अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय | Abraham Lincoln Biography In Hindi

Abraham Lincoln Biography In Hindi

अब्राहम लिंकन की जीवनी, बायोग्राफी, जन्म, मृत्यु, राष्ट्रीयता, धर्म, माता-पिता, पत्नी, बच्चे, राष्ट्रपति के रूप में अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln Ki Jivani, Biography, Birth, Death, Nationality, Religion, Parents, Wife, Children And Abraham Lincoln as President)

इस आर्टिकल मे हम बात करने वाले है, संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बारे में, यहा हम इनकी सम्पुर्ण जीवनी की एकदम विस्तार से समझेंगे। अब्राहम लिंकन को संघ के उद्धारकर्ता और गुलाम लोगों के मुक्तिदाता के रूप में उनकी भूमिका के कारण अमेरिका के सबसे महान नायकों में से एक माना जाता है। आइये इनकी संघर्ष भरी जीवनी को इस लेख के माध्यम से समझने का प्रयास करे।

यहा इस लेख में हम अब्राहम लिंकन के जीवन से जुड़े उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे जो, अकसर लोगो द्वारा पुछे जाते है जैसे की- अब्राहम लिंकन का जन्म कब और कहाँ हुआ था, अब्राहम लिंकन के माता-पिता का नाम, अब्राहम लिंकन के पिता क्या करते थे, अब्राहम लिंकन कहाँ के राष्ट्रपति थे, अब्राहम लिंकन की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी, अब्राहम लिंकन की मृत्यु कैसे हुई थी आदि। ऐसे ही और भी बहुत से प्रश्नों को इस लिख में सामिल किया गया है, जिससे की आपको इनकी जीवनी को समझने में असानी हो।

आपको बता दे की यह जीवनी, प्रतियोगीता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये काफी उपयोगी है। क्योकी बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओं में अब्राहम लिंकन के जीवन से सम्बंधित प्रश्न पुछे जाते है। इसलिए यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है या करने वाले है। तो, इस जीवनी को आप गम्भीरतापुर्वक से जरुर पढ़े, ताकी आपको इससे परिक्षा में मदद मिले। तो अगर आप वास्तव में Abraham Lincoln Ka Jivan Parichay एकदम अच्छे से समझना चाहते है तो, इस लेख को पुरा अन्त तक पढ़े।


अब्राहम लिंकन की जीवनी (Abraham Lincoln Biography In Hindi)

नाम अब्राहम लिंकन
जन्म तिथि 12 फरवरी, 1809
जन्म स्थान हॉजगेनविल, केंटकी, यू.एस.
मृत्यु तिथि 15 अप्रैल, 1865
मृत्यु स्थान वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.
आयु (मृत्यु के समय) 56 वर्ष
मौत का कारण हत्या (सिर पर गोली लगने के घाव से)
राष्ट्रीयता अमेरिकन
धर्म ईसाई
शिक्षा स्व-शिक्षित
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, वकील
पिता का नाम थॉमस लिंकन
माता का नाम नैन्सी हैंक्स लिंकन
चाचा के नाम जोशिया लिंकन, मोर्दकै लिंकन
भाईयों के नाम थॉमस लिंकन, जूनियर
बहन का नाम सारा लिंकन ग्रिग्सबी
पत्नी का नाम मैरी टॉड लिंकन
बच्चों के नाम रॉबर्ट टॉड लिंकन, विलियम वालेस लिंकन, एडवर्ड बेकर लिंकन, टैड लिंकन
'असफलता, सफलता की कुंजी होती हैं', इस कहावत को चरितार्थ करने वाले अब्राहम लिंकन की जीवनी ने ऐसा ही अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकता है। उन्हें अपने जीवन के अधिकांश वर्षों में केवल असफलता से ही दो-चार होना पड़ा। 22 वर्ष की उम्र में व्यापार में असफल होने के बाद 23 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखते हुए वे विधायक का चुनाव हार गए।

24 वर्ष की उम्र में उन्हें पुन: व्यापार में असफलता का सामना करना पड़ा। 26 वर्ष की उम्र में उनकी पत्नी का देहान्त हो गया। 27 वर्ष की उम्र में उन्हें नर्वस ब्रेक डाउन बीमारी का शिकार होना पड़ा। 29 वर्ष की उम्र में वे स्पीकर का चुनाव हार 31 वर्ष की उम्र में इलेक्टर का चुनाव हार गए। 39 वर्ष की उम्र में अमेरिकी कांग्रेस के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

46 वर्ष की उम्र में वे सीनेट का चुनाव हार गए। 47 वर्ष की उम्र में उपराष्ट्रपति का चुनाव हारे। 49 वर्ष की उम्र में दूसरी बार सीनेट के चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यदि यह कहा जाए कि उन्होंने असफलता की पराकाष्ठा पार कर ली थी, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इतनी असफलताओं के पश्चात् शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पद के लिए उम्मीदवार बनने की बात सोच सके। 

अब्राहम लिंकन ने पराजयों को भी पराजित करते हुए उस समय अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की, जब उन्होंने 1861 ई. में 51 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति का चुनाव जीता तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति निर्वाचित होकर न केवल यह सिद्ध किया कि वे इस पद हेतु सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार हैं बल्कि असफलताओं से घबरा जाने वाले लोगों के लिए भी उन्होंने अद्वितीय एवं प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

अब्राहम लिंकन का प्रारम्भिक जीवन (abraham lincoln ka jeevan parichay)

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को अमेरिका के केंटुकी नामक स्थान पर एक गरीब किसान के यहाँ हुआ था। उनके पिता का नाम टॉमस लिंकन एवं माता का नाम नैंसी लिंकन था। जब वे मात्र 9 वर्ष के थे, तब उनकी माँ का देहान्त हो गया, जिसके बाद उनके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया। शायद यही कारण था कि लिंकन धीरे-धीरे अपने पिता से दूर होते चले गए।

उनके माता-पिता अधिक शिक्षित नहीं थे, इसलिए लिंकन की प्रारम्भिक शिक्षा सही प्रकार से नहीं हो सकी, किन्तु कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करते हुए उन्होंने न केवल अच्छी शिक्षा अर्जित की, बल्कि वे वकालत की डिग्री पाने में भी सफल रहे, लेकिन अपने मानवतावादी दृष्टिकोण के कारण वे वकालत के व्यवसाय में असफल रहे। उसके बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के रूप में

जब लिंकन राष्ट्रपति बने, उस समय अमेरिका गुलामी प्रथा की समस्या से जूझ रहा था। गोरे लोग दक्षिणी राज्यों के बड़े खेतों के स्वामी थे और वे अफ्रीका से अश्वेत लोगों को अपने खेतों में काम करने के निमित्त बुलाते थे तथा वहाँ उन्हें दास के रूप में रखा जाता था। उत्तरी राज्यों के लोग गुलामी की इस प्रथा के विरुद्ध थे तथा वे इसे समाप्त करना चाहते थे। अन्त में उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच एक गृह युद्ध छिड़ गया।

लिंकन ने घोषणा की कि 'एक राष्ट्र आधा दास और आधा बिना दास नहीं रह सकता' (A nation cannot exist half free and half slave)। अन्ततः उत्तरी राज्यों की जीत हुई। देश को गृह युद्ध से उबारना लिंकन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। 1865 ई. में अमेरिका के संविधान में 13 वें संशोधन द्वारा दास प्रथा की समाप्ति का श्रेय लिंकन को ही जाता है। 

लिंकन एक अच्छे राजनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रखर वक्ता भी थे। प्रजातन्त्र की परिभाषा देते हुए उन्होंने कहा- "प्रजातन्त्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है।" वे राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी सदा न केवल विनम्र रहे, बल्कि यथासम्भव गरीबों की भलाई के लिए भी प्रयत्न करते रहे। दास प्रथा के उन्मूलन के दौरान उन्हें अत्यधिक विरोध का सामना करना पड़ा, किन्तु अपने कर्त्तव्य को समझते हुए वे अन्तत: इस कार्य को करने में सफल रहे।

अमेरिका में दास प्रथा के अन्त का अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व इसलिए भी है कि इसके बाद ही विश्व में दास प्रथा के उन्मूलन का मार्ग प्रशस्त हुआ। अपने देश में इस कुप्रथा की समाप्ति के बाद विश्व के अन्य देशों में भी इसकी समाप्ति में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। लिंकन का व्यक्तित्व मनुष्यों के लिए प्रेरणा का दुर्लभ स्रोत था। वे पूरी मानवता से प्रेम करते थे।

शत्रु-मित्र की संकीर्ण भावना से वे कोसों दूर थे। इससे सम्बन्धित एक रोचक प्रसंग यहाँ प्रस्तुत है। गृह युद्ध के दौरान एक दिन सायंकाल वे अपने सैनिकों के शिविर में गए। वहाँ सभी का हालचाल पूछा और काफी समय सैनिकों के साथ बिताते हुए घायल सैनिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। जब वे शिविर से बाहर आए, तो अपने साथ के लोगों से बातचीत करने के बाद शत्रु सेना के शिविर में जा पहुँचे। कुछ वहाँ के सभी सैनिक व अफसर लिंकन को अपने बीच देखकर चकित हो गए। 

लिंकन ने उन सभी से अत्यन्त स्नेहपूर्वक बातचीत की। हालाँकि उन सभी को यह बड़ा अजीब लगा, फिर भी वे लिंकन के प्रति आत्मीय श्रद्धा से भर गए। जब लिंकन शिविर से बाहर निकले, तो सभी उनके सम्मान में उठकर खड़े हो गए। लिंकन ने उन सभी का अभिवादन किया और अपनी कार में बैठने लगे। तभी वहाँ खड़ी एक वृद्धा ने कहा- "तुम तो अपने शत्रुओं से भी इतने प्रेम से मिलते हो, जबकि तुम में तो उन्हें समाप्त कर देने की भावना होनी चाहिए।" 

तब लिंकन ने मुस्कुराकर जवाब दिया- "यह कार्य मैं उन्हें अपना मित्र बनाकर भी कर सकता हूँ।" इस प्रेरक प्रसंग से ज्ञात होता है कि लिंकन इस बात में विश्वास करते थे कि 'मित्रता बड़ी-से-बड़ी शत्रुता का भी अन्त कर सकती है।' वे अपने शत्रुओं के प्रति भी उदारवादी दृष्टिकोण अपनाने में विश्वास करते थे। एक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका के अब तक के सभी राष्ट्रपतियों में लोकप्रियता के मामले में लिंकन शीर्षस्थ स्थान पर हैं।

14 अप्रैल, 1865 को फोर्ड थियेटर में 'अवर अमेरिकन कजिन' नामक नाटक देखते समय जॉन विल्किस बूथ नाम के एक अभिनेता ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उनकी हत्या के बाद अमेरिका में विद्वानों की एक सभा में कहा गया- "लिंकन की भले ही हत्या कर दी गई हो, किन्तु मानवता की भलाई के लिए दास प्रथा उन्मूलन का जो महत्त्वपूर्ण कार्य उन्होंने किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लिंकन अपने विचारों एवं अच्छे कर्मों के कारण सदैव हमारे साथ रहेंगे।" उनके व्यक्तित्व का ही अनुपम प्रभाव था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा, अब्राहम लिंकन के योगदान को समझते हुए अपने राष्ट्रपति पद हेतु शपथ ग्रहण करने से पहले उस स्थान पर गए, जहाँ से लिंकन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

Abraham Lincoln Biography Pdf

यहा पर अब्राहम लिंकन की सम्पुर्ण जीवनी को पीडीएफ के रुप में भी शेयर किया गया है, जिसे आप बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते हैं। और उस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी अब्राहम लिंकन की जीवनी का अध्ययन कर सकते हैं। अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय pdf download करने के लिए नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करे और पीडीएफ फ़ाईल को डाउनलोड करे।

FAQ: अब्राहम लिंकन के प्रश्न उत्तर

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन कौन थे?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन एक अमेरिकी वकील और राजनेता थे, जिन्होंने 1861 से 1865 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन का जन्म कब हुआ था?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, सन् 1809 में हुआ था।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन का जन्म हॉजगेनविल, केंटकी, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन कहाँ के राष्ट्रपति थे?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। 

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन के पिता क्या करते थे?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन के पिता किसान तथा बढ़ई थे।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन की बहन का क्या नाम था?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन की बहन का नाम सारा लिंकन ग्रिग्सबी था।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन की पत्नी जी का नाम मैरी टॉड लिंकन था।

प्रश्न -- लिंकन के चार पुत्र कौन थे?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन के चार पुत्र रॉबर्ट टॉड लिंकन, विलियम वालेस लिंकन, एडवर्ड बेकर लिंकन और टैड लिंकन थे।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन की मृत्यु 15 अप्रैल, सन् 1865 में हुई थी।

प्रश्न -- अब्राहम लिंकन की मृत्यु कैसे हुई थी?

उत्तर -- अब्राहम लिंकन की मृत्यु गोली लगने से हुई थी, इनकी हत्या जॉन विल्किस बूथ नाम के एक अभिनेता ने की थी।

निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने अब्राहम लिंकन की जीवनी को बिल्कुल अच्छे से देखा। हमने यहा इनके जीवन से जुड़े  बहुत से महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर को समझा जोकि, प्रतियोगीता परिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये काफी सहायक है। इसी के साथ हम आशा करते है की, आपको इनकी जीवनी से बहोत कुछ सिखने को मिला होगा और आपको यह जीवन जरुर से पसंद आया होगा। अगर आपके मन में इस लेख को लेकर कोई संदेह या सवाल है तो, आप नीचे कमेंट कर सकते है। और साथ ही इस Abraham Lincoln ki Biography को आप अपने सभी मित्रों के साथ साझा जरुर से करे।

अन्य जीवन परिचय पढ़ें :-

0 Response to "अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय | Abraham Lincoln Biography In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन