रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय | शिक्षा व करियर | Ramnath Kovind Biography In Hindi

रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय

इस आर्टिकल में हम रामनाथ कोविंद जोकि हमारे भारत के राष्ट्रपति है, उनके जिवन परिचय को बिकुल विस्तार से देखेंगे। इस लेख में हम रामनाथ कोविंद जी के जीवन से जड़े सभी सवालों के जवाब जानेंगे जैसे की रामनाथ कोविंद का पूरा नाम क्या है, रामनाथ कोविंद का जन्म कब और कहां हुआ, रामनाथ कोविंद के माता-पिता का नाम, रामनाथ कोविंद की पत्नी का नाम, राम नाथ कोविंद बेटी और रामनाथ कोविंद कहां के रहने वाले हैं आदि। इन सभी प्रश्नों के उत्तर को हम यहा विस्तारपूर्वक से समझेंगे, जिससे की आपको रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय अच्छे से समझ आ जाये। तो, अगर आप ramnath kovind ka jivan parichay अच्छे से जानना चाहते है तो, इस आर्टिकल को पुरा अन्त तक जरुर पढ़े। चलिये अब हम biography of ramnath kovind in hindi को पूरे विस्तार से देखें।


रामनाथ कोविन्द की जीवनी (Ramnath Kovind Biography In Hindi)

भारतीय लोकतन्त्र समन्वित संस्कृति का वाहक है। यहाँ कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी धर्म व जाति से सम्बन्धित हो, अपनी योग्यता के बल पर उच्च पद धारण कर सकता है। इसका एक उदाहरण 14 वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविन्द का भारत का राष्ट्रपति बनना है। दलित समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले रामनाथ कोविन्द ने 25 जुलाई, 2017 को अपने पद की शपथ ली थी। इस शीर्ष पद पर पहुँचने वाले वे दूसरे दलित हैं। इससे पूर्व के आर नारायणन वर्ष 1997 में राष्ट्रपति बने थे।

नाम राम नाथ कोविन्द
जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1945
जन्म की जगह परौख
उम्र 76 वर्ष
पिता मैकुलाल कोरी
माता कलावती
पत्नी सविता कोविंद
बच्चे 2
पुत्र प्रशांत कुमार
पुत्री स्वाती
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
शिक्षा दयानन्द एंग्लो-वेदिक कालेज, डी7.ए-वी. कालेज, कानपुर
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय

रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय (Ramnath Kovind Ka Jivan Parichay)

रामनाथ कोविन्द का जन्म 1 अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की डेरापुर तहसील में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय मैकुलाल कोरी तथा माता का नाम कलावती था। इनकी पत्नी का नाम सविता कोविन्द है। इनके पुत्र का नाम प्रशान्त तथा पुत्री का नाम स्वाति है। रामनाथ कोविन्द ने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 

रामनाथ कोविन्द ने LLB की डिग्री प्राप्त करने के बाद वकालत में अपना करियर बनाया और एक दक्ष वकील साबित हुए। वकालत करते हुए उन्होंने दिल्ली हाइकोर्ट में प्रैक्टिस की। यहाँ पर इन्होंने सरकारी वकील के रूप में काम किया। दिल्ली हाइकोर्ट में इनका कार्यकाल वर्ष 1977 से वर्ष 1979 तक रहा, इस दौरान दिल्ली हाइकोर्ट में केन्द्र सरकार के वकील रहे। 

यह 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामन्त्री भी रहे हैं। फिर वर्ष 1980 से 1993 के दौरान इन्होंने केन्द्रीय सरकार की स्टैण्डिंग काउन्सिल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। राज्यपाल के दौरान इन्होंने विश्वविद्यालयों में अयोग्य व्यक्तियों के चयन, वित्तीय कुप्रबन्धन तथा अयोग्य शिक्षकों की प्रोन्नति में अनियमितताओं की जाँच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया, जिसकी सभी जगह प्रशंसा हुई।

रामनाथ कोविन्द का राजनीति में प्रवेश

वर्ष 1991 में रामनाथ कोविन्द भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए तथा अप्रैल, 1994 में इन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद नियुक्त किया गया। अपनी कुशल कार्यक्षमता के बल पर इन्होंने लगातार दो बार राज्यसभा सांसद चुने गए। 

राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विशिष्ट पदों पर भी कार्य किया; जैसे - अनुसूचित जाति और जनजाति पार्लियामेण्ट्री कमेटी, होम अफेयर्स पार्लियामेण्ट्री कमेटी, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस पार्लियामेण्ट्री कमेटी, सोशल जस्टिस और एम्पोर्वेमेण्ट पार्लियामेण्ट्री कमेटी, ला जस्टिस पार्लियामेण्ट्री कमेटी एवं राज्यसभा चेयरमैन। 

श्री रामनाथ कोविन्द जी को विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर भी कार्य करने का अवसर मिला। इन्होंने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मैनेजमेण्ट बोर्ड के सदस्य के तौर पर भी काम किया। कोलकाता के इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट के मेम्बर ऑफ बोर्ड के पद पर भी इन्होंने अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया तथा साथ ही इन्होंने वर्ष 2002 'यूनाइटेड नेशन जनरल असेम्बली' में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

रामनाथ कोविन्द राज्यपाल के रूप में

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में रामनाथ कोविन्द को उत्तर प्रदेश के उरई (सुरक्षित क्षेत्र) से टिकट नहीं मिला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें रामनाथ कोविन्द ने आगे राजनीति से किनारा कर लिया था, किन्तु 8 अगस्त, 2015 बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। शपथ लेने के साथ ही कोविन्द बिहार के 36 वें राज्यपाल बन गए।

रामनाथ कोविन्द का राष्ट्रपति के रूप में

रामनाथ कोविन्द का एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रपति पद तक पहुँचना लोकतन्त्र की शक्ति का प्रतीक है। श्री कोविन्द भाजपा अर्थात् राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के राष्ट्रपति के रूप में उम्मीदवार घोषित किए गए। उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवार लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा मीरा कुमार को कुल वोटों का 65.65% प्राप्त कर हराया। 

कोविन्द को क्रॉस वोटिंग का लाभ भी मिला। उन्हें तय मर्तो से 3% अधिक मत प्राप्त हुए। भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मण्डल द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्य की विधानसभाओं और दिल्ली व पुदुचेरी के संघ शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी समय उपाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दे सकते हैं और संविधान का उल्लंघन करने के लिए संसद द्वारा उन पर महाभियोग भी चलाया जा सकता है। 

राष्ट्रपति को प्रतिमाह 5 लाख रुपये वेतन मिलता है। इसके अतिरिक्त इन्हें अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं। इन्होंने वर्ष 2017 में जिबूती, इथोपिया तथा 2018 में मॉरिशस, मेडागास्कर, क्यूबा आदि देशों का दौरा किया। अगस्त, 2019 में गिनी (अफ्रीकी देश) की सरकार ने रामनाथ कोविन्द को 'नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट' पुरस्कार से नवाजा। 

यह सम्मान इन्हें भारत गिनी के समग्र सम्बन्धों की प्रगति तथा मित्रा को बढ़ावा देने में योगदान के लिए दिया गया। रामनाथ कोविन्द ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में सफलतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया है। उनके समक्ष जितने भी मुद्दे लाए गए, उनका राष्ट्रपति महोदय ने उचित निराकरण प्रस्तुत किया है। श्री कोविन्द पेशे से वकील होने के कारण भारतीय संविधान के अच्छे ज्ञाता माने जाते हैं, यही कारण है कि वे एक सफल राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।

Conclusion

यहा पर हमने रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय को अच्छे से समझा। हमने रामनाथ कोविंद जी के जीवन से सम्बंधित जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न थे उन सभी के उत्तर को यहा पर आपके साथ शेयर किया। जैसे की - रामनाथ कोविंद का जन्म कब हुआ था, रामनाथ कोविंद का जन्म कहां हुआ था, रामनाथ कोविंद के माता-पिता का नाम और रामनाथ कोविंद के पत्नी का नाम आदि। इन सभी प्रश्नों के उत्तर को इस लेख में विस्तार से शेयर किया गया है, ताकी आपको ramnath kovind ka jivan parichay बिल्कुल अच्छे से समझ में आ जाये। हमे आशा है की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और हम उमीद करते है की इस लेख की सहायता से आपको रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय को समझने में काफी मदद मिली होगी, यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो, आप नीचे कमेंट जरुर करे और साथ ही इस रामनाथ कोविंद की जीवनी को आप अपने मित्रों के साथ शेयर जरुर करे।

इन्हें भी पढ़ें :-

0 Response to "रामनाथ कोविन्द का जीवन परिचय | शिक्षा व करियर | Ramnath Kovind Biography In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन