Verb में Ing लगाने के नियम - Use Of Ing In Verb In Hindi

Verb me ing lagane ke niyam

आज के इस पोस्ट में हम verb me ing lagane ke niyam को बिल्कुल विस्तार से समझने वाले है, अगर आप उन छात्रों में से है जिन्हें verb मे ing लगाने का नियम नही पता है तो आप बिल्कुल सही जगह आए है, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको verb me ing lagane ke niyam एकदम अच्छे से समझ में आ जायेंगे।

Verb की परिभाषा

जिन शब्द द्वारा किसी क्रिया का अर्थात् किसी भी कार्य का आभास हो उसे हम verb अर्थात् क्रिया कहते है। बिना क्रिया के वाक्य बनाना सम्भव नही है। 


Verb चार प्रकार के होते है

(1). Transitive verb (सकमर्क क्रिया)

(2). Intransitive verb (अकमर्क क्रिया)

(3). Linking verb (संयोजक क्रिया)

(4). Auxiliary verb (सहायक क्रिया)


Verb में Ing लगाने के नियम

नियम 1. जिन verbs का अन्तिम अक्षर 'e' है उनमें ing लगाते समय 'e' हटा दी जाती है।

जैसे--
Come -- Coming 
Give -- Giving 
Make -- Making 

Take -- Taking 
Write -- Writing 
Shake -- Shaking 

नियम 2. जिन verbs के अन्त में कोई एक ही व्यंजक (Consonant) हो और उसमे पहले कोई एक ही स्वर (Vowel) (a, e, i, o, u) हो तो ऐसे शब्दों में ing लगाते समय अन्तिम अक्षर double हो जाता है। 
जैसे --
Cut -- Cutting 
Shut -- Shutting 

Run -- Running 
Put -- Putting 

Stop -- Stopping 
Sit -- Sitting 

नियम 3. जिन verbs के अन्त में y या ll हो उनमें ing लगाते समय y या ll नही हटाये जाते है।

जैसे--
Call -- Calling 
Cry -- Crying

Buy -- Buying 
Sell -- Selling 

Fly -- Flying 
Tell -- Telling

Kill -- Killing 
Play -- Playing 

नियम 4. जिन verb के अन्त में कोई Consonant हो और उससे पहले दो vowels हो तो ing लगाते समय अन्तिम Consonant double नही होता है।

जैसे --
Hear -- Hearing 
Beat -- Beating 
Weep -- weeping

Bear -- Bearing 
Wait -- Waiting 
Meet -- Meeting 

Read -- Reading 
Sleep -- Sleeping
Keep -- Keeping

नियम 5. जिन verbs के अन्त में n होता है और उससे पहले कोई भी Vowel हो तो अन्तिम अक्षर n double नही होता है।

जैसे -- 
Open -- Opening
किन्तु यह नियम Begin में लागू नही होता है।
Begin -- Beginning 

नियम 6. जिन verbs के अन्त में ie हो तो उनमें ing लगाते समय ' ie ' y में बदल जाता है।

जैसे--
Lie -- Lying
Die -- Dying 
Tie -- Tying 

नियम 7. जिन verbs के अन्त में ee, ye होते है, शब्दों मे ing लगाते समय अन्तिम e नही हटाते है।

जैसे-- 
See -- Seeing 
Dye -- Dyeing

सारांश -- आज के इस पोस्ट मे हमने verb me ing lagane ke niyam, verb की परिभाषा और ये कितने प्रकार का होता है समझा। उमीद है इस पोस्ट से आपको verb मे ing लगाने के नियम को समझने मे मदद मिली होगी।


यह भी पढे:-
▪︎ Noun
▪︎ Pronoun
▪︎ Adjective
▪︎ Verb
▪︎ Adverb

0 Response to "Verb में Ing लगाने के नियम - Use Of Ing In Verb In Hindi"

Post a Comment