महाद्वीप के नाम और उनके बारे में रोचक तथ्य | 7 Mahadeep Ke Naam

महाद्वीप के नाम

इस आर्टिकल में हम महाद्वीप के नाम जानने वाले हैं।  हमारी पुरी पृथ्वी को 7 महाद्वीपों में बंटा गया है और हम इन सभी 7 mahadeep ke naam को विस्तारपूर्वक देखेंगे, साथ ही हम सभी महाद्वीपों के बारे में कुछ रोचक तथ्य को भी जानेंगे। तो अगर आपको सभी महाद्वीप के नाम को अच्छे से जानना है, तो इस आर्टिकल को अन्त तक पड़ते रहिए। क्योकी इस आर्टिकल को पड़ने के बाद आपको अच्छे से समझ आ जायेगा की महाद्वीप क्या है, महाद्वीप किसे कहा जाता है और उन सभी महाद्वीपों के नाम।


महाद्वीप क्या है (Continent In Hindi)

महाद्वीप की परिभाषा -- पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को 'महाद्वीप' कहते हैं। संपूर्ण पृथ्वी का स्थल खण्ड 7 (सात) महाद्वीपों में बंटा हुआ है। जो घटते क्षेत्रफल के अनुसार क्रमशः है-- (1) एशिया (2) अफ्रीका (3) उ. अमेरिका (4) द. अमेरिका (5) अंटार्कटिका (6) यूरोप (7) आस्ट्रेलिया।

Continents Name In Hindi (महाद्वीप के नाम और उनकी विशेषताएँ)

  1. एशिया (Asia)
  2. अफ्रीका (Africa)
  3. उत्तरी अमेरिका (North America)
  4. दक्षिणी अमेरिका (South America)
  5. अंटार्कटिका (Antarctica)
  6. यूरोप (Europe)
  7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

(1) एशिया महाद्वीप (Asia)

यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 29.8% है। यह 'संसार का सबसे बड़ा 'महाद्वीप' है। उच्चावच की दृष्टि से यह "संतुलित महाद्वीप" है। एशिया के पश्चिम में स्थित यूराल पर्वत इसे यूरोप से अलग करता है। रेडियर एशिया का प्रमुख पशु है।

एशिया महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ यहां विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या (लगभग 60%) निवास करती है।
▪︎ इसका क्षेत्रफल धरातल के क्षेत्रफल का लगभग 30% है।
▪︎ "पामीर का पठार", जिसकी औसत ऊँचाई 5000 मी. है, यही स्थित है। इसे "दुनिया की छत" कहा जाता है। 
▪︎ विश्व की सबसे बड़ी झील "कैस्पियन सागर" तथा सबसे गहरी झील "बकाल झील" यही स्थित है।
▪︎ विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप "अरब प्रायद्वीप" एशिया में ही स्थित है।
▪︎ नेपाल को "हिमालय राज्य" कहा जाता है।
▪︎ विश्व का सर्वाधिक दुग्ध-उत्पादक देश भारत है। 
▪︎ जैकोआबद (पाकिस्तान) एशिया का सबसे गर्म स्थल है। 
▪︎ श्रीलंका को "पूर्व का मोती" कहा जाता है।
▪︎ जापान को "ज्वालामुखी एवं भूकंपों का देश" कहा जाता है।
▪︎ जापानियों को चाय अत्यधिक प्रिय है, ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव मनाते हैं, जिसे "चा-नु-चु" कहा जाता है।
▪︎ जापानी अपने देश को "निप्पन" कहकर पुकारते हैं। यह "सूर्योदय" का देश है।

(2) अफ्रीका महाद्वीप (Africa)

अफ्रीका संसार का दुसरा बड़ा महाद्वीप है यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 20.3% है, यह यूरेशिया के द.प. में स्थित है। यहाँ खनिज संसाधनों की अति संभावनाएं हैं इसीलिए इसे - 'संभावनाओं का महाद्वीप' कहा जाता है। और इसे 'अंध महाद्वीप' भी कहा जाता है। यह एक मात्र ऐसा महाद्वीप है, जिससे होकर तीनों रेखाएं (भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा) गुजरती है। 

अफ्रीका महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ महाद्वीप को "भविष्य का महादेश" तथा "काला-महादेश" कहा जाता है।
▪︎ विश्व की प्राचीनतम सभ्यता "मिस्र की सभ्यता" इसी महाद्वीप में नील नदी के किनारे स्थित थी।
▪︎ "विश्व की महान भ्रंस घाटी" अफ्रीका में ही स्थित है।
▪︎ विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल "सहारा" भी अफ्रीका में ही स्थित है।
▪︎ विश्व का सबसे गर्म स्थल "अल-अजीजियाह" (58° C) (लीबिया) भी यही स्थित है।
▪︎ विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान "किम्बरले" भी द. अफ्रीका में स्थित है।
▪︎ द. अफ्रीका से ही विश्व का सबसे बड़ा हीरो "कुलिनान" (3106 कैरेट) मिला है।
▪︎ विश्व का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश मिस्र है।
▪︎ विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क 'मसाईमारा' (कीनिया) में है।
▪︎ विश्व का सबसे बड़ा कोको-उत्पादक 'आइवरी-कोस्ट' है। (चोकलेट निर्माण में प्रयुक्त)
▪︎ विश्व के सबसे अधिक घने (Dense) उष्ण कटिबंधीय वन यहीं पाये जाते हैं।
▪︎ "बहू" जनजात, सहारा मरुस्थल में पायी जाती है।
▪︎ अल्जीरिया देश "शराब" बनाने के लिए विख्यात है।
▪︎ विश्व का सबसे अधिक हीरा उत्पादक देश 'कांगो' है, द्वितीय वोत्सवाना है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त शुतुरमुर्ग चिड़िया, कालाहारी मरुस्थल में पायी जाती है।
▪︎ "जेब्रा" तथा "जिराफ" ट्रांसवाल (अफ्रीका) में पाये जाते हैं।
▪︎ 'घाना' को पहले सोना अधिक पाये जाने के कारण "गोल्ड कोस्ट" कहा जाता है।
▪︎ नील नदी, विक्टोरिया झील से निकलती है।
▪︎ नाईजीरिया, आफ्रीका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है।
▪︎ सूडान, आफ्रीका का सबसे बड़ा नगर है।
▪︎ कंसार-क्षेत्र (कागो) औद्योगिक हीरो के लिए प्रसिद्ध है।

(3) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America)

उ॰ अमेरिका संसार का तीसरा बड़ा महाद्वीप है यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 16.2% है, यह महाद्वीप एशिया का लगभग आधा तथा यूरोप का लगभग दोगुना है। यहा लोहा, सोना, चादी व पेट्रोलियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। उ. अमेरिका की खोज 1942 ई. में "कोलबंस" ने की थी। अतः इसे नई दुनिया कहा जाता है। 'अमेरिगो विस्पुकी' नामक साहसी यात्री के कारण इसका नाम अमेरिका पड़ा।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ यहां "प्रेयरी" मैदान (यूक्रेन के स्टेपी तुल्य) पाये जाते है। 
▪︎ विश्व का सर्वाधिक मक्का पैदा करने वाला देश U.S.A. है।
▪︎ लांस एंजिल्स व हॉलीवुड फिल्म उद्योगों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ न्यूयॉर्क का "कनेडी वायु पत्तन" विश्व का सबसे व्यस्त पत्तन है।
▪︎ न्यूयॉर्क अपने गगनचुम्बी भवनों के लिए जाना जाता है। यह U.S.A. का सबसे बड़ा नगर है।
▪︎ शिकागो को "हवाई शहर" (विंडी सिटी) कहते हैं। विश्व का सबसे बड़ा बूचडखाना भी यही है।
▪︎ डेट्रायट शहर, ईरी झील के पश्चिम में स्थित है जबकि इरी झील के पूरब में बुफैलो शहर (Iron) है।
▪︎ इरी व ओंटारियो के मध्य नियाग्रा नदी है जो U.S.A. से निकलकर कनाडा में गिरती है। जहां वह "नियाग्रा जल प्रपात" बनाती है।

(4) दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप (South America) 

द॰ अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 11.9% है। यह भारत से लगभग 5 गुणा तथा यूरोप से लगभग दो गुणा बड़ा है। पक्षियों की विविधता के कारण इसे "पक्षियों का महाद्वीप" भी कहा जाता है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ "एंजेल्स जलप्रपात" (विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात) "वेनेजुएला" में स्थित है।
▪︎ विश्व का शुष्कतम मरुस्थल "आटाकामा" चिली, में स्थित है।
▪︎ 'लापाज' (बोलबिया) विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी है।
▪︎ ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान है।
▪︎ द॰ अमेरिका का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश "पेरू" है।
▪︎ द॰ अमेरिका का उष्ण मरुस्थल "पेंटागोनिया" है।
▪︎ द॰ अमेरिका मे ब्राजील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है, विश्व मे इसका दुसरा स्थान है।
▪︎ "इटाबिरा" ब्राजील का प्रमुख लौह-अयस्क खनन केन्द्र है।

(5) अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica) 

अंटार्कटिका संसार का पांचवा बड़ा महाद्वीप है यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 9.4% है। यहाँ हमेशा बर्फ जमी रहती है इसलिए इसे 'बर्फीला' महाद्वीप कहा जाता है। इस महाद्वीप की खोज का सर्वप्रथम प्रयास अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया, लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुँच पाया। यहां दो प्रकार के जन्तु (पेंग्विन, किल) मुख्य रूप से पाये जाते हैं। यह पूर्ण रूप से द. गोलार्द्ध में स्थित है।

अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ अंटार्कटिका का 98% भाग सदा बर्फ से ढ़ँका रहता है। पूर्णत: हिमाच्छादित रहने के कारण इसे 'श्वेत महाद्वीप' भी कहा जाता है।
▪︎ यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती हैं।
▪︎ विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिका के 'वोस्ताॅक' में रिकॉर्ड किया गया था। जो -89.2°C है।
▪︎ माउंट एर्बुश अंटार्कटिका का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।

(6) यूरोप महाद्वीप (Europe)

यूरोप संसार का छठवां बड़ा महाद्वीप है यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 6.7% है यह भौगोलिक (भौतिक) दृष्टि से एशिया का ही भाग है, लेकिन कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक कारणों से यह एक अलग महाद्वीप बन गया है। इसके पूर्व में 'यूराल पर्वत' व 'काकेशश-पर्वत' स्थित है। यह लोहे, कोयले एवं पेट्रोलियम से धनी क्षेत्र है।

यूरोप महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ यूरोप में कुल 45 देश है।
▪︎ पिरेनीज पर्वत, फ्रांस एवं स्पेन के मध्य है।
▪︎ यूरोप को "प्रायद्वीपों का महाद्वीप" कहा जाता है।
▪︎ यूरोप की सबसे लम्बी नदी "डेन्यूब नदी" है। यह ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया हंगरी, चेक, स्लोवाकिया तथा युगोस्लाविया से बहती हुई कालासागर में गिरती है। 
▪︎ यूरोप का सर्वोच्च शिखर काकेशश-पर्वत की "एल्बुर्ज-चोटी" (5642 मी.) है।
▪︎ औद्योगिक एवं वैज्ञानिक-विकास के कारण यहां की मृत्यु दर काफी कम है।
▪︎ यूरोप में अंगूर तथा जैतून का सबसे बड़ा उत्पादक देश इटली है।
▪︎ "स्विटजरलैंड" को "धरती का स्वर्ग" कहा जाता है। 'यूरोप का खेल का मैदान'।
▪︎ यूरोप में "यूक्रेन" को "विश्व की रोटी की डलिया" कहा जाता है। क्योंकि यहां उपजाऊ चरनोजम मिट्टी से स्टेपी-प्रदेश में सबसे अधिक गेहूं पैदा होता है। विश्व का अन्न भण्डार।
▪︎ स्कैंडीनेविया (नार्वे, स्वीडन) क्षेत्र, कोणधारी वनों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ इटली का "संगमरमर" विश्व विख्यात है।
▪︎ इटली की "पो नदी" को "इटली की गंगा" कहा जाता है। 
▪︎ स्वीडन में "किरूना" तथा "गैलवियरा" लौह अयस्क की खाने हैं। (उच्च कोटि)
▪︎ नार्वे को "मध्य रात्रि के सूर्य का देश" व "फियोर्ड तटो वाला देश" कहा जाता है।
▪︎ यूरोप का "औरियण्टल रेलमार्ग" यूरोप का सबसे लम्बा रेलमार्ग है जो फ्रांस के पेरिस से कुस्तुन्तुनिया (टर्की) तक जाता है।
▪︎ "सैंट्रल मैसिफ" फ्रांस का विश्व प्रसिद्ध पठार है।
▪︎ "रूर" को "यूरोप का औद्योगिक हृदय" कहा जाता है।
▪︎ "तुर्की" को "यूरोप का रोगी" कहा जाता है। यहां "मोहेर ऊन" , बकरियों से प्राप्त की जाती हैं।
▪︎ बुल्गारिया देश गुलाब के फूलों की खेती के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ स्पेन का बिलबाओ-क्षेत्र, लौह अयस्क के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ "कील नहर" जर्मनी में स्थित है।

(7) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia)

यह संसार का सबसे छोटा महाद्वीप है। यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 5.7% है। यह एशिया के द. पूर्व में स्थित है। यह पूरी तरह द. गोलार्द्ध में स्थित है। इसे मकर रेखा दो बराबर भागों में बांटती है। इसे 'लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस' तथा 'लैंड ऑफ कंगारू' कहा जाता है। "यार्क प्रायद्वीप" को "आस्ट्रेलिया का भारत" कहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक तथ्य

▪︎ ऑस्ट्रेलिया की खोज "ऐबोल तस्मान" तथा "जेम्स कुक" ने की थी।
▪︎ यहाँ "कंगारू" पाये जाते हैं।
▪︎ न्यूजीलैण्ड को "पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन" कहा जाता है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया भेड़पालन तथा पाताल तोड़ कुओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध सोने की खाने "कालगूर्ली" तथा "कूलगार्डी" है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया की "ब्रोकेन–हिल्स" चांदी उत्खनन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला "ग्रेट डिवाइडिंग रेंज" है।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उत्तर तट पर "ग्रेट बैरियर रीफ" विश्व में मूंगा एवं सांपों के लिए प्रसिद्ध है।
▪︎ यह एक मात्र ऐसा महाद्वीप है जहां ज्वालामुखी नहीं पाये जाते हैं।
▪︎ ऑस्ट्रेलिया में ही "ग्रेट आर्टिजियन बेसिन" है।
▪︎ 'विली विलीज' यहां की विश्व प्रसिद्ध चक्रवात (हवा) है।
▪︎ माओरी, ऑस्ट्रेलिया के ही मूल निवासी है, जो न्यूजीलैंड में बहुतायत में है।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने महाद्वीप किसे कहा जाता है, महाद्वीप कितने होते है, महाद्वीप की परिभाषा और 7 mahadeep ke naam को विस्तारपूर्वक समझा। और हमने सभी महाद्वीप से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को भी देखा।

हमे उमीद है इस आर्टिकल मे हमने जोभी mahadeep ke naam आपको बताए वो आपको पसंद आए होंगे यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमे नीचे कमेंट मे पुछ सकते हैं। और इस आर्टिकल को आप अपने मित्रो के साथ शेयर जरुर करे।


1 Response to "महाद्वीप के नाम और उनके बारे में रोचक तथ्य | 7 Mahadeep Ke Naam"

विज्ञापन