दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है 2023 | DC Team Ka Malik Kaun Hai

DC Team Ka Malik Kaun Hai

दोस्तों इस लेख में हम IPL के शुरू होने से लेकर आज तक खेल रहे एक बहुत ही अच्छी टीम के बारे में जानेंगे, जिसका नाम है (DC) इस लेख में हम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब जानने का प्रयास करेंगे, तो ज्यादातर लोगों के मन में होता है जैसे की- दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है, दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन है, दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना कब हुई, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स टीम का कोच कौन है, DC कितनी बार चैंपियन बनी और दिल्ली कैपिटल्स का इतिहास आदि।

ऐसे ही DC टीम से सम्बंधित और भी बहुत से सवालों के जवाब इस लेख में एकदम विस्तार से शेयर किया गया है। तो दोस्तो अगर आप भी उन लोगो में से है, जो इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL देखने में रुचि रखते और आपकी पसंदीदा टीम दिल्ली कैपिटल्स है, तो आप इस लेख को पूरा अन्त तक जरुर पढ़ें। क्योकी इस लेख में DC टीम की पूरी जानकारी शेयर करी गई है। तो अगर आप जानना चाहते हैं की, DC टीम का मालिक कौन हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।


DC टीम क्या है

टूर्नामेंट टाटा आईपीएल 2023
टीम का नाम DC (दिल्ली कैपिटल्स)
स्थापित 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के रूप में
शहर नयी दिल्ली
घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टीम का कप्तान डेविड वार्नर
अध्यक्ष पार्थ जिंदल
प्रबंधक सिद्धार्थ भसीन
टीम का कोच रिकी पोंटिंग
टीम का बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे
टीम का बॉलिंग कोच जेम्स होप्स
टीम का फेल्दींग कोच बीजू जॉर्ज
टीम का मालिक "GMR group" और "JSW group"
वेबसाइट delhicapitals.in
दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रही एक 20-20 टीम है, जो भारत के राजधानी यानी दिल्ली को प्रतिनिधित्व करने वाली एक फ्रेंचाइजी टीम है। जैसा की मैने पहले ही बोला है, दिल्ली कैपीटल्स का नाम पहले (DD) यानी दिल्ली डेयरडेविल था, जिसे 2018 में बदलकर DC कर दिया गया। आपको बता दे की 2023 की सीजन की कप्तानी की बागडोर डेविड वॉर्नर के हाथों में है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत अभी तक चोटिल है, इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के सारे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के नृतित्व में खेलेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिक कौन है (Delhi Capitals Ka Malik Kaun Hai)

दिल्ली कैपिटल्स का मालिक JSW Group और GMR Group हैं। दिल्ली की इस टीम को आइपीएल के शुरू होने के साल 2008 में GMR Group ने 368 करोड़ की लागत लगाकर खरीदा था।

GMR Group के फाउंडर और CEO का नाम ग्रानधि मालिकार्जुन राव है। JSW Group के फाउंडर और सीईओ का नाम प्रमुख सज्जन जिंदल है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सबसे पहले GMR Group ने खरीदा था लेकिन समय के साथ उसने 2018 में इस टीम के 50% शेयर JSW Group को बेच दिया, जिससे की अब आईपीएल की इस टीम के 50% शेयर का मालिक अब JSW Group हैं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम का इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा समर्थित एक क्रिकेट लीग है। यह टूर्नामेंट अप्रैल-जून 2008 में आयोजित किया गया था, जिसमें बीसीसीआई ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों की सूची तैयार की था। जिसमे हर टीम को दिल्ली सहित भारत के आठ अलग-अलग शहरों का प्रतिनिधित्व करना था। अर्थात अलग अलग शहर में खेलना था। यह फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली के मशहूर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी GMR Group ने कुल 84 मिलियन में खरीदा था। फिर इस Group ने अपनी टीम का 50% शेयर JSW Sports Group को 550 करोड़ रुपए में बेच दिया। जिसने पश्चात ही दिसंबर 2018 में, टीम ने अपना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी (DC Team 2023 Players List In Hindi Name)

खिलाड़ी का नाम भूमिका नीलामी मूल्य
डेविड वार्नर (C) बल्लेबाज 6.25 करोड़
अभिषेक पोरेल बल्लेबाज/विकेटकीपर 20 लाख
अक्षर पटेल ऑलराउंडर 9 करोड़
पृथ्वी शॉ बल्लेबाज 7.5 करोड़
मुकेश कुमार गेंदबाज 5.5 करोड़
मनीष पांडे बल्लेबाज 2.4 करोड़
रिले रोसौव बल्लेबाज 4.6 करोड़
एनरिच नार्जे गेंदबाज 6.5 करोड़
मिचेल मार्श ऑलराउंडर 6.5 करोड़
सरफराज खान बल्लेबाज 20 लाख
कमलेश नागरकोटी गेंदबाज 1.1 करोड़
मुस्ताफिजुर रहमान गेंदबाज 2 करोड़
कुलदीप यादव row13 col 2 2 करोड़
खलील अहमद गेंदबाज 5.25 करोड़
चेतन सकारिया गेंदबाज 4.2 करोड़
ललित यादव ऑलराउंडर 65 लाख
रिपल पटेल ऑलराउंडर 20 लाख
यश ढुल बल्लेबाज 50 लाख
रोवमैन पॉवेल बल्लेबाज 2.8 करोड़
प्रवीण दुबे गेंदबाज 50 लाख
लुंगी एनगिडी गेंदबाज 50 लाख
विक्की ओस्तवाल ऑलराउंडर 20 लाख
अमन खान ऑलराउंडर 20 लाख
फिल सॉल्ट विकेटकीपर 2 करोड़
ईशांत शर्मा गेंदबाज 50 लाख

दिल्ली कैपिटल्स का कोच कौन है

▪︎ DC का हेड कोच --- दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का नाम रिकी पॉन्टिंग है, जिनकी उम्र 48 वर्ष है और वो ऑस्ट्रेलिया के निवासी है। इनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है, इनकी गणना महान खिलाड़ियों में की जाती है।

▪︎ DC का बैटिंग कोच --- दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच का नाम प्रवीण कल्याण आमरे है, जिनकी उम्र 54 वर्ष है और वो भारत के निवासी है।

▪︎ DC का असिस्टेंट कोच --- दिल्ली कपिटल्स के असिस्टेंट कोच का नाम अजीत आगरकर है, जिनकी उम्र 45 वर्ष है और वो भारत के निवासी है।

▪︎ DC का फील्डिंग कोच --- दिल्ली कपिटल्स के फील्डिंग कोच का नाम बीजू जार्ज है, जिनकी उम्र 57 वर्ष है और वो भारत के निवासी है।

▪︎ DC का बोलिंग कोच --- दिल्ली कपिटल्स के बोलिंग कोच का नाम जेम्स हॉप्स हैं, जिनकी उम्र 44 वर्ष है और वो ऑस्ट्रेलिया के निवासी है।

दिल्ली कैपिटल्स कितनी बार चैंपियन बनी

दिल्ली कैपिटल्स पूरे IPL के इतिहास में एक बार भी चैंपियन ट्राफी का खिताब अपने नाम नही कर पाई है। लेकिन एक बार वो उप विजेता जरूर रही है। दिल्ली कैपिटल्स की कैंपियंस बनने की कोशिश अबतक जारी है।

दिल्ली कैपिटल्स से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

▪︎ दिल्ली कपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर है।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स के मालिक का नाम "GMR group" और "JSW group" हैं।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का नाम रिकी पॉन्टिंग है।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड का नाम "अरुण जेटली स्टेडियम" है, जो दिल्ली में स्थित है।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान का नाम ऋषभ पंत है।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना 2008 में BCCI के द्वारा किया गया था।

▪︎ दिल्ली कैपिटल्स का आधिकारिक वेबसाइट  www.delhicapitals.in है।

FAQ:- दिल्ली कैपिटल्स टीम से सम्बंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न -- दिल्ली कैपिटल्स के मालिक कौन है?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GNR ग्रुप और JSW ग्रुप है।

प्रश्न -- DC टीम का पूरा नाम क्या है?
उत्तर -- दोस्तों DC का पूरा नाम "Delhi Capitals" है, जिसे हिंदी में दिल्ली कैपिटल्स कहते है। DC के पहले यह नाम "DD" यानी दिल्ली डेयरडेविल्स था, जिसे बाद में बदल दिया गया।

प्रश्न -- DC की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना 2008 में BCCI के द्वारा किया गया था। तब से यह टीम IPL का हिस्सा है।

प्रश्न -- DC टीम का कप्तान कौन है?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का नाम डेविड वॉर्नर है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी है, इससे पहले DC के कप्तान ऋषभ पंत, जिनकी गैरहाजरी में दिल्ली कैपिटल की कप्तानी डेविड वॉर्नर को संभालनी पड़ रही है।

प्रश्न -- दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच कौन है?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच रिकी पॉन्टिंग है।

प्रश्न -- दिल्ली कैपिटल्स को कितने पैसे में खरीदा गया और कब?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स को 2008 में कुल 84 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था।

प्रश्न -- दिल्ली कैपिटल्स कितनी बार आईपीएल का खिताब जीता है?
उत्तर -- दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नही जीता है।

निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने इंडियन प्रीमियर लीग की एक बहुत ही अच्छी फ्रेंचाइजी टीम (DC) दिल्ली कैपिटल्स के बारे में लगभग सब कुछ जाना। हमने यहा देखा की दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिक कौन है, DC टीम का कप्तान कौन है और दिल्ली कैपिटल्स टीम का इतिहास आदि। ऐसे ही इस लेख में हमने दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े और भी बहुत से सवालों के जवाब जाना। यहा पर शेयर किये गए दिल्ली कैपिटल्स टीम की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से आप अपनी राय हमारे साथ जरुर साझा करें।

हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की इस लेख की सहायता से IPL की दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है आप बिल्कुल अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके मन में इस टीम से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। और साथ ही इस लेख को आप अपने उन सभी साथियों एवं मित्रों के साथ शेयर जरुर करें, जो IPL देखते है और जिनकी पसंदीदा टीम दिल्ली कैपिटल्स हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

0 Response to "दिल्ली कैपिटल्स का मालिक कौन है 2023 | DC Team Ka Malik Kaun Hai"

Post a Comment

विज्ञापन