Present Continuous Tense In Hindi | Rules And Examples - प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस

Present Continuous tense in hindi

इस आर्टिकल में हम इंग्लिश ग्रामर के Present Tense  के दुसरे उपभाग यानी Present Continuous Tense को विस्तार से देखने वाले है। जैसा को आप जानते है Present Tense के चार उपभाग है जिनमे से Present Continuous Tense भी है। जिसे हिन्दी में अपूर्ण वर्तमान काल के नाम से जाना जाता है। यहा इस आर्टिकल में हम Present Continuous Tense In Hindi से सम्बंधित सभी प्रश्नो को विस्तार से समझेंगे जैसे -- प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस कैसे बनाते हैं, प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान, प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के एग्जांपल और प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के एक्सरसाइज इन सभी प्रश्नो के उत्तर आपको यहा मिल जायेंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अन्त तक पढ़े। 

हमने Present Tense के पहले उपभाग यानी  Simple Present Tense के बारे में भी विस्तार से आर्टिकल लिखा है यदि आपने इसे अभी नही पढ़ा तो, आप इसे भी एक बार जरुर पढ़े। और Present Continuous Tense को अच्छे से समझने के लिये इस आर्टिकल को अन्त तक पढ़े। तो चलिये विस्तार से समझते है Present Continuous Tense In Hindi के बारे में।
सबसे पहले हम यह जान लेते है की Present Continuous Tense को हम पहचाने कैसे और इसकी परिभाषा क्या होती है। हमे वाक्य पढ़ कर समझ आ जाना चाहिए की यह वाक्य Present Continuous Tense का वाक्य है।

Present Continuous Tense In Hindi (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी)

Present Continuous Tense को हिन्दी में अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है। इन वाक्यो मे काम का जारी रहना पाया जाता है और काम के जारी रहने का समय नही दिया जाता है। अथवा इस Tense से यह पता चलता है कि कार्य वर्तमान समय में लगातार चल रहा है और पूरा नहीं हुआ है।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का पहचान

पहचान --- प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्यो की क्रिया के अन्त मे रहा है, रही है, रहे है, रहे हो आदि शब्द होते है।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस कैसे बनाते हैं (अपूर्ण वर्तमान काल बनाने की विधि)

I के साथ am, he, she, it तथा singular number (एकवचन) के साथ is लगाकर, और you, we, they तथा plural number (बहुवचन) के साथ are लगाकर verb (क्रिया) की first form के साथ 'ing' लगाई जाती है।

उदाहरण --- मैं जा रहा हूं  =  मैं -- I, जाना -- go, हूं -- am, 

अब इन्हें विधिपूर्वक जोड़ीए
कर्ता + क्रिया + कर्म (subject + verb + object) --> I am go + ing = I am going.

ठीक इसी प्रकार अन्य क्रियाओं के साथ भी ing लगाई जायेगी। प्रश्नवाचक वाक्यों में Am, Is, Are कर्ता के आनुसार उससे पुर्व लगाया जाता है।

Present Continuous Tense में चार प्रकार के Sentence होते है

(A) Affirmative Sentence
(B) Negative Sentence
(C) Interrogative Sentence
(D) Interrogative Negative Sentence

(A) Affirmative Sentence

Structure
(sub + is/am/are + v1 ing + obj + .)
Affirmative Sentence के वाक्य मे जब कर्ता he, she, it या एकवचन होता है तो is लगाकर verb की first form के साथ ing लगाते है। I के साथ am का प्रयोग होता है।

You, we, they या बहुवचन होने पर are के आगे verb की first form मे ing लगाते है।

Examples

(1). संगीता एक गीत गा रही है।
Sangeeta is singing a song.

(2). वे बाते कर रहे है।
They are talking.

(3). हम अपना पाठ याद कर रहे है।
We are learning our lesson.

(4). मीना रो रही है।
Mena is weeping.

(5). हम सैर कर रहे है।
We are walking.

(6). तुम दौड़ रहे हो।
You are running.

(B) Negative Sentence

Structure
(sub + is/am/are + not + v1 ing + obj + .)
नकारात्मक वाक्य में सबसे पहले कर्ता उसके बाद is/am/are और फिर not और फिर verb की first form के साथ ing और अन्त में object का प्रयोग किया जाता है।

Examples

(1). संगीता नहीं गा रही है।
Sangeeta is not singing.

(2). रुपा नहीं आ रही है।
Rupa is not coming.

(3). वे सो नहीं रहे है।
They are not sleeping.

(4). मैं जा नहीं रहा हूँ।
I am not going.

(5). तुम पढ़ नही रहे हो।
You are not reading.

(6). मैं आपको तंग नही कर रहा हूँ।
I am not teasing you.

(7). वे तालाब मे तैर नहीं रहे है।
They are not swimming in the pond.

(C) Interrogative Sentence

Structure
(Is/am/are + sub + v1 ing + obj + ?)
प्रश्नवाचक वाक्य मे Is/am/are कर्ता से पहले लगाते है और फिर कर्ता के बाद ing के साथ verb की first form का प्रयोग करते है। और वाक्य के अन्त मे ? का चिन्ह लगा देते है।

Examples

(1). क्या हम घर जा रहे है ?
Are we going home ?

(2). क्या तुम क्रिकेट खेल रहे हो ?
Are you playing cricket ?

(3). क्या वह परीक्षा दे रहा है ?
Is he taking an examination  ?

(4). क्या वह गा रही है ?
Is she singing ?

(5). क्या वे काम कर रहे है ?
Are they working ?

(6). क्या मैं कहानी कह रहा हूँ ?
Am I telling a story ?

(D) Interrogative Negative Sentence

Structure
(Is/am/are + sub + not + v1 ing + obj + ?)
प्रश्नवाचक-नकारात्मक के वाक्यो को बिल्कुल प्रश्नवाचक वाक्य के तरह बनाया जाता है बस इसके वाक्य मे कर्ता के बाद not लगा देते है।

Examples

(1). क्या मैं पुस्तक नहीं पढ़ रहा हूँ ?
Am I not reading a book ?

(2). क्या तुम पुस्तक नहीं पढ़ रही हो ?
Are you not reading a book ?

(3). क्या हम पुस्तक नही पढ़ रहे है ?
Are we not reading a book ?

(4). क्या वे पुस्तक नही पढ़ रहे है ?
Are they not reading a book ?

Use Of Present Continuous Tense In Hindi (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के नियम)

Rule (1) --- प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का प्रयोग ऐसे Action (कार्यों) के लिए होता है, जो बोलने के वक्त जारी (continued) हो। जैसे —
Mukesh is coming now.
They are playing.
Rakesh is playing cricket.

Note : now, at present, at the moment, this morning, currently, this evening. आदि समयसूचक शब्दों का प्रयोग Present Continuous Tense में होता है।
जैसे —
He is reading a novel now.
She is knitting a sweater at the moment. They are washing the plates this morning.
Mr. Jha is teaching mathematics at present.


Rule (2) --- इस Tense का प्रयोग वैसे अस्थायी कार्य (Temporary action) के लिए होता है, जो बोलने के वक्त नहीं हो रहा है। लेकिन उपयुक्त समय के आस-पास या इन दिनों वह कार्य जारी है। जैसे —
I am living in a rented house.
He is reading the Mahabharata.
She is studying physics these days.

ऊपर दिए गए वाक्यों में क्रिया का सम्पादन बोलने के वक्त नहीं हो रहा है, बल्कि उपयुक्त समय के आस-पास या आजकल हो रहा है।


Rule (3) --- इस Tense का प्रयोग nearest future (निकट भविष्य) के fixed programme or plan (निश्चित कार्यक्रम या योजना) के लिए होता है। जैसे —
He is going to Chennai tonight.
She is going home tomorrow.
I am leaving for Patna next month.
My brother-in-law is coming tomorrow.
She is singing this evening . 

Note : इस तरह के वाक्यों से future time का बोध होता है, तथा Adverb of time — tonight, tomorrow, next day, next night, next moment, next week, next month, next year, this morning, this evening, 5 O' clock, 5a.m., 6p.m. etc. का प्रयोग निश्चित रूप से रहता है।


Rule (4) --- इस Tense का प्रयोग intention (इरादा) or likelihood (संभावना) का बोध कराने के लिए होता है तथा इससे future time के भाव का बोध होता है। जैसे —

I am going to see my father-in-law.  —  Intention

He is going to die.  —  Likelihood Rule


Rule (5) --- कुछ ऐसे Verbs हैं, जिनका प्रयोग प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस में नही होता है।
जैसे — see, hear, smell, notice, recognize,  taste, appear, seem, look, love, hate, abhor, despise, detest, like, dislike, hope, doubt, admit, accept, refuse, deny, prefer, regard, satisfy, want, wish, desire, intend, please,  displease, mean, suppose, think, imagine, presuppose, recall, recollect, remember, forget, believe, know, trust, own, possess, have, belong to, keep, consist of, contain, comprise, include, involve, equal, cost, deserve, depend, fit, owe, lack, require, resemble, need, dare, sound .... etc.  जैसे — 

She is knowing him very well.  (×)
She knows him very well.  (✓)

He is understanding it.  (×)
He understands it.  (✓)

I am feeling that you are right.  (×)
I feel that you are right.  (✓)

She is owning a scooter.  (×)
She owns a scooter.  (✓)

उपरोक्त Verbs का प्रयोग Simple Present Tense में होता है। विशेष अर्थ में इनमें से कुछ Verbs का प्रयोग Present Continuous Tense में होता है।


Rule (6) --- इस Tense का प्रयोग Continued increase or decrease का बोध कराने के लिए होता है। जैसे —
Her health is gradually improving.
The number of audience is increasing.

Present Continuous Tense Examples In Hindi (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस एग्जांपल)

(1). वह अच्छे ढंग सीख रहा है।
He is learning good manners.

(2). हम आगे बढ़ रहे हैं।
We are marching forward.

(3). वह अपना काम कर रही है।
She is doing her work.

(4). आप फिजूल हँस रहे हैं।
You are laughing for nothing.

(5). तुम अपनी जवानी खो रहे हो।
You are losing your youth.

(6). वह बीज नहीं बो रहा हैं।
He is not sowing seeds.

(7). हम सही मार्ग नहीं चुन रहे हैं।
We are not choosing the right path.

(8). कौन रो रहा है?
Who is weeping?

(9). आप कहाँ जा रहे हो?
Where are you going?

(10). अब आप कैसा महसूस कर रहे हो?
How are you feeling now?

(11). किसकी गाड़ी तेज भाग रही हैं?
Whose train is running faster?

(12). आज बारिश तेज क्यों नहीं हो रही है?
Why is it not raining heavily today?

(13). वह धन खर्च नहीं कर रहा है।
He is not spending money.

(14). महान् काम शुरू नहीं हो रहा है।
The great work is not starting.

(15). वह चीजें खराब नहीं कर रही है।
She is not spoiling the things.

Present Continuous Tense Exercise In Hindi (प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस एक्सरसाइज)

Affirmative Sentence

  • क्या वह अपना काम कर रहा है।
  • वह परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
  • तुम मैच खेल रहे हो।
  • चपरासी घंटी बजा रहा है।
  • मैं नहा रहा हूँ।
  • वह भोजन बना रहा है।
  • मेरा भाई मेरे पास आ रहा है।
  • बच्चे खिलौने से खेल रहे है।
  • लड़किया परीक्षा दे रही है।
  • वह तस्वीर बना रही है।

Negative Sentence

  • रमेश यहाँ नहीं आ रहा है।
  • तुम लिख नही हो।
  • रुपा विद्यालय नहीं जा रही है।
  • मैं दुध नहीं पी रहा हूँ।
  • वह हँस नहीं रही है।
  • मैं इस वर्ष परीक्षा नही दे रहा हूँ।
  • हम नदी मे नही तैर रहे है।
  • वे क्रिकेट नही खेल रहे है।

Interrogative Sentence

  • क्या राहुल सो रहा है?
  • क्या बालक शोर कर रहे है?
  • क्या वह दौड़ रही है?
  • क्या लड़किया गा रही है?
  • क्या वह पुस्तक पढ़ रहा है?
  • क्या मनोज भषण दे रहा है?
  • क्या मेरा मित्र मुझे बुला रहा है?
  • क्या वह छत पर सो रहा है?

Interrogative Negative Sentence

  • क्या तुम उसे धोखा नही दे रहे?
  • क्या तुम आज स्कूल नही जा रहे हो?
  • क्या हम साफ-साफ नही लिख रहे है?
  • क्या बस तेज नही जा रही है?
  • क्या लड़के मैदान मे नही खेल रहे है?
  • क्या मैं स्कूल से नही आ रहा हूँ?
  • विजय स्कूल से नही आ रहा है?

कुछ सुझाव

हमने प्रेजेंट टेंस यानी वर्तमान काल के दो उपभागों का अध्ययन कर लिया है। इन उपभागों को आप अच्छी तरह से समझ लिजिए। Present Indefinite में याद रखे की he, she, it और singular कर्ता हो तो verb की पहली अवस्था के साथ s, es का प्रयोग करे बाकी सभी कर्तओ (subject) के साथ verb की केवल पहली अवस्था का प्रयोग करे।

जहां तक present Continuous Tense की बात है तो I के साथ am, he, she, it तथा एकवचन कर्ता के साथ is तथा बहुवचन we, they, you आदि के साथ are लगाकर verb की पहली अवस्था के साथ ing जोड़ दे। आप अधिक से अधिक इस प्रकार के वाक्य बोलने तथा लिखने का अभ्यास करे। इससे आपको Tense को जल्दी शिखने मे आसनी होगी।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने इंग्लिश ग्रामर के Present Tense के दुसरे उपभाग यानी Present Continuous Tense का गहन अध्ययन किया। हमने यहा Present Continuous Tense In Hindi से सम्बंधित कई सारे ऐसे प्रश्नो को समझा जोकी आपके लिए काफी महत्वपुर्ण है। जैसे -- प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का पहचान, प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य को बनाने के नियम, प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के एग्जांपल और साथ में प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के एक्सरसाइज भी हमने यहा विस्तार में दिखा। हम आशा करते है की आपको ये आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा और इस आर्टिकल में दी गई जानकारी से आपको Present Continuous Tense In Hindi अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ शेयर भी जरुर करे।

0 Response to "Present Continuous Tense In Hindi | Rules And Examples - प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस"

Post a Comment

विज्ञापन