Mumbai Indians का मालिक कौन है 2023 | MI Team Ka Malik Kaun Hai

MI Team Ka Malik Kaun Hai

दोस्तों पूरे IPL में सबसे ज्यादा नाम कमाने वाले टीम के लिस्ट में सबसे उपर अगर किसी का नाम आता है, तो वह Mumbai Indians का है। और इस लेख में हम मुंबई इंडियंस टीम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। यहा पर इस लेख में हम इस टीम से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब जानने का प्रयास करेंगे, जो MI टीम के फैन्स के मन में रहता है। जैसे की- मुंबई इंडियंस टीम का मालिक कौन है, मुंबई इंडियंस  के सभी खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस कितनी बार फाइनल में पहुंची और मुंबई इंडियंस टीम का इतिहास आदि।

ऐसे ही Mumbai Indians टीम से सम्बंधित और भी बहुत से सवालों के जवाब आपको इस लेख में एकदम विस्तार से मिल जायेंगे। तो दोस्तों अगर आप भी उन लोगो में से है, जो IPL में रुचि रखते है और उनके टीम और टीम के खिलाड़ी तथा उनके बारे में ढेरों जानकारी लेने की चाह रखते है। तो आप इस लेख को पूरा अन्त जरूर पढ़ें क्योकी इस लेख में MI टीम से जुड़ी वो सारी बातें शेयर करी गई है, जो इस टीम को खास बनाती है।


MI टीम क्या है

टूर्नामेंट टाटा आईपीएल 2023
टीम का नाम MI (मुंबई इंडियंस)
स्थापित 24 जनवरी 2008
राज्य महाराष्ट्र (भारत)
शहर मुंबई
घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
टीम का कप्तान रोहित शर्मा
टीम का कोच मार्क बाउचर
टीम का मालिक इंडियाविन स्पोर्ट्स
वेबसाइट mumbaiindians.com
मुंबई इंडियंस IPL में एक क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी टीम है। जो मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी पर आधारित है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, मुंबई इंडियंस (IPL) यानी की इंडियन प्रीमियर लीग में खेलती हैं। टीम का मालिकाना हक भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, जो अपनी 100% सहायक कंपन India Win Sports के माध्यम से है। अपनी स्थापना के बाद से, टीम ने मुंबई के सबसे बड़े स्टेडियम वानखेड़े में अपना घरेलू मैच खेला है।

इस टीम के पास अबतक के सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी है, जिसे अभी तक किसी ने नहीं तोड़ा है। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 31 रन से हराकर 2011 में अपना पहला चैंपियंस लीग टी-20 जीता था। इस टीम के नाम सबसे बड़ी जीत का भी रिकॉर्ड है, 2017 में दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली 146 रनों की जीत यह रनों का अंतर IPL के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।

मुंबई इंडियंस का मालिक कौन है (Mumbai Indians Team Ka Malik Kaun Hai)

मुंबई इंडियंस टीम का मालिकाना हक इंडियाविन स्पोर्ट्स के पास है, जोकि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की कंपनी है। इस प्रकार से देखा जाये तो, मुंबई इंडियंस के मालिक का नाम मुकेश अंबानी और नीता अंबानी है, जो की Relaince Industries के चेयरमैन और CEO हैं। आपको बता दे की इंडियाविन स्पोर्ट्स की स्थापना 28 नवंबर 2007 को आईपीएल में फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम खरीदने के लिए की गई थी। 2008 की आईपीएल टीम नीलामी में, इसने सफलतापूर्वक मुंबई शहर में स्थित एक टीम को US$111.9 मिलियन में खरीदा, जिसका नाम Mumbai Indians है। 

मुंबई इंडियंस टीम का कैप्टन कौन है

MI (मुंबई इंडियंस) टीम के कप्तान Rohit Sharma है, जो महाराष्ट्र के रहने वाले है, और वो भारतीय टीम के भी कप्तान है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और पहले कप्तान Sachin Tendulkar थे, जो अब आईपीएल से सन्यास ले चुके है।

मुंबई इंडियंस टीम का इतिहास

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग की स्थापना की घोषणा की, जो 2008 में शुरू होने वाली 20-20 प्रतियोगिता थी। जनवरी 2008 में, बीसीसीआई ने आठ शहर-आधारित फ्रेंचाइजी के मालिकों का अनावरण किया। मुंबई फ्रेंचाइजी को $111.9 मिलियन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने खरीद लिया, जिससे यह लीग में बिकने वाली सबसे महंगी टीम बन गई। 

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली (RIL) ने 10 साल की अवधि के लिए फ्रेंचाइजी के अधिकार हासिल कर लिए। इंडियन प्रीमियर लीग ने चार खिलाड़ियों को उनके संबंधित शहर फ्रेंचाइजी के लिए icon खिलाड़ी के रूप में नामित किया, जिससे खिलाड़ी अपने शहर की टीम के अलावा किसी भी टीम के लिए खेलने के लिए अनुपलब्ध हो गए, सचिन तेंदुलकर को मुंबई का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया था।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Mumbai Indians Players 2023 in Hindi)

खिलाड़ी का नाम भूमिका नीलामी मूल्य
रोहित शर्मा (C) बल्लेबाज 16 करोड़
संदीप वारियर गेंदबाज 20 लाख
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज 8 करोड़
इशान किशन बल्लेबाज 15.25 करोड़
डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाज 3 करोड़
तिलक वर्मा बल्लेबाज 1.7 करोड़
जोफ्रा आर्चर गेंदबाज 8 करोड़
टिम डेविड ऑलराउंडर 8.25 करोड़
मोहम्मद अरशद खान बल्लेबाज 20 लाख
रमनदीप सिंह बल्लेबाज बल्लेबाज 20 लाख
ऋतिक शौकीन ऑलराउंडर 20 लाख
अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाज 30 लाख
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज 20 लाख
कुमार कार्तिकेय गेंदबाज 20 लाख
जेसन बेहरेनडॉर्फ गेंदबाज 75 लाख
आकाश मधवाल गेंदबाज 20 लाख
कैमरन ग्रीन ऑलराउंडर 17.5 करोड़
रिले मेरेडिथ गेंदबाज 1.5 करोड़
पीयूष चावला ऑलराउंडर 50 लाख
डुआन जानसन गेंदबाज 20 लाख
विष्णु विनोद विकेटकीपर 20 लाख
शम्स मुलानी ऑलराउंडर 20 लाख
नेहल वढेरा ऑलराउंडर 20 लाख
राघव गोयल गेंदबाज 20 लाख

मुंबई इंडियंस टीम के कोच कौन है

▪︎ MI का हेड कोच --- मुंबई इंडियंस के हेड कोच का नाम मार्क बाउचर (Mark Boucher) हैं, जिनकी उम्र 46 साल है, और वो दक्षिण अफ्रीका के निवासी है।

▪︎ MI का बैटिंग कोच --- मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच का नाम kieron pollard हैं, जिनकी उम्र 35 साल है, और वो वेस्ट इंडीज के निवासी है। 

▪︎ MI का बोलिंग कोच --- मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच का नाम शेन बॉन्ड हैं, जिनकी उम्र 47 साल है, और वो न्यूज़ीलैंड के निवासी है।

▪︎ MI का फील्डिंग कोच --- मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच का नाम James Pamment हैं, जिनकी उम्र 54 साल है और वो न्यूज़ीलैंड के निवासी है।

▪︎ MI के icon कौन है --- मुंबई इंडियंस का icon Sachin Tendulkar को माना जाता है, जो की भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने ने क्रिकेट के दुनिया में अपना अहम योगदान दिया है। उन्हें क्रिकेट का भगवान माना जाता है, उनकी उम्र 49 साल है, और वो भारतीय है।

▪︎ MI का ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट --- मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट जहीर खान हैं। जिनकी उम्र 44 साल है और इन्होंने ने भी भारतीय क्रिकेट टीम में अपना अहम योगदान दिया है। 

FAQ:- मुंबई इंडियन टीम से सम्बंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न -- MI टीम का पुरा नाम क्या है?
उत्तर -- MI का पुरा नाम Mumbai Indians हैं, जिसे हिंदी में हम "मुंबई इंडियंस" कहते है।

प्रश्न -- मुंबई इंडियंस का स्थापना कब हुआ?
उत्तर -- मुंबई इंडियंस का स्थापना आज के ठीक 14 वर्ष पूर्व 2008 में महाराष्ट्र, के मुंबई सहर में हुई थी, तबसे यह आईपीएल का हिस्सा है।

प्रश्न -- मुंबई इंडियंस कितनी बार चैंपियन बनी है?
उत्तर -- मुंबई इंडियंस अब तक कुल 5 बार विजेता बन चुकी है। जो की आईपीएल के पूरे इतिहास की पहले पायदान पर है।
▪︎ 2013 पहली बार
▪︎ 2015 दूसरी बार
▪︎ 2017 तीसरी बार
▪︎ 2019 चौथी बार
▪︎ 2020 पांचवी बार

निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने मुंबई इंडियंस टीम जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जितने वाली एकमात्र टीम है जिसका रिकॉर्ड अभी भी बरकार है, इसके बारे में  विस्तार से जाना। यहा पर हमने इस टीम से सम्बंधित बहुत से सवालों के जवाब जाना जैसे की मुंबई इंडियंस टीम का मालिक कौन है, मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी का नाम, मुंबई इंडियंस का इतिहास आदि। यहा पर शेयर किये गए MI Team की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से आप अपनी राय हमारे साथ जरुर साझा करें।

हम आशा करते है की, आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमें उमीद है की इस आर्टिकल की मदद से MI team ka malik kaun hai आप बिल्कुल अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके मन में इस टीम से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो  आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। और साथ ही इस लेख को आप अपने उन सभी दोस्तो के साथ शेयर जरुर करें जो, मुम्बई इंडियंस टीम के फैन है।

इन्हें भी पढ़ें:-

0 Response to "Mumbai Indians का मालिक कौन है 2023 | MI Team Ka Malik Kaun Hai"

Post a Comment

विज्ञापन