क्रिसमस त्योहार पर निबंध हिन्दी में | Essay On Christmas Day In Hindi

Christmas Day Essay In Hindi

क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है, जिसे मुख्य रूप से 25 दिसंबर को धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपके साथ क्रिसमस पर निबंध एकदम विस्तार से शेयर करेंगे। इस निबंध के माध्यम से आप क्रिसमस त्योहार से सम्बंधित बहुत से महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कर सकते है। इसलिए आप इस क्रिसमस डे पर निबंध को पुरा अन्त तक जरुर पढ़े।

यदि आप छोटे वर्ग के कक्षा के छात्र है, यानी की कक्षा 4 से 8 तक के किसी भी क्लास में आप पढ़ रहे है। तो फिर आपके लिये यहा पर शेयर किया गया क्रिसमस पर निबंध in Hindi काफी उपयोगी साबित हो सकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से विद्यालयों में निबंध प्रतियोगीता कराई जाती है, जिसमें आपसे क्रिसमस पर निबंध, क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में या फिर क्रिसमस पर 20 लाइन हिंदी में लिखने को कहा जा सकता है। ऐसे में अगर आपके स्कूल में भी इस प्रकार के निबंध प्रतियोगिता कराई जाती है, तो आप इस लेख में दिये गए Christmas Essay In Hindi की मदद से उसमें भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा छोटे कक्षा के छात्रों को कई बार उनके स्कूल से होम वर्क के रुप में क्रिसमस पर निबंध लिख कर लाने को दे दिया जाता है। यदि आप भी उन छात्रों में से है, जिन्हें उनके स्कूल से होम वर्क में क्रिसमस पर निबंध लिख कर लाने को कहा गया है, तो आप इस लेख की सहायता से अपना होम वर्क बहुत ही असानी से पुरा कर सकते हैं, क्योकी यहा पर एकदम विस्तार से Christmas Par Nibandh शेयर किया गया है।

यहा पर जो क्रिसमस डे पर निबंध शेयर किया गया है वह 400 से अधिक शब्दों में है, यदि आपको क्रिसमस पर निबंध 100 शब्दों में या क्रिसमस पर निबंध 200 शब्दों में लिखना है, तो आप इन निबंध में से कुछ शब्दों को कम करके लिख सकते हैं। तो चलिए अब हम क्रिसमस त्योहार पर निबंध को एकदम विस्तारपूर्वक से देखें।


क्रिसमस पर निबंध (Christmas Day Essay In Hindi)

भारत में अनेक धर्म के माननेवाले लोग हैं। भारतीय संविधान द्वारा देश को 'धर्म निरपेक्ष राज्य' घोषित किया गया है, अर्थात् यहाँ रहनेवाले प्रत्येक धर्म के लोगों को अपने धार्मिक त्योहार मनाने का अधिकार प्राप्त है। फलतः, यहाँ होली, ईद, दशहरा, बकरीद, वैशाखी, क्रिसमस आदि त्योहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जाते हैं। इन त्योहारों में क्रिसमस, ईसाइयों का सबसे प्रमुख त्योहार है। यह हर साल 25 दिसम्बर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे हमारे देश में 'बड़ा दिन' के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन से, दिन की अवधि बढ़ जाती है।

लगभग हर त्योहार की पृष्ठभूमि में कोई-न-कोई कहानी अवश्य रहती है। क्रिसमस मनाने की कहानी युग प्रवर्तक ईसा मसीह से जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि जब यहूदियों पर क्रूर शासकों का अत्याचार अपनी चरम सीमा पर था, तब उनके तथा सम्पूर्ण विश्व कल्याण हेतु महाप्रभु ईसा मसीह पृथ्वी पर अवतरित हुए। इनके जन्म दिन के रूप में 25 दिसम्बर को हर वर्ष ईसाई लोग बड़े उत्साह, हर्ष और भक्ति-भाव से क्रिसमस का महापर्व मनाते हैं। ईसा का जन्म ही मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था।

इस दिन ईसाई लोग अपने-अपने घरों को खूब सजाते हैं। विभिन्न सजे धजे गिरजाघरों में भव्य प्रार्थना सभाएँ होती हैं। लोग प्रभु ईसा के त्याग और सन्देशों का स्मरण करते हैं। आपसी सद्भाव और बन्धुत्व के वातावरण में एक दूसरे से मिलकर बधाई और मिठाई देते हैं। इस अवसर पर किसी व्यक्ति द्वारा सांता क्लॉज बनकर उपहार बाँटने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस पर्व की तैयारी में लोग अपने घरों की सफाई, पुताई और रँगाई का कार्य भी करते हैं। प्रत्येक घर में खुशी और संतोष का वातावरण रहता है। विशेष रूप से बनाया गया 'क्रिसमस वृक्ष' इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है। इस अवसर पर विश्व में सर्वाधिक धूमधाम 'वेटिकन सिटी' में होती है।

महाप्रभु ईसा को ईश्वरपुत्र कहा गया है। इनका जन्म-दिन हर वर्ष इनके जीवन-चरित की याद दिलाता है। इनका बलिदान और त्याग हमें मानव-हितों को बचाने की प्रेरणा देता है। इनके संदेशों को याद करने से अत्यन्त सुख प्राप्त होता है। आधुनिक परिवेश में इनके संदेशों का पालन अति लाभकारी और मानव समाज के लिए कल्याणकारी है। यह पावन त्योहार हमें हर वर्ष ईसा मसीह द्वारा जन हित में किए गये कार्यों, इनके त्याग और बलिदान की कहानी सुनाकर मानवता की रक्षा हेतु सर्वस्व न्योछावर करने की अनुपम सलाह देता है। यह पर्व दुनिया के हर देश में मनाया जाता है। इससे अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारे और सद्भाव में वृद्धि होती है। साथ ही हमें शान्ति और आपसी तालमेल के साथ जीने की प्रेरणा मिलती है।



निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने बड़े ही कम एवं सरल शब्दों में क्रिसमस डे पर निबंध को देखा। इस निबंध के माध्यम से आप बिल्कुल अच्छे से समझ गये होंगे की, क्रिसमस कब और क्यों मनाई जाती है, क्रिसमस डे कैसे मनाया गया तथा क्रिसमस का हमारे जीवन में क्या महत्व है आदि।

यहा पर शेयर किया गया क्रिसमस पर निबंध आपको कैसा लगा, कमेंट के माध्यम से अपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करें। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की इस लेख की सहायता से क्रिसमस डे पर निबंध कैसे लिखें? आप बिल्कुल अच्छे से समझ गये होंगे। यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो, आप नीचे कमेंट करके पुछ सकते हैं। साथ ही इस Christmas Day Essay In Hindi को आप अपने सभी मित्रों के साथ शेयर जरुर करें।

अन्य निबंध पढ़े:-

0 Response to "क्रिसमस त्योहार पर निबंध हिन्दी में | Essay On Christmas Day In Hindi"

Post a Comment

विज्ञापन