धित प्रश्न भी पुछे जाते है, कुछ इस प्रकार के प्रश्न - जनसंख्या वृद्धि की परिभाषा क्या है, जनसंख्या वृद्धि के कारण, जनसंख्या वृद्धि से हानि, जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव व उपाय आदि। जनसंख्या वृद्धि से जुड़े ऐसे प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जा सकते हैं, और इस निबंध में आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से देखने को मिल जायेंगे, इसलिए आप इस निबंध को पुरा शुरू से अन्त तक अवश्य पढ़े। तो चलिये अब हम Badhti Jansankhya par Nibandh को बिल्कुल अच्छे से समझे।

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध (Badhti Jansankhya par Nibandh)

जनसंख्या वृद्धि न केवल भारत वरन् सम्पूर्ण विश्व की एक प्रमुख समस्या बनकर उभरी है। आज सम्पूर्ण विश्व इसके दुष्परिणामों से चिन्तित है। सुप्रसिद्ध विचारक गार्नर का कहना है कि जनसंख्या किसी भी राज्य के लिए उससे अधिक नहीं होनी चाहिए, जितनी साधन सम्पन्नता राज्य के पास है। इसे दूसरे शब्दों में इस प्रकार कहा जा सकता है कि जनसंख्या किसी देश के लिए वरदान होती है, परन्तु जब अधिकतम सीमा-रेखा को पार कर जाती है, तो वही अभिशाप बन जाती है। 

वर्तमान समय में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। हमारे सामने जनसंख्या विस्फोट की समस्या बनी हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ हो गई है, जोकि स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय लगभग 36 करोड़ थी। इस प्रकार भारत में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि परिलक्षित होती है। भारत में विश्व की जनसंख्या की लगभग 17.5% जनसंख्या निवास करती है। जबकि भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का मात्र 2.4% है। 

जनसंख्या वृद्धि किसी भी क्षेत्र में लोगों की संख्या बढ़ने को कहा जाता है। पूरी दुनिया में मनुष्य की जनसंख्या प्रति वर्ष लगभग 8.3 करोड़ या 1.1% की दर से बढ़ रही है। 1800 ई. में पूरे विश्व की जनसंख्या लगभग 1 अरब थी जो 2019 तक बढ़कर 7.7 अरब हो गई। आगे भी इसकी संख्या में वृद्धि का अनुमान है। वर्ष 2030 तक दुनिया की आबादी 8.6 अरब, वर्ष 2050 तक 9.8 अरब तथा 2100 तक दुनिया की आबादी 11.2 अरब होने का अनुमान है। 

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामले विभाग के जनसंख्या प्रकोष्ठ (Department of Economics and Social affairs Population Division) ने जून 2019 में 'द वर्ल्ड पापुलेशन प्रास्पेक्ट: 2019 रिवीजन रिपोर्ट जारी की। इसमें अनुमान लगाया गया है कि भारत की आबादी वर्ष 2027 में चीन से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1.36 अरब और चीन की जनसंख्या लगभग 1.43 अरब है। यद्यपि दोनों देशों के क्षेत्रफल में तो कोई परिवर्तन नहीं हो सकता, किन्तु जनसंख्या के मामले में भारत 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा। इसके बाद भारत की आबादी 2030 में लगभग 1.5 अरब तथा 2050 में लगभग 1.63 अरब हो जाने का अनुमान है।

जनसंख्या वृद्धि के कारण

भारत में जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न महत्त्वपूर्ण कारणों में जन्म एवं मृत्यु दर में असन्तुलन, कम उम्र में विवाह, शिक्षा का निम्न स्तर, निर्धनता, धार्मिक और सामाजिक अन्धविश्वास, पुत्र शिशु की अनिवार्यता, परिवार नियोजन में कमी, मनोरंजन के साधनों की कमी, संयुक्त परिवार, परिवार में युवा दम्पतियों में अपने बच्चों के पालन - पोषण के प्रति जिम्मेदारी का अभाव तथा बंध्याकरण, ट्यूबेक्टॉमी एवं लूप के प्रभावों के विषय में गलत सूचना या सूचना का अभाव आदि उल्लेखनीय हैं।

गरीबों द्वारा अधिक बच्चे पैदा करना दर्शाता है कि गरीबी एवं जनसंख्या के बीच आन्तरिक सम्बन्ध है। गरीबी या निर्धनता भी जनसंख्या वृद्धि का एक कारण है। गरीब व्यक्ति अधिक बच्चे पैदा करके अपने परिवार की बढ़ती आवश्यकताओं से जूझते हुए बाध्य होकर बच्चों को स्कूल जाने से रोकता है तथा कम उम्र में ही काम पर लगा देता है, ताकि वे घर चलाने में मदद कर सकें। 

इस प्रकार अशिक्षित बच्चे अपने माता-पिता के जैसे भाग्य के उत्तराधिकारी होते हैं और अपने पिता की ही तरह अधिक सन्तानोत्पत्ति में विश्वास करते हैं। धार्मिक दृष्टि से कट्टर एवं रूढ़िवादी लोग परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने के विरुद्ध होते हैं। कुछ ऐसी भी महिलाएँ होती हैं, जो तर्क देती हैं कि बच्चे भगवान की इच्छा से पैदा होते हैं और महिलाएँ बच्चों को जन्म देने के लिए ही नियत की गई हैं। 

हिन्दू समुदायों की तुलना में मुस्लिम परिवारों की जन्म दर अधिक है। समय-समय पर मुस्लिम समुदायों के सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि आधुनिक परिवार नियोजन उपायों के बारे में जानकारी होते हुए भी धार्मिक कारकों और नियतबाद दृष्टिकोण के कारण महिला और पुरुष दोनों उत्तरदाता इसके उपयोग के विरुद्ध पाए जाते हैं। 

जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव व उपाय

अत्यधिक जनसंख्या प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक शोषण पर प्रभाव डालती है। बढ़ती आबादी खाद्यान्न का और अधिक उत्पादन करने हेतु पृथ्वी पर भार डालती है और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर भी। नतीजन लोगों को कुपोषण, भुखमरी और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता है। जनसंख्या वृद्धि प्रदूषण और वनों की कटाई के गम्भीर रूपों को दर्शाती है। 

जनसंख्या वृद्धि अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी के दुष्चक्र को जन्म देती है। शिक्षा का अभाव लोगों को अपनी आजीविका कमाने और अपने जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के अवसरों से वंचित रखता है। जनसंख्या वृद्धि से धन और आय का असमान वितरण होने के कारण अमीरों और गरीबों के बीच का अन्तर सदैव बना रहता है।

जनसंख्या पर नियन्त्रण न होना कई क्षेत्रों में चुनौती पैदा कर रहा है। सबसे बड़ी चुनौती तो आर्थिक क्षेत्र में है। जनसंख्या में वृद्धि से भोजन, वस्त्र, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में संकट पैदा हो गया है। इन समस्याओं की पहचान निम्न बिन्दुओं से कर सकते हैं

▪︎ लिंगानुपात में असमानता।
▪︎ गरीबी व बेरोजगारी में वृद्धि।
▪︎ पर्यावरण असन्तुलन।
▪︎ बढ़ता आतंकवाद।
▪︎ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवास सम्बन्धी माँग में वृद्धि।

सरकार की कोई योजना, जिसे जनसंख्या को लक्ष्य करके बनाया जाता है, उसके क्रियान्वयन तक जनसंख्या का स्वरूप बदल चुका होता है, जिससे सारी योजना असफल हो जाती है। अतः पानी, बिजली, विद्यालय, चिकित्सालय परिवहन तथा कई अन्य क्षेत्रों में सरकार के कारगर कदम के बावजूद वांछित परिणाम नहीं मिल रहा है। 

जनसंख्या वृद्धि के कारण खेती योग्य भूमि का उपयोग मकान आदि बनाने में किया जा रहा है , इससे पैदावार में कमी आई है। मजदूरों को काम मिलने में कठिनाई हो रही है। अत: काम की तलाश में स्थान परिवर्तन करना पड़ता है जिससे असुरक्षा और अस्थिरता की भावना बढ़ी है तथा अपराध में वृद्धि हुई है। गरीबी में वृद्धि और रोजगार के अवसर कम हुए हैं और बेरोजगारों की संलिप्तता अपराध में बढ़ी है। आतंकवाद, सम्प्रदायवाद, नस्लवाद, क्षेत्रीयतावाद आदि के लिए यही समीकरण उत्तरदायी हैं। पर्यावरण पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

लगातार बढ़ती जनसंख्या पर नियन्त्रण हेतु कुछ कारगर उपायों की आवश्यकता है, जिनमें से कुछ निम्न हैं -

☞ दो या दो से कम सन्तान वाले दम्पति को प्रोत्साहन देना चाहिए।
☞ जनसंख्या नियन्त्रण कार्यक्रमों को धार्मिक एवं राजनैतिक दांव-पेंचों से दूर रखा जाना चाहिए।
☞ विवाह की आयु करनी चाहिए।
☞ विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य करना चाहिए।
☞ परिवार नियोजन के साधनों को अति सुलभ बनाया जाए।
☞ शिक्षा प्रणाली में राष्ट्रीय समस्याओं पर चयनित विषयों का समावेश करना चाहिए।
☞ शिक्षा के द्वारा जनसंख्या से होने वाली हानि पर विस्तृत चर्चा करनी चाहिए।
☞ प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम एवं साक्षरता अभियान को परिवार नियोजन कार्यक्रम से जोड़ देना चाहिए।
☞ आर्थिक पिछड़ापन दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
☞ ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन के साधनों का विस्तार करना चाहिए।
☞ सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि अधिक बच्चे पैदा कर सामाजिक रूप से सुरक्षित होने की भावना दूर हो।
☞ ऐसे क्षेत्रों की पहचान करना, जहाँ जन्म दर उच्च है तथा जहाँ परिवार नियोजन कार्यक्रम नहीं पहुँचा है, में विशेष अभियान चलाया जाए। महिलाओं और पुरुषों का अलग-अलग चैम्बर बनाकर उन्हें उपकरणों की जानकारी प्रदान की जाए।

जनसंख्या को स्थिर करने के सरकार के प्रयास

परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत हो रहे हस्तक्षेप जैसे गर्भनिरोधक दवाइयों का उन्नत पूर्ति प्रबन्धन, परिवार नियोजन सेवाओं में सुनिश्चित गुणवत्तापूर्ण देखरेख, परिवार नियोजन सेवाओं के लिए सेवा प्रदाता आधार को बढ़ाने हेतु निजी/गैर सरकारी संगठनों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाना आदि कुछ महत्त्वपूर्ण कदम हैं। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भ निरोधक दवाइयों की होम डिलीवरी योजना और आशा कार्यकर्ताओं को संस्थागत डिलीवरी सुरक्षित करने के काम पर लगाना कुछ अन्य कदम है।

जनसंख्या पर नियन्त्रण करने हेतु सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000 बनाई गई है। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की घोषणा गर्भ निरोध, स्वास्थ्य सम्बन्धी आधारगत ढाँचा, स्वास्थ्य कर्मचारियों और एकीकृत सेवा डिलीवरी की माँगों को करने के अविलम्ब लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई है। इस नीति का उद्देश्य कुल प्रजनकता को प्रतिस्थापन स्तर यानि 2 बच्चे प्रति दम्पति तक लाना है, जो इसका मध्य सत्रीय लक्ष्य है। इस नीति के तहत प्रारम्भ में वर्ष 2045 तक जनसंख्या को स्थिर करने का इसका दूरवर्ती लक्ष्य था, जिसे बढ़ाकर अब 2070 तक कर दिया गया है।

मई, 2000 में निर्मित राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के पास राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के क्रियान्वयन से सम्बन्धित समीक्षा करने, निगरानी करने और निर्देश देने, स्वास्थ्य सम्बन्धी, शैक्षणिक, पर्यावरणीय और विकास कार्यक्रमों में सहक्रिया को बढ़ावा देने और कार्यक्रमों की योजना बनाने व क्रियान्वयन करने में अन्तरक्षेत्रीय तालमेल को बढ़ावा देने का शासनादेश प्राप्त है। इस आयोग के अन्तर्गत, द नेशनल पापुलेशन स्टेबलाइजेशन फण्ड (राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरता कोष) की स्थापना की गई, लेकिन बाद में इसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को स्थानान्तरित कर दिया गया। जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियन्त्रित करने हेतु सरकार द्वारा जनसंख्या नियन्त्रण बिल लाने की तैयारी जारी है।

निष्कर्ष

यह कहा जा सकता है कि मानव संसाधन प्रत्येक देश के विकास का एक अहम पहलू है, किन्तु जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो अन्य संसाधनों पर अत्यधिक बोझ बढ़ जाता है। अत: किसी देश के समुचित सामाजिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय विकास के लिए यह आवश्यक है कि जनसंख्या उसी अनुपात में हो, जिस अनुपात में राज्य में प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं।

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध PDF

यहा पर बढ़ती जनसंख्या पर निबंध का पीडीएफ भी साझा किया गया है, जिसे आप बडी हो सहजता सर डाउनलोड कर सकते हैं। और इस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी जब चाहे जनसंख्या वृद्धि पर निबंध का रिवीजन कर सकते हैं। Badhti Jansankhya par Nibandh Pdf Download करने के लिये निचे दिये गए बटन पर क्लिक करें और पीडीएफ फ़ाईल को असानी से डाउनलोड करें।

निष्कर्ष

यहा पर हमने बढ़ती जनसंख्या पर निबंध को बिल्कुल विस्तार से समझा, जो कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिये काफी उपयोगी है। इसलिए अगर आप क्लास 6 से 12 तक के किसी भी कक्षा के स्टूडेंट है, तो इस निबंध को पुरा जरुर पढ़े। 

आपको बता दे की, बढ़ती जनसंख्या पर निबंध Class 10 के विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योकी कक्षा 10वी के बोर्ड की परीक्षा में हिन्दी में ज्यादातर बढ़ती जनसंख्या पर निबंध लिखने को पुछा जाता है, जोकि पूरे 8 से 10 अंको का होता है। इसलिए अगर 10वी कक्षा के छात्र है, तो आप इस निबंध को अच्छे से पढ़ कर रट ले।   

यहा पर शेयर किया गया Badhti Jansankhya par Nibandh आपको कैसा लगा, कमेंट के माध्यम से आप आपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करें। हम आशा करते है की आपको यह निबंध जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की इस लेख की सहायता से जनसंख्या वृद्धि पर निबंध कैसे लिखें? आप अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल है, तो आप निचे कमेंट करके पुछ सकते हैं। और साथ ही इस निबंध को आप अपने क्लास के मित्रों के साथ शेयर भी जरुर करे।

यदि आप अन्य विषयों पर निबंध पढ़ना चाहते है तो नीचे बहुत से और भी विभिन्न विषयों पर निबंध दिया गया है आप उन सभी को भी जरुर पढ़े।

बाढ़ | योग | भ्रष्टाचार | कम्प्यूटर | इंटरनेट | जातिवाद | आतंकवाद | दहेज प्रथा | जल संकट | चंद्रयान 2 | मेरा विद्यालय | बेरोजगारी | नक्सलवाद | भारतीय रेलवे | आत्मनिर्भर भारत |  डिजिटल इंडिया | गंगा प्रदूषण | ऑनलाइन शिक्षा | ओजोन परत | गणतंत्र दिवस | शिक्षक दिवस | हिंदी दिवस | राष्ट्रभाषा हिन्दी | राष्ट्रीय एकता | पर्यावरण प्रदूषण | सोशल मीडिया | 5G टेक्नोलॉजी | साइबर क्राइम | महिला सशक्तीकरण | काला धन | स्वच्छ भारत अभियान | जलवायु परिवर्तन |  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ | विज्ञान वरदान या अभिशाप

0 Response to "बढ़ती जनसंख्या पर निबंध हिंदी में | Essay On Population Growth In Hindi [ PDF ]"

Post a Comment

विज्ञापन