Past Perfect Tense In Hindi | Rules | Examples & Exercises

Past perfect tense in hindi

आज के आर्टिकल मे हम बात करेंगे Past Perfect tense in hindi के बारे मे हम जानेंगे की Past Perfect tense किसे कहते हैं और Past Perfect tense की परिभाषा क्या होती है और इस tense के वाक्य को बनाने के नियम क्या होते है । आपको भी Past Perfect tense in hindi के बारे मे जानना है तो इस पोस्ट को लास्ट तक पड़ते रहिए।

और हमने Past Tense के तीन उपभागो Past Indefinite , Past Continuous और Past Perfect Continuous पर भी विस्तारपूर्वक आर्टिकल लिखे है आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उन सभी को भी एक बार जरुर पढ़े।

Past Perfect Tense In Hindi (पूर्ण भूतकाल)

इस Tense के वाक्यों मे भूतकाल में किसी कार्य का निश्चित अवधि से पहले समाप्त हो जाना पाया जाता है अथवा दो कार्य भूतकाल में समाप्त होते है जोकी एक पहले समाप्त होता है और एक बाद मे। इन वाक्यो की क्रिया के अन्त मे 'चुका था' , 'चुकी थी' , 'चुके थे' , 'या था' , 'ये थे'

पहचान --  चुका था / चुकी थी / चुके थे / या था / ये थे

Past Perfect Tense Rules In Hindi (पूर्ण भूतकाल के वाक्य बनाने के नियम)

प्रत्येक के साथ अर्थात्  I, we, you, they, he, she, it एकवचन या बहुवचन सबके साथ had लगाकर verb की third form का प्रयोग किया जाता है ।

जैसे -- मैं भोजन कर चुका था (I had taken my meals.) या राधा एक पत्र लिख चुकी है (Radha had written a letter)

जब वाक्य मे दो क्रियायें हो जैसा की मैने उपर परिभाषा मे बताया की दो कार्य भुतकाल मे समाप्त होते है जैसे -- डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था। इस वाक्य मे रोगी पहले मर गया और डॉक्टर बाद मे आया इसलिए रोगी के मरने वाला भाग Past Perfect Tense मे और डॉक्टर के आने वाला भाग Past Indefinite Tense मे होगा।

Past Perfect tense के प्रकार

(A). Affirmative Sentence
(B). Negative Sentence
(C). Interrogative Sentence
(D). Interrogative Negative Sentence

(A) Affirmative Sentence

Affirmative Sentence के वाक्य में सबसे पहले कर्ता (सब्जेक्ट) फिर had उसके बाद क्रिया की तीसरी अवस्था (verb की third form) और अन्त में object लगाया जाता है।

Structure -- 
(sub + had + v3 + obj + .)

(1). मैं किताब पढ़ चुका था।
I had read the book.

(2). नीता गाना गा चुकी थी।
Nita had sung a song.

(3). सुर्य उदय हो चुका था।
The sun has risen.

(4). वह घर पहुंच चुका था।
He had reached home.

(5). हम अपना पाठ समाप्त कर चुके थे।
We had finished our lesson.

(B) Negative Sentence

Negative Sentence के वाक्य में भी सबसे पहले कर्ता (सब्जेक्ट) फिर had के बाद not उसके बाद क्रिया की तीसरी अवस्था (verb की third form) और अन्त में object का प्रयोग करते है।

Structure -- 
(sub + had + not + v3 + obj + .)

(1). उसने काम पूरा नहीं किया था।
He had not completed the work.

(2). वह फल नहीं खा चुका था।
He had not eaten fruit.

(3). वे मैच नहीं जीत चुके थे।
They had not won the match.

(4). मैंने उसे पहले नहीं देखा था।
I had not seen him before.

(5). वह पहले कभी दिल्ली नहीं गया था।
He had never gone to Delhi before.

(C) Interrogative Sentence

Interrogative Sentence के वाक्य में had का प्रयोग कर्ता (सब्जेक्ट) से पहले करते है उसके बाद क्रिया की तीसरी अवस्था (verb की third form) और फिर जाकर object का प्रयोग किया जाता है। और वाक्य के अन्त में (?) चिन्ह लगाया जाता है।

Structure --
(Had + sub + v3 + obj + ?)

(1). क्या मैं आपका पाठ याद कर चुका था?
Had I learnt my lesson?

(2). क्या आप खाना खा चुके थे?
Had you taken your meals?

(3). क्या वह आ चुका था?
Had he come?

(4). क्या रवि सो चुका था?
Had Ravi gone to bed?

(5). क्या तुम अपना पाठ याद कर चुके थे?
Had you learnt your lesson?

(D) Interrogative Negative Sentence

Interrogative Negative Sentence के वाक्य में भी had का प्रयोग कर्ता यानी subject से पहले होता है और सब्जेक्ट के बाद not का प्रयोग होता है फिर क्रिया की तीसरी अवस्था (verb की third form) और उसके बाद object का प्रयोग किया जाता है। वाक्य के अन्त में  (?) चिन्ह लगाया जाता है।

Structure -- 
(Had + sub + not + v3 + obj + ?)

(1). क्या तुम अपना पाठ याद नहीं कर चुके थे?
Had you not learnt your lesson?

(2). क्या मैंने आपको यह नहीं बताया था?
Had I not told you this?

(3). क्या मैं अपना पाठ याद नहीं कर चुके थे?
Had I not learnt my lesson?

(4). क्या वे अपना पाठ याद नहीं कर चुके थे?
Had they not learnt their lesson?

Past Perfect Tense Examples In Hindi (पूर्ण भूतकाल के उदाहरण)

1). हमने उसे वहाँ देखा था।
We had seen him there.

2). सीता खाना खा चुकी थी।
Sita had taken her meals.

3). मैंने पहले कभी समुद्र देखा था।
I had seen an ocean before.

4). मैंने उसे एक पुस्तक दी थी।
I had given him a book.

5). जब हम स्कूल पहुंचे तो अध्यापक हाजरी लगा चुका था।
When we reached the school, the teacher had called the roll.

6). डॉक्टर के आने से पहले रोगी का दम निकल चुका था।
The patient had breathed his last before the doctor came.

7). कल तक मैंने पत्र नहीं लिखा था।
I had not written the letter till yesterday.

8). जब मैं हॉल में पहुँचा तो व्याख्यान आरम्भ नहीं हो चुका था।
When I reached the hall the speech had not begun.

9). मैनेजर साहब चैकों पर हस्ताक्षर नहीं कर चुके थे ।The manager had not signed the cheques.

10). मैंने मामले की रिपोर्ट पुलिस में तब तक नहीं की थी।
I had not reported the matter to the police till then.

11). जब मैं तुम्हें बाजार में मिला तोक्या तुम पुस्तक खरीद चुके थे ? 
Had you bought the book when I met you in the market ? 

12). क्या सूर्यास्त से पहले हम वहाँ पहुँच गये थे ? 
Had we reached there before sunset ? 

13). पिताजी के आने से पहले क्या तुम अपना पाठ याद कर चुके थे ?
Had you learnt your lesson before  your father came ?

14). जब गाँव वाले आये तो क्या भेड़िया लड़के को खा चुका था ?
Had the wolf eaten the boy when the villagers arrived ? 

15). उसने गुलाब का फूल पहले कभी नहीं देखा था।He had never seen a rose before.

Past Perfect Tense Exercise In Hindi (पूर्ण भूतकाल के अभ्यास)

Affirmative Sentence

  1. लड़के स्कूल जा चुके थे।
  2. वह कपड़े धो चुका था।
  3. मैं पत्र लिख चुका था।
  4. सूर्य डूब चुका था।
  5. घोड़ी भाग चुकी थी।
  6. वह परीक्षा पास कर चुका था।
  7. वह समाचार सुन चुका था।
  8. राखी सो चुकी थी।
  9. हम उस समय वहाँ पहुँच चुके थे।
  10. नौकर कमरा साफ कर चुका था।
  11. हम पांच प्रश्न निकाल चुके थे।
  12. मेरे आने से पहले वह घर से जा चुका था।
  13. तब तक वह सैर करने के लिए जा चुका था।
  14. राम उस समय कलकत्ते से आया ही था।
  15. वे शाम तक घर लौट आये थे।
  16. वर्षा ऋतु आरम्भ होने से पहले ही फूल मुरझा चुके थे।
  17. मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी छूट चुकी थी।
  18. आपके आने से पूर्व वह जा चुका था।
  19. डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था।
  20. उसने पहले ही पढ़ाई छोड़ने का निश्चय कर लिया था।

Negative Sentence

  1. चोर भाग नहीं चुका था।
  2. वह पुस्तक नहीं खो चुकी थी।
  3. मैंने उसे पुस्तक नहीं दी थी।
  4. चपरासी घंटी नहीं बजा चुका था।
  5. अध्यापक हाजरी नहीं ले चुके थे।
  6. हम आम खरीद नहीं चुके थे।
  7. मैंने उसे पहले नहीं देखा था।
  8. वह आठ बजे नहीं सो चुकी थी।
  9. हम आपको नहीं भुला चुके थे।
  10. मैं उपन्यास नहीं पढ़ चुका था।
  11. मैं वहाँ कभी नहीं गया था।
  12. तब तक मैंने जीवन का ऊँच-नीच नहीं देखा था।
  13. उसके आगमन से पहले लड़के हाल में नहीं पहुंचे थे
  14. जज ने उसे मृत्यु दण्ड नहीं दिया था।
  15. उसने अभी आपका फर्नीचर नहीं बेचा था।
  16. गार्ड ने समय पर सीटी नहीं बजाई थी।
  17. मेरे पहुंचने से पहले उसने कुछ नहीं लिखा था।
  18. सूर्य छिपने से पहले वह मंजिल पर नहीं पहुँच चुका था।
  19. मैं इससे पहले कभी उनसे नहीं मिला था।
  20. तुमने इससे पहले ऐसा दुर्व्यवहार नहीं किया था।

Interrogative & Interro-Negative Sentence

  1. क्या जहाज डूब चुका था ?
  2. क्या तुम सो चुके थे ? 
  3. क्या वह जाग चुकी थी ? 
  4. क्या फल सड़ चुके थे ? 
  5. क्या तुम समाचार सुन चुके थे ? 
  6. क्या पानी जम चुका था ? 
  7. क्या किसान बीज बो चुके थे ? 
  8. क्या वह सब पैसे खर्च कर चुका था ? 
  9. क्या वर्षा ऋतु आरम्भ हो चुकी थी ?
  10. क्या उस समय गाड़ी रवाना हो चुकी थी ?
  11. क्या तुम अपना पर्चा समाप्त कर चुके थे ?
  12. क्या मेरे आने से पहले आप नाश्ता कर चुके थे 
  13. क्या मैं सोया ही था कि कोई आया ?
  14. क्या कैदी ने दो दिन से कुछ नहीं खाया था ? 
  15. क्या तुमने कुतुब मीनार पहले कभी नहीं देखी थी ?
  16. क्या वह स्कूल जाने से पूर्व दो घंटे पढ़ चुका था ?
  17. क्या वह 10 बजे तक घर नहीं पहुँच चुका था ? 
  18. क्या हमारे विद्यालय पहुंचने से पहले घंटी बज चुकी थी ?
  19. क्या तुम वर्षा होने से पूर्व वहाँ नहीं जा चुके थे ?
  20. बूढ़ा होने से पहले क्या उसने बहुत रुपया कमा लिया था ?

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने Past Perfect Tense In Hindi के बारे में विस्तारपूर्वक समझा। हमने इस आर्टिकल में Past Perfect Tense की पहचान, इसके वाक्य को बनाने की विधि और Past Perfect Tense के उदाहरण को अच्छे से समझा। साथ में हमने आपको अभ्यास के लिये बहुत सारे वाक्य भी ऊपर दिये है आप उन सभी वाक्यों को खुद से बनाने की कोशिश करे।

हमे उमीद है इस आर्टिकल में हमने जितनी भी जानकारी  दी उससे आपको Past Perfect Tense In Hindi को समझने में काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमे नीचे कमेंट में पुछ सकते और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे।

Present Tense

Past Tense

Future Tense

3 Responses to "Past Perfect Tense In Hindi | Rules | Examples & Exercises"

विज्ञापन