रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय | Rabindranath Tagore Biography In Hindi

Rabindranath Tagore Biography In Hindi

इस आर्टिकल में हम rabindranath tagore biography in hindi को विस्तार से देखेंगे। रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन से जुड़े सभी सवालों के जवाब को इस लेख में हम विस्तारपूर्वक समझेंगे, जैसे की रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म कब और कहां हुआ था, रवींद्रनाथ टैगोर का निधन कब हुआ, रवींद्रनाथ टैगोर के पिता का नाम, रवीन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक उपलब्धियाँ और रवीन्द्र नाथ टैगोर का शिक्षा में योगदान आदि इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल में विस्तार से मिल जायेंगे। तो अगर आप रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय विस्तार से पढ़ना चाहते है तो, इस आर्टिकल को पुरा अन्त तक पढ़े।


रवीन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी (Rabindranath Tagore Biography In Hindi)

मानव इतिहास में कुछ ऐसे लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को आलोकित किया, रवीन्द्रनाथ टैगोर भी एक ऐसी ही प्रतिभा थे। गुरुदेव के नाम से मशहूर रवीन्द्रनाथ टैगोर दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी रचनाओं को दो देशों (भारत, बांग्लादेश) ने अपना राष्ट्रगान बनाया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कला के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया।

नाम रवीन्द्रनाथ टैगोर
जन्म तिथि 7 मई, 1861
जन्म स्थान कोलकाता
मृत्यु 7 अगस्त 1941
भाषा अंग्रेजी, बांग्ला
पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर
माता शारदा देवी
पत्नी मृणालिनी देवी (विवा. 1883–1902)
बच्चे (5) रथिन्द्रनाथ टैगोर, शमिंद्रनाथ टैगोर, माधुरीलता टैगोर, रेनुका टैगोर, मीरा टैगोर

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय (Rabindranath Tagore Ka Jivan Parichay)

जीवन परिचय रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर था। रवीन्द्रनाथ ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने घर पर ही प्राप्त की। उन्हें स्कूली शिक्षा के लिए पास के एक स्कूल में भेजा गया था, पर स्कूल के वातावरण को वे सहन नहीं कर पाए, जिसके बाद उनके पिता ने घर पर ही उनकी पढ़ाई की पूरी व्यवस्था कर दी। उनके घर पर देश के गणमान्य विद्वानों, साहित्यकारों और शिल्पकारों का आना-जाना लगा रहता था।

यही कारण है कि औपचारिक रूप से स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाने के बावजूद उन्होंने अपने घर पर ही साहित्य, संगीत एवं शिल्प का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया। का प्रभाव उन विद्वानों की संगति के साथ-साथ 9 वर्ष की आयु से ही अपने पिता के साथ विभिन्न स्थलों के भ्रमण पर कुछ इस तरह पड़ा कि बाल्यावस्था में ही उन्होंने कविता लिखना प्रारम्भ कर दिया। बाद में अंग्रेज़ी की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वे 17 वर्ष की आयु में लन्दन गए और लन्दन विश्वविद्यालय में उन्होंने एक वर्ष तक अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने कहीं औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की, परन्तु साहित्य-सृजन के प्रति उनका लगाव बढ़ गया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक उपलब्धियाँ

रवीन्द्रनाथ ने 12 वर्ष की आयु से ही काव्य-सृजन शुरू कर दिया था, बाद में उन्होंने गद्य साहित्य की रचना भी शुरू की और अपनी अधिकतर रचनाओं का उन्होंने अंग्रेजी में अनुवाद भी किया। अपनी प्रसिद्ध काव्य पुस्तक 'गीतांजलि' के अंग्रेजी अनुवाद के लिए उन्हें वर्ष 1913 में साहित्य का 'नोबेल पुरस्कार' प्राप्त हुआ और वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले केवल भारत ही नहीं। बल्कि एशिया के भी प्रथम व्यक्ति बने। 'गीतांजलि' रवीन्द्रनाथ ठाकुर की एक अमर काव्य कृति है। इसी के गीतों ने उन्हें 'विश्वकवि' के रूप में प्रतिष्ठित किया।

कुछ लोगों का यह मानना है कि इसका अनुवाद किसी अंग्रेज कवि ने किया था, किन्तु अब यह बात सिद्ध हो चुकी है कि यह अनुवाद किसी और ने नहीं, बल्कि स्वयं रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही किया था। उन्होंने अपनी रचनाओं का अंग्रेज़ी में अनुवाद कैसे प्रारम्भ किया? इसके पीछे एक छोटी-सी कहानी है। प्रारम्भ में वे केवल अपनी मातृभाषा बांग्ला में ही लिखते थे। जब वे लन्दन अंग्रेज़ी भाषा की शिक्षा प्राप्त करने गए थे, उस दौरान 17 वर्ष की आयु में उनकी मुलाकात अंग्रेजी के विश्वविख्यात रोमांटिक कवियों एवं लेखकों से हुई। उनमें से कई उनके अच्छे मित्र हो गए।

अपने उन मित्रों के साथ आयोजित काव्य गोष्ठियों में अपनी बांग्ला कविताओं को सुनाने के दृष्टिकोण से वे उनका अनुवाद अंग्रेजी में किया करते थे। उन कवियों एवं लेखकों ने उनके काव्य की काफी प्रशंसा की। इसके बाद से उन्होंने अपनी अधिकतर रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद प्रारम्भ कर दिया था। बाद में कवि कीट्स ने उनके अनुवाद की भूमिका लिखी। वे किसी एक विचारधारा के कवि नहीं थे, बल्कि उनके काव्य में पूरी मानवता का समावेश था। यही कारण है कि पूरी दुनिया के लोगों के कवि होने के कारण उन्हें विश्वकवि की संज्ञा दी गई। कवि होने के साथ-ही-साथ वे कथाकार, उपन्यासकार, नाटककार, निबन्धकार, संगीतकार और चित्रकार भी थे।

उनकी सभी चौरासी कहानियाँ गल्पगुच्छ की तीन जिल्दों में संगृहीत हैं। वे अपनी कहानियाँ 'सबुज पत्र' (हरे पत्ते) में छपवाते थे। टैगोर की कविताओं की पाण्डुलिपि को सबसे पहले विलियम रोथेनस्टाइन ने पढ़ा और वे इतने मुग्ध हो गए कि उन्होंने अंग्रेजी कवि कीट्स से सम्पर्क किया और पश्चिमी जगत के लेखकों, कवियों, चित्रकारों और चिन्तकों से टैगोर का परिचय कराया तथा इण्डिया सोसायटी से इसके प्रकाशन की व्यवस्था की विश्व की अनेक भाषाओं में उनकी रचनाओं के अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं। महात्मा गाँधी ने उनकी प्रतिभा से अभिभूत होकर उन्हें 'गुरुदेव' की संज्ञा दी थी। भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन और बांग्लादेश के राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर ही हैं। उनका सपना था भारत में एक ऐसे शिक्षण संस्थान की स्थापना करना, जहाँ विद्यार्थी प्राकृतिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा में योगदान

नोबेल पुरस्कार के रूप में प्राप्त धनराशि की सहायता से उन्होंने पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के बोलपुर में वर्ष 1921 में शान्ति निकेतन जिसे विश्वभारती विश्वविद्यालय भी कहा जाता है, की स्थापना की। वर्ष 1951 में भारत सरकार ने इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया। विदेशी दासता के चंगुल में फँसे देश की मुक्ति के लिए शिक्षा के क्षेत्र में जिस क्रान्ति की आवश्यकता थी, उस दृष्टि से यह उनका एक महानतम योगदान था। 

रवीन्द्रनाथ के प्रसिद्ध उपन्यासों में 'चोखेर बाली' , 'नौका डूबी' , 'गोरा' आदि उल्लेखनीय हैं। 'राजा ओ रानी' , 'विसर्जन' तथा 'चित्रांगदा' उनके प्रसिद्ध नाटक हैं। इनमें उनकी नाट्य प्रतिभा अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रकट हुई है। उनके द्वारा सृजित संगीत को आज रवीन्द्र संगीत के रूप में एक अलग शास्त्रीय संगीत का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने लगभग 2,230 गीतों की रचना की।

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ठुमरी शैली से प्रभावित ये गीत मानवीय भावनाओं के अलग-अलग रंग प्रस्तुत करते हैं। अपने जीवन के अन्तिम दिनों में उन्होंने चित्र बनाना भी शुरू किया था और अपने बनाए चित्रों से उन्हें एक चित्रकार के रूप में भी विश्वस्तरीय ख्याति मिली। उनके चित्रों में युग का संशय, मोह, क्लान्ति और निराशा के स्वर प्रकट हुए हैं। जब देश अपनी स्वतन्त्रता के लिए ब्रिटिश सरकार से संघर्ष कर रहा था, तब सृजन अपने से उन्होंने इस संघर्ष में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण है कि जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के बाद उन्होंने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई नाइट (सर) की उपाधि लौटा दी थी।

रवीन्द्रनाथ ने साहित्य, संगीत, शिल्प, शिक्षा प्रत्येक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी मृत्यु 7 अगस्त, 1941 को हुई। उनके निधन पर महात्मा गाँधी ने कहा था- "आज भारत के रवि का अस्त हो गया", हालाँकि टैगोर और महात्मा गाँधी के बीच राष्ट्रीयता और मानवता को लेकर हमेशा वैचारिक मतभेद रहा। गाँधीजी राष्ट्रवाद को प्रथम स्थान पर रखते थे, वहीं टैगोर मानवता को राष्ट्रवाद से अधिक महत्त्व देते थे।

अपने जीवनकाल में टैगोर ने साहित्य जगत को इतनी विशाल सम्पदा दी कि उस पर अधिकार और उसमें पारंगत होना सबके लिए सम्भव नहीं है। उनके गीतों में जीवन का अमर सन्देश है, प्रेरणा है और ऐसी पूर्णता है, जो हृदय के सब अभावों को दूर करने में सक्षम है। वास्तव में, रवीन्द्र के दर्शन में भारतीय संस्कृति के विविध अंगों का समावेश है। उनके गीत मनुष्य की आत्मा को आवेशों की लहरों में डूबने के लिए नहीं छोड़ देते, बल्कि उसे उन लहरों से खेलते हुए पार उतर जाने की शक्ति देते हैं।

Conclusion

यहा पर हमने biography of rabindranath tagore in hindi को विस्तार से देखा। इस लेख में हमने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन से सम्बंधित कई सारे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब को जाना जैसे की रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म कब और कहां हुआ था, रवींद्रनाथ टैगोर का निधन कब हुआ और रवींद्रनाथ टैगोर के पिता का नाम क्या था आदि ऐसे ही बहुत प्रश्नो के उत्तर को हमने यहा संक्षेप में समझा जिससे की आपको रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी को समझने में असानी हो। हमे आशा है की, आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और हम उमीद करते है की इस लेख की सहायता से आपको रविंद्र नाथ टैगोर का जीवन परिचय को समझने में काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन में इस लेख से सम्बन्धित या अन्य कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और इस रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी को आप अपने मित्रों के साथ शेयर जरुर करे।



0 Response to "रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय | Rabindranath Tagore Biography In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन