2024 गणतंत्र दिवस निबंध 500 शब्दों में | Essay On Republic Day 500 Words In Hindi

Republic Day Essay In Hindi

इस लेख में हम गणतंत्र दिवस पर निबंध 500 शब्दों में विस्तार से देखेंगे। यह निबंध छोटे वर्ग के कक्षा के छात्रों के लिये काफी उपयोगी है, क्योकी छोटे वर्ग के कक्षा जैसे क्लास 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 के स्टूडेंट्स को उनके स्कूल से होम वर्क के रुप में कई बार गणतंत्र दिवस पर निबंध लिख कर लाने को कहा जाता है, ऐसे में यदि आप भी उन्हीं छात्रों में से है, जिन्हें उनके विद्यालय से gantantra diwas par nibandh लिखने का होम वर्क मिला है, तो आप इस लेख की सहायता से अपना होम वर्क बहुत ही असानी से पुरा कर सकते हैं। यहा पर दिये गए गणतंत्र दिवस के निबंध में गणतंत्र दिवस से सम्बंधित कई महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को भी समझा गया है, जैसे की- गणतंत्र दिवस का महत्त्व, गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है और गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है आदि। तो अगर आप essay on gantantra diwas एकदम अच्छे से पढ़ना चाहते हैं, तो इस लेख को पुरा अन्त तक जरुर पढ़े।

यहा पर जो गणतंत्र दिवस पर निबंध शेयर किया गया है वह 500 से अधिक शब्दों में है। यदि आपको गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में या गणतंत्र दिवस पर निबंध 200 शब्दों में लिखना है, तो आप इन निबंध में से कुछ शब्दों को कम करके लिख सकते हैं। तो चलिए अब हम essay on republic day को एकदम विस्तार से देखें।

गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में (Essay On Republic Day 500 Words In Hindi)

गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है। इसे हर वर्ष 26 जनवरी को देश भर में मनाया जाता है। इस तारीख को 1950 ई० में हमारे स्वतंत्र देश का संविधान लागू हुआ और 'राष्ट्रपति' के पद को सर्वोच्च शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया। इस तिथि से हमारा देश स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। वर्षों की गुलामी के बाद जब हमारा देश स्वतंत्र हुआ, तो 15 अगस्त को हर वर्ष 'स्वतंत्रता दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा। 

साथ ही, यहाँ की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए नियम और कानूनों की आवश्यकता महसूस हुई। कई विद्वानों ने लम्बे समय तक मेहनत करने के बाद 'भारतीय संविधान' को तैयार किया। इस संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। 26 जनवरी के दिन को ही इस कार्य के लिए चुनने का कारण था कि इसी तिथि को 1929 ई ० में लाहौर के काँग्रेस अधिवेशन में नेहरूजी एवं अन्य नेताओं के द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा की गयी थी। 

26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ हमारे देश में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था को अपनाया गया। इसके अनुसार देश की जनता को अपनी पसंदीदा सरकार चुनने तथा सत्ता में भागीदारी का अधिकार दिया गया। इसलिए इस पावन दिवस को हर वर्ष 'गणतंत्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने देश के विकास हेतु जागृत करता है , क्योंकि संविधान ने देश का शासन हमारे ही हाथों में सौंपा है । 

देश भर के सरकारी एवं निजी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर इस दिन तिरंगा झंडा फहराया जाता है, राष्ट्र-गान होता है और इसकी महत्ता को समझा और समझाया जाता है। इस दिन दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रति द्वारा झंडा फहराया जाता है और देश की सैन्य-शक्ति का प्रदर्शन झाँकी के रूप में होता है। लोग आपस में मिठाइयाँ बाँटते हैं और इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर गौरवान्वित होते हैं। शाम को सूर्यास्त के पहले झंडों को हर जगह से श्रद्धापूर्वक उतार लिया जाता है। 

रात्रि में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहाँ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत गीत-संगीत और प्रहसन आदि का मंचन होता है। यह दिन हम भारतवासियों को रोमांचित तथा स्फूरित करता है। यह दिवस हर वर्ष हमें याद दिलाता है कि देश के शासन की बागडोर यहाँ की जनता के हाथों में है। देश का विकास और साफ सुथरी शासन व्यवस्था, हम भारतवासियों की जिम्मावारी है। अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि देश की एकता, अखण्डता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए हम प्रयासरत रहें।

Essay On Republic Day In Hindi Pdf

यहा पर हमने गणतंत्र दिवस पर निबंध को पीडीएफ के रुप में भी शेयर किया है, जिसे आप बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते हैं। और इस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी अपने समयानुसार गणतंत्र दिवस के निबंध का अध्ययन कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर निबंध pdf download करने के लिये नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करें, और पीडीएफ फ़ाईल को असानी से डाउनलोड करे।

निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने गणतंत्र दिवस पर निबंध लगभग 500 शब्दों में देखा। हमने इस निबंध को कम एवं सरल भाषा में बताने का पुर्ण प्रयास किया है, जिससे की छात्रों को इसे पढ़ने एवं याद करने में असानी हो। इस निबंध की सहायता से आप गणतंत्र दिवस के बारे में 10, 20 या 30 लाइन भी काफी असानी से लिख सकते हैं। साथ ही अगर आपके विद्यालय से "गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखें" इस प्रकार का होम वर्क मिला है, तो आप इस लेख के सहारे से उस होम वर्क को भी बड़े ही असानी से पुरा कर सकते हैं।

यहा पर शेयर किये गए गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में आपको कैसा लगा, कमेंट के माध्यम से आप अपनी राय हमारे साथ साझा कर सकते हैं। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमें उमीद है की इस लेख की सहायता से गणतंत्र दिवस पर निबंध कैसे लिखें? आप बिल्कुल अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। साथ ही इस gantantra diwas nibandh को आप अपने क्लास के सभी मित्रों के साथ शेयर जरुर करें।

यदि आप अन्य विषयों पर निबंध पढ़ना चाहते है तो नीचे बहुत से और भी विभिन्न विषयों पर निबंध दिया गया है आप उन सभी को भी जरुर पढ़े।

बाढ़ | योग | भ्रष्टाचार | कम्प्यूटर | इंटरनेट | जातिवाद | आतंकवाद | दहेज प्रथा | जल संकट | चंद्रयान 2 | मेरा विद्यालय | बेरोजगारी | नक्सलवाद | भारतीय रेलवे | आत्मनिर्भर भारत |  डिजिटल इंडिया | गंगा प्रदूषण | ऑनलाइन शिक्षा | ओजोन परत | शिक्षक दिवस | हिंदी दिवस | राष्ट्रभाषा हिन्दी | राष्ट्रीय एकता | पर्यावरण प्रदूषण | जनसंख्या वृद्धि | सोशल मीडिया | 5G टेक्नोलॉजी | साइबर क्राइम | महिला सशक्तीकरण | काला धन | स्वच्छ भारत अभियान | जलवायु परिवर्तन |  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ | विज्ञान वरदान या अभिशाप

0 Response to "2024 गणतंत्र दिवस निबंध 500 शब्दों में | Essay On Republic Day 500 Words In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन