हाथ के उंगलियों के नाम | Fingers Name In Hindi And English

Finger Name In Hindi

इस आर्टिकल में हम उंगलियों के नाम को हिन्दी और अंग्रेजी में विस्तार से देखेंगे। ये तो आप जानते ही है की हाथ हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। लेकिन क्या आप ये जानते है की हमारे hath ki ungliyo ke name क्या होते है शायद आप नही जानते होंगे क्योकी अधिकतर लोगो को finger name in hindi नही पता होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगो में से है जिन्हे उंगलियों के नाम हिंदी में नही पता है तो, आप इस आर्टिकल को पुरा पढ़े क्योकी यहा पर हमनें names of fingers in hindi को विस्तार से आपके साथ शेयर किया है।

हमारे हाथ की सभी उंगलियां एक दुसरे से अलग होते है कुछ उंगलियां बड़ी होती है तो कुछ छोटी और कुछ मोटी हम इस आर्टिकल में सभी उंगलियों के नामों को अच्छे से समझेंगे जैसे की सबसे छोटी उंगली का नाम, सबसे बड़ी उंगली का नाम, अंगूठे के बगल वाली उंगली को क्या कहते हैं इन सभी के बारे में हम विस्तार से समझेंगे।

आपको बता दे की मनुष्यों के, प्रत्येक उंगली का अपना एक विशिष्ट नाम होता है और उनके अपने अलग अलग कार्य होते है यहा पर हम एक एक करके सभी उंगलियों के नाम को विस्तार से जानेंगे साथ ही उन सभी उंगलियों के क्या कार्य होते है उन्हें भी हम समझने की कोशिश करेंगे तो अगर आप मनुष्यों के finger name in hindi को अच्छे से समझना चाहते है तो, इस आर्टिकल को पुरा अन्त तक पढ़े। तो चलिये अब हम हाथ के सभी उंगलियों के नाम इंग्लिश और हिन्दी में विस्तार से जाने।


उंगलियों के नाम इंग्लिश और हिन्दी में (Finger Name In Hindi And English)


आपके जानकारी के लिये बता दे की आम तौर पर मनुष्यों के पास पांच अंक होते हैं जिसमे से पहला अंक अंगूठा है, उसके बाद तर्जनी, मध्यमा, अनामिका और अन्त में छोटी उंगली जिसे पिंकी के नाम से भी जाना जाता है।

S no. Finger Name In English (उच्चारण) Finger Name In Hindi
1). Thumb Finger थंब फिंगर अंगूठा
2). Index Finger/Pointer Finger इंडेक्स फिंगर/पॉइंटर फिंगर तर्जनी
3). Middle Finger मिडिल फिंगर मध्यमा
4). Ring Finger रिंग फिंगर अनामिका
5). Little Finger/Pinky Finger लिटिल फिंगर/पिंकी फिंगर छोटी ऊँगली (कनिष्ठ)
अभी हमने सभी उंगलियों के नाम को हिन्दी और अंग्रेजी में जान लिया अब हम इन सभी उंगलियों की विशेषता के बारे में एक-एक करके समझते है।

▪︎ Thumb Finger (थंब फिंगर) अंगूठा

चलिये सबसे पहले हम अंगूठा के बारे में बात करते है तो, अंगूठा वह उंगली है जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत चीजों को पकड़ने के लिए होती है। और अंगूठा हाथ की अन्य सभी अंगुलियों में सबसे मोटी उंगली होती है। और यह पुराने अंग्रेजी शब्द 'tûmon' से आया है, जिसका अर्थ 'मोटा' होता है।

अंगूठा हमारे हाथ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिसका उपयोग किसी भी वस्तु को पकड़ने या उठाने के लिए किया जाता है। और अंगूठे के बारे में एक और खास बात आपको बता दे की यह उंगली आनुपातिक रूप से हमारे फेफड़ों से जुड़ी होती है और इस पर आराम से मालिश करके हम आसानी से अपनी सांस को नियंत्रित कर सकते हैं या अपने दिल की धड़कन को सामान्य कर सकते हैं।

किसी वस्तु को पकड़ने या उठाने के अलावा भी अंगूठे का हमारे जिवन में महत्त्व है। इसके और भी अन्य कार्य है जैसे अगर कोई व्यक्ति पढ़ा लिखा नही है और उसे हस्ताक्षर करना नही आता है तो, वो व्यक्ति हस्ताक्षर की जगह पर अपना अंगूठा लगा सकता है।

साथ ही अगर आप किसी व्यक्ति को अंगूठा दिखाते है तो, इसका दो अर्थ होता है एक की आप उस व्यक्ति को Best Of Luck बोल रहे हो यानी की शुभकामनाएं दे रहे हो। और दुसरा की आप उसे ठेंगा दिखा रहे हो जिसका मतलब है की आप उस व्यक्ति को चिढा रहे हो यहा फिर किसी प्रकार की मदद करने से इनकार कर रहे हो। तो हमारे देश में अंगूठा दिखाने का ये दो मतलब होता है

▪︎ Index Finger/Pointer Finger (इंडेक्स फिंगर या पॉइंटर फिंगर) तर्जनी

तो चलिये अब हम ये समझते है की अंगूठे के बगल वाली उंगली को क्या कहते हैं तो, अंगूठे के बगल वाली उंगली को अंग्रेजी में Index Finger कहते है और हिन्दी में इसे तर्जनी कहा जाता है। इसे Pointer Finger के नाम से भी जाना जाता है क्योकी इस उंगली का प्रयोग हम किसी को दिशा दिखाने या इशारे के लिये करते है।

'Index' शब्द का अर्थ होता है 'बिंदु', और आमतौर पर हम इस उंगली का इस्तेमाल किसी चीज की ओर इशारा करने के लिए करते हैं। तर्जनी उंगली अंगूठे और मध्यमा अंगुली के बीच स्थित होती है। और किसी भी प्रकार का काम जैसे लिखना, पकड़ना आदि करते समय इस उंगली का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है। 

▪︎ Middle Finger (मिडिल फिंगर) मध्यमा

अब हम बात करते है अनामिका और तर्जनी के बीच वाले उंगली को जिसे इंग्लिश में Middle Finger और हिन्दी में मध्यमा कहा जाता है। इस उंगली को मध्यमा  इसलिये कहा जाता है क्योकी ये उंगली हमारे हथेली के ठीक बिच मे स्थित है। इस उंगली के दोनो तरफ दो-दो उंगलियां होती है और यह उंगली सभी उंगलियों से बड़ी होती है। 

Middle Finger का उपयोग किसी को अपमानित या बेइज्जत करने के लिए भी किया जाता है। इस उंगली में आकाश का तत्व होता है, और मालिश से रक्त संचार प्रणाली में सुधार होता है और चक्कर आने से राहत मिलती है।

▪︎ Ring Finger (रिंग फिंगर) अनामिका

अब हम बात करते है मध्यमा उंगली के बगल वाले उंगली के बारे में जिसे अंग्रेजी में Ring Finger और हिन्दी में अनामिका कहा जाता है। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की इस उंगली में ही रिंग पहना जाता है।

अन्य सभी उंगलियों की तरह इस उंगली का भी अपना विशेष कार्य है जैसे की जब शादी होती है तो इस उंगली में ही शादी वाली अंगूठी पहनाई जाती है। और कोई शुभ काम या पूजा में माथे पर टिका भी इसी उंगली का प्रयोग करके लगाया जाता है।

▪︎ Little Finger/Pinky Finger (लिटिल फिंगर/पिंकी फिंगर) छोटी ऊँगली (कनिष्ठ)

अब हम बात करते है अनामिका के बगल वाली और हमारे हथेली के सबसे अंतिम उंगली के बारे में जिसे अंग्रेजी में Little Finger या Pinky Finger और हिन्दी में कनिष्ठ या छोटी ऊँगली कहा जाता है। ये अन्य उंगलियों में सबसे छोटी उंगली होती है इसलिए इसे Pinky Finger भी कहा जाता है। 

इस उंगली का सम्बन्ध हमारे गुर्दे और सिर से होता है और सिर से सम्बन्ध के करण यदि आपके सिर में दर्द हो रहा हो तो, इस उंगली को दबाने से राहत मिलती है।

Conclusion

यहा पर हमने finger name in hindi को विस्तार से जाना। कई बार छोटे वर्ग के कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को उनके स्कूल से टीचर द्वारा ungliyo ke name hindi and english में लिख कर लाने का होम वर्क दिया जाता है या फिर names of fingers in hindi याद करके आने को कहा जाता है, ऐसे में अगर आपको भी आपके स्कूल से finger name लिखने या याद करके आने को कहा गया है तो, आप इस आर्टिकल की सहायता से अपना होम वर्क बड़े ही आसानी से पुरा कर सकते है साथ ही उंगलियों के नामों को याद भी कर सकते है। क्योकी हमने इस आर्टिकल में आपके साथ विस्तारपूर्वक मनुष्य के सभी उंगलियों के नामों को हिन्दी और अंग्रेजी में शेयर किया है जोकि आपके लिये काफी सहयोगी है।

हमे आशा है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा और हम उमीद करते है की इस आर्टिकल में हमने जो fingers name in hindi आपके साथ शेयर किया है उससे आपको काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे।

0 Response to "हाथ के उंगलियों के नाम | Fingers Name In Hindi And English"

Post a Comment

विज्ञापन