Past Continuous Tense In Hindi | Rules | Examples & Exercises

Past Continuous tense in hindi
Past Continuous tense in hindi

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Past Continuous Tense In Hindi के बारे मे, इस आर्टिकल मे हम विस्तार से समझेंगे की Past Continuous Tense किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा क्या होती है, Past Continuous Tense Rules In Hindi, Past Continuous Tense Examples और Past Continuous Tense Exercises In Hindi तो अगर आपको Past Continuous tense की पुरी जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को अन्त तक पढ़ते रहिए। 

जैसा की आपको पता होगा की Past Tense के चार उपभाग होते हैं और ये Past Continuous Tense दुसरा उपभाग हैं। इससे पहले हमने पहले वाले उपभाग पर भी विस्तारपूर्वक आर्टिकल लिखा हैं। यदि आपने उसे अभी नहीं पढ़ा तो आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उसे भी जरुर पढ़े --> Past Indefinite Tense

और आगे बढ़ने से पहले आपको बता दे की हमने Present Tense के चारो उपभगों पर भी विस्तारपूर्वक आर्टिकल लिखे हैं। यदि आपने उन सभी को अभी नहीं पढ़ा तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप उन सभी को भी जरुर पढ़े। Present Indefinite Present Continuous Present Perfect Present Perfect Continuous 

Past Continuous Tense In Hindi (अपूर्ण भूतकाल)

Past Continuous tense के वाक्यो मे काम का जारी रहना भूतकाल में पाया जाता है। इस tense के वाक्य के अन्त में 'रहा था' 'रही थी' 'रहे थे' पाया जाता है। जैसे -- (i) मैं स्कूल जा रहा था। (ii) बच्चे शोर मचा रहे थे।

पहचान --  'रहा था'  'रही थी'  'रहे थे'

Past Continuous Tense Rules In Hindi

I, he, she, it और एकवचन के साथ 'was' लगाकर, तथा you, we, they और बहुवचन के साथ 'were' लगाकर verb के first form के साथ 'ing' लगाई जाती है।  जैसे -- मैं स्कूल जा रहा था । I + was + go + ing to school = I was going to school.

Past Continuous Tense के प्रकार

(A) Affirmative Sentence
(B) Negative Sentence
(C) Interrogative Sentence
(D) Interrogative Negative Sentence

(A). Affirmative Sentence

सकारात्मक वाक्यों मे कर्ता के बाद was या were लगाकर verb की first form मे ing लगाते है।

I के साथ was लगाते है। He, she, it व एकवचन के साथ was लगाते है। You, she, it या कोई बहुवचन के साथ were लगाते है।

Structure --
( sub + was/were + v1 ing + obj + . )

(1). वह चाय बना रही थी।
She was preparing tea.

(2). मैं अपने कमरे में सो रहा था।
I was sleeping in my room.

(3). वह किताबें बेच रहा था।
He was selling books.

(4). हम अपना पाठ दोहरा रहे थे।
We were revising our lesson.

(5). तम बर्तन साफ कर रहे थे।
You were cleaning the utensils.

(B). Negative Sentence

नकारातमक वाक्यों में was या were के बाद not लगाकर Verb की first form लगाकर ing लगाते है।

Structure -- 
( sub + was/were + not + v1 ing + obj + . )

(1). मैं आपको गालियां नही दे रहा था।
I was not abusing you.

(2). लड़के हंस नहीं रहे थे।
The boys were not laughing.

(3). वे मैच नहीं जीत रहे थे।
They were not winning the match.

(4). मैं खाना नहीं खा रहा था।
I was not taking my meals.

(5). किसान हल नहीं चला रहा था।
The farmer was not ploughing the field.

(C). Interrogative Sentence

प्रश्नवाचक वाक्यों में कर्ता से पहले was या were लगाते हैं और फिर Verb की first form लगाकर ing लगा देते हैं। और अगर वाक्य मे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिये what नही लगाते है। और प्रश्नवाचक वाक्य के अन्त में प्रश्नसूचक चिन्ह ( ? ) लगाते है।

Structure -- 
( was/were + sub + v1 ing + obj + ? )

(1). क्या फव्वारा चल रहा था ?
Was the fountain playing ?

(2). क्या कुत्ता भौंक रहा था ?
Was the dog barking ?

(3). क्या तम कबिता लिख रहे थे ?
Were you writing a poem ?

(4). क्या तम एक नई घड़ी खरीद रहे थे ?
Were you buying a new watch ?

(D). Interrogative Negative Sentence

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों में भी was या were को (Subject) कर्ता से पहले लगाते हैं, फिर कर्ता के बाद not लगा देते है और फिर verb की first form लगाकर ing लगाते है और वाक्य अंत मे प्रश्नवाचक चिन्ह ( ? ) लगाते है।

Structure -- 
( was/were + sub + not + v1 ing + obj + ? )

(1). क्या वह समाचार-पत्र नहीं पढ़ रहा था ?
Was he not reading the newspaper ?

(2). क्या पक्षी उड़ नहीं रहा था ?
Was the bird not flying ?

(3). क्या चपरासी घंटी बजा रहा था ?
Was the peon not ringing the bell ?

(4). क्या अध्यापक लड़को को दंड नहीं दे रहा था ?
Was the teacher not punishing the boys ?

कुछ सुझाव

हमने Past Tense के दुसरे उपभाग (अपूर्ण भूतकाल) को अच्छे से पढ़ा। आप याद रखें की एकवचन तथा I के साथ was का प्रयोग करना है बाकी बहुवचन कर्ताओं के साथ were लगाना है। जहां प्रश्नवाचक वाक्य हो वहां was या were को कर्ता से पहले लगाए। 'नहीं' वाले वाक्यों में was या were के साथ not का प्रयोग करे। अब आप कुछ उदाहरणों को देख ले।

Past Continuous Tense Examples In Hindi (अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण)

1). वे आपकी सहायता कर रहे थे।
They were helping you.

2). रोहन पत्र लिख रहा था।
Rohan was writing a letter.

3). मैं खुली हवा में सो रहा था।
I was sleeping in the open air.

4). डॉक्टर रोगी की नब्ज देख रहा था।
The doctor was feeling the pulse of the patient.

5). गाड़ी पूरी गति से जा रही थी।
The train was running at full speed.

6). सुर्य पुर्व से उदय हो रहा था।
The sun was rising in the east.

7). हम उस समय समाचार पत्र नहीं पढ़ रहे थे।
We were not reading newspaper then.

8). वे ताश नहीं खेल रहे थे।
They were not playing cards.

9). सुनार गहने नहीं बना रहा था।
The goldsmith was not making the ornaments.

10). क्या वह दुध दोह रहा था?
Was he milking the cow?

11). क्या गाड़ी चल रही थी?
Was the train in motion?

12). क्या वे एक भयानक आवाज सुन रहे थे?
Were they hearing a fearful sound?

13). क्या तुम मुझे बुला रहे थे?
Were you calling me?

14). कुत्ते नहीं भौंक रहे थे।
The dogs were not barking.

Past Continuous Tense Exercise In Hindi (अपूर्ण भूतकाल के अभ्यास)

Affirmative Sentence

  • तुम दुध पी रहे थे।
  • वे पतंग उड़ा रहे थे।
  • हम सच बोल रहे थे।
  • वह कार चला रहा था।
  • धोबी कपड़े धो रहा था।
  • लड़के प्रश्न हल कर रहे थे।
  • हम दुध उबाल रहे थे।
  • वह बैंच पर खड़ा हुआ था।
  • लड़कियाँ परीक्षा दे रही थी।
  • माली पौधों को पानी दे रहा था।

Negative Sentence

  • लैंप नहीं जल रहा था।
  • हम फूल नहीं तोड़ रहे थे।
  • तुम पाठ याद नही कर रहे थे।
  • चांद चमक नहीं रहा था।
  • वे ताश नहीं खेल रहे थे।
  • बिल्ली चूहे को नहीं पकड़ रही थी।
  • शेर दहाड़ नहीं रहा था।
  • मैं झूठ नहीं बोल रहा था।
  • मोची जुता नहीं बना रहा था।
  • तुम चाय नही पी रहे थे।

Interrogative Sentence

  • क्या वह मजाक कर रहा था ?
  • क्या वह क्रिकेट खेल रहे थे ?
  • क्या वह नहा रही थी ?
  • क्या मोर बाग मे नाच रहे थे ?
  • क्या वे पैदल जा रहे थे ?
  • क्या सब लड़के गा रहे थे ?
  • क्या लड़के फूल तोड़ रहे थे ?
  • क्या लड़के गली में खेल रहे थे ?
  • क्या वह औरत आग जला रही थी ?

Interrogative Negative Sentence

  • क्या मुसलाधार वर्षा नहीं हो रही थी ?
  • क्या हम काम नही कर रहे थे ?
  • क्या पक्षी हवा में नही उड़ रहे थे ?
  • क्या तुम बातें नहीं कर रहे थे ?
  • क्या तुम घोड़े की सवारी नहीं कर रहे थे ?
  • क्या मैंने एक गीत नही गाया ?

Conclusion

आज के इस आर्टिकल मे हमने Past Continuous Tense In Hindi को बड़े ही विस्तार से समझा, हमने इस आर्टिकल में Past Continuous Tense की परिभाषा, ये कितने प्रकार के होते है और इस Tense के वाक्यो को बनाने की विधि के बारे में अच्छे से समझा। 

अब आपको Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल) के वाक्यों को खुद से बनाने का अभ्यास करना होगा। ऐसा करने से आपको इस Tense के नियम अच्छे से याद हो जायेंगे। आपको अभ्यास के लिये बहुत सारे वाक्य ऊपर दिए गये हैं।

हमे उमीद है इस आर्टिकल में हमने जोभी आपको बताया उससे Past Continuous Tense In Hindi को अच्छे से समझने में आपको मदद मिली होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमे नीचे कमेंट में पुछ सकते है। और इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे।

इन्हें भी पढ़ें:-




0 Response to "Past Continuous Tense In Hindi | Rules | Examples & Exercises"

Post a Comment

विज्ञापन