100+ शरीर के अंगों के नाम | Sharir Ke Angon Ke Naam [ PDF ]

Sharir Ke Angon Ke Naam

इस लेख में हम मानव शरीर के 100 से अधिक अंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से जानेंगे। मानव शरीर विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं, ऊतकों, अंगों और अन्य जैविक प्रणालियों से बना है और ये सभी विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं, जो हमारे स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। अगर आपसे पूछा जाए कि आप मानव शरीर के कितने अंगों के नाम जानते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा? 10, 15 या 20 हो सकते हैं। लेकिन अगर आप इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ेंगे तो आप मानव शरीर के 100 से भी ज्यादा अंगों के नाम जान सकते हैं। क्योकी यहा पर Human Body Parts Name In Hindi एकदम विस्तार से शेयर किया गया है।

यहां पर साझा किये गए Sharir Ke Angon Ke Naam उन सभी छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है, जो छोटे वर्ग के कक्षाओं में पढ़ रहे है। ऐसा इसलिए है क्योंकि छोटी कक्षाओं के छात्रों को अक्सर उनके स्कूल के होमवर्क में शरीर के 10, 20 या 30 अंगों के नाम लिखने एवं याद करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से है, जिन्हें इस तरह का होमवर्क मिला है या फिर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं, जिन्हें आप Body parts name in hindi and english पढ़ना चाहते हैं, तो दोनों ही स्थितियों में इस लेख मे दिये गए मानव शरीर के अंगों के नाम आपके लिए काफी उपयोगी हैं, इसलिए आप इस सभी नामों को बिल्कुल ध्यानपूर्वक से जरुर पढ़े।

नोट -- इस लेख के अन्त में यहा पर दिये गए सभी अंगों के नाम का एक पीडीएफ फाईल भी दिया गया है, जिसे आप बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते हैं। Body parts name in hindi pdf डाउनलोड करने के लिये इस लेख को पूरा अन्त तक अवश्य पढ़े।

मानव शरीर के अंगों के नाम (Body Parts Name In Hindi And English)

निचे तालिका में सौ से भी अधिक मानव शरीर के अंगो के नाम साझा किये गए, यह सभी नाम हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो भाषा में दिया गया है।

क्र. स. अंगों के नाम हिंदी में अंगों के नाम इंग्लिश में
(1). आंख Eye (आई)
(2). अंगूठा Thumb (थम)
(3). ओंठ Lip (लिप)
(4). अनामिका Ring finger (रिंग फिंगर)
(5). अंगुली (पैर की) Toe (टो)
(6). अंगुली (हाथ की) Finger (फिंगर)
(7). आंत, अंतड़ी Intestine (इन्टेस्टाइन)
(8). उपास्थि Cartilage (कार्टिलिज)
(9). एड़ी Heel (हील)
(10). कंधा Shoulder (शोल्डर)
(11). कनपटी Temple (टैम्पल)
(12). कमर Waist (वेस्ट)
(13). कर्णपटल Eardrum (ईयरड्रम)
(14). कलाई wrist (रिस्ट)
(15). कान Ear (ईयर)
(16). कानी अंगुली Little finger (लिटिल फिंगर)
(17). कांख, बगल Armpit (आर्मपिट)
(18). कोहनी Elbow (एल्बो)
(19). खोपड़ी Skull (स्कल)
(20). गर्दन, ग्रीवा Neck (नैक)
(21). गर्भाशय womb (वूम)
(22). गर्भाशय Uterus (यूटेरस)
(23). गालमुच्छ Whiskers (व्हिस्कर्स)
(24). गला Throat (थ्रोट)
(25). गाल Cheeks (चीक्स)
(26). गुदा Anus (ऐनस)
(27). गुर्दा, वृक्क Kidney (किडनी)
(28). गोद Lap (लैप)
(29). घुटना Knee (नी)
(30). चमड़ा Skin (स्किन)
(31). चूचुक Nipple (निपल)
(32). चूतड़ Rump (रम्प)
(33). चेहरा Face (फेस)
(34). छाती (पुरुष की) Chest (चैस्ट)
(35). छाती (स्त्री की) Breast (बैस्ट)
(36). जठर, आमाशय Stomach (स्टॅमक)
(37). जबड़ा Jaw (जॉ)
(38). जांघ Thigh (थाइ)
(39). जिगर Liver (लिवर)
(40). जीभ Tongue (टंग)
(41). जूड़ा बालों का Bun (बन)
(42). टखना Ankle (ऐंकल)
(43). जोड़ Joint (जायंट)
(44). ठुड्डी Chin (चिन)
(45). तर्जनी Index finger (इंडैक्स फिंगर)
(46). तलवा Sole (सोल)
(47). तालू Palate (पैलेट)
(48). थूथन Snout (स्नाउट)
(49). दाढ़ी Beard (बिअर्ड)
(50). दांत, दंत Tooth (टुथ)
(51). दिमाग Brain (ब्रेन)
(52). धमनी Artery (आर्टरी)
(53). नख या नाखून Nail (नेल)
(54). नथुना Nostril (नॉस्ट्रिल)
(55). नस Vein (वेन)
(56). नाक Nose (नोज़)
(57). नाड़ी Pulse (पल्स)
(58). नाभि Navel (नेवल)
(59). निगल नली Gullet (गलेट)
(60). पलक Eyelid (आइलिड)
(61). पसली Rib (रिब)
(62). प्लीहा Spleen (स्प्लीन)
(63). पिंडली Calf (काफ)
(64). पित्त Bile (बाइल)
(65). पीठ Back (वैक)
(66). पेट (बाहरी) Belly (बैली)
(67). पेट (भीतरी) Stomach (स्ट्मक)
(68). पेट Abdomen (ऐब्डोमेन)
(69). पुतली (आंख की) Eyeball (आइबॉल)
(70). देशी (पुट्ठा) Muscle (मस्ल)
(71). पैर Foot (फुट)
(72). फेफड़ा, फुफ्फस Lung (लंग)
(73). बगल Armpit (आर्मपिट)
(74). बरौनी Eyelash (आइलैश)
(75). बाल Hair (हेयर)
(76). बांह Arm (आर्म)
(77). भग Vagina (वजिना)
(78). भगनास Glans clitoris (ग्लैन्स क्लिटोरिस)
(79). भ्रूण Embryo (एम्बयो)
(80) भौंह, भृकुटि Eyebrow (आइब्रो)
(81). मध्यमिक Middle-finger (मिडल फिंगर)
(82). मसूड़ा Gum (गम)
(83). मस्तिष्क Brain (ब्रेन)
(84). मुट्ठी Fist (फ़िस्ट)
(85). मुख Mouth (माउथ)
(86). मूत्राशय Urinary bladder (यूरिनरी ब्लेडर)
(87). मूंछ Moustache (माउस्टेच)
(88). योनि Vagina (वजिना)
(89). रग Nerve (नर्व)
(90). रोमकूप Pore (पोर)
(91). रौवां Hair (हेयर)
(92). लट Lock (लॉक)
(93). ललाट Forehead (फ़ोरहेड)
(94). लार Saliva (सैलिवा)
(95). लिंग-(शिश्न) Penis (पीनिस)
(96). लोहू Blood (ब्लड)
(97). श्वास नली, कंठनाल Trachea (ट्रैचिया)
(98). शिश्न मुंड Glans penis (ग्लैन्स पीनिस)
(99). स्कन्ध, मध्य धड़ Trunk (ट्रंक)
(100) हाथ Hand (हैंड)
101 हड्डी Bone (बोन)
102 हथेली Palm (पाम)
103 हंसुली की हड्डी Collar-bone (कॉलर-बोन)
104 हृदय Heart (हॉर्ट)
105 हृदयावरण Pericardium (पेरीकार्डियम)
106 दाढ़ (चबाने वाले दांत) Molar teeth (मोलर टीथ)
107 अक्कल दाढ़ Dens serotinous (डेंस सिरोटिनस)

मानव शरीर के अंगो के नाम और उनके कार्य

अब हम आपके साथ कुछ मानव शरीर के अंग और उनके कार्यों की सूची शेयर कर रहे है।

अंगो के नाम उनके कार्य
आँखें चीजो के देखने में मदद करती हैं।
कान सुनने और संतुलन की सुविधा प्रदान करते हैं।
जीभ भोजन का स्वाद चखने और निगलने में मदद करती है।
नाक सांस लेने में और चीजो को महक में मदद करती है।
मस्तिष्क विचार करना, भावनाओं को समझना और शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करना।
हृदय रक्त को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम।
फेफड़े आपको सांस लेने में मदद करते हैं और ऑक्सीजन रक्त में पहुंचाने में मदद करते हैं।
लिवर रक्त को साफ करने, विष दूर करने और महत्वपूर्ण प्रोटीन बनाने में मदद करता है।
किडनी रक्त को छानता हैं और विषाक्तियों को मूत्र के माध्यम से निकालता हैं।
पेट खाना और विशिष्ट एंजाइमों को पचाने में मदद करता है।
छोटी आंत पचे हुए खाने से पोषक तत्वों को अवशोषित करती है।
बड़ी आंत (कोलन) पानी को अवशोषित करती है और मल का निर्माण करती है।
त्वचा शरीर की रक्षा करती है, तापमान को नियंत्रित करती है, और संवेदी रिसेप्टर्स होते हैं।
मांसपेशियां गति और शरीर का समर्थन करती हैं।
हड्डियाँ शरीर को संरचना प्रदान करती हैं, अंगों की सुरक्षा करती हैं, और रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं।

मानव शरीर से जड़ी कुछ रोचक बाते

शरीर में 25 लाख पसीने के छिद्र होते हैं।
कान का मैल वास्तव में एक प्रकार का पसीना होता है!
आपकी आंखें लगभग हर मिनट में 20 बार ब्लिंक करती हैं, जो प्रति वर्ष दस मिलियन से अधिक बार होता है!
आपकी जीभ लगभग 8,000 विभिन्न स्वाद को पहचानती है, और प्रत्येक में 100 कोशिकाएँ होती हैं जो आपके खाने के स्वाद को समझने में मदद करती हैं!
आप अपने जीवनकाल में लगभग 40,000 लीटर थूक बनाते हैं, जिसे दूसरे तरीके से कहें तो, यह व्यवस्थित तरीके से पांच सौ बाथटब भरने के लिए पर्याप्त होता है!
औसत नाक हर दिन लगभग एक कप नाक का बलगम बनाता है!
यदि आप प्रतिदिन 12 घंटे चलते हैं, तो आपको दुनिया भर में चलते हुए लगभग 690 दिन लगेंगे!
आपकी त्वचा का पूरा सतह हर महीने बदल जाता है, दूसरे शब्दों में कहें तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में लगभग 1,000 अलग-अलग त्वचाएँ होती हैं!
हर मिनट में आप लगभग 30,000 से अधिक मृत त्वचा कोशिकाएँ छोड़ते हैं!
एकमात्र मांसपेशी जो कभी थकती नहीं है, वह हृदय होता है।

FAQ :- शरीर के अंगो के नाम से सम्बंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न -- 10 शरीर के अंगो के नाम?
उत्तर -- शरीर के 10 अंगो के नाम निम्न है- (1). आंख, (2). कान, (3). नाक, (4). चेहरा, (5). ओंठ, (6). गला, (7). सर, (8). कंधा, (9). कलाई, (10). घुटना

प्रश्न -- पूरे शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?
उत्तर -- त्वचा हमारे पूरे शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है।

प्रश्न -- शरीर में सबसे छोटा अंग कौन सा है?
उत्तर -- कोशिका शरीर का सबसे छोटा भाग होता है।

प्रश्न -- शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है
उत्तर -- हृदय मानव शरीर का सबसे व्यस्त अंग है। 

प्रश्न -- शरीर का कौन सा अंग है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक नहीं बढ़ता है?
उत्तर -- शरीर का आंख वो अंग है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक नहीं बढ़ता है।

प्रश्न -- हमारे शरीर में कितने अंग होते है?
उत्तर -- हमारे शरीर में दो तरह के अंग होते हैं, पहला बाहरी अंग, जैसे- नाक, हाथ, पैर आदि। और दूसरा आंतरिक अंग, जैसे- गुर्दा, फेफड़े, दिल, आदि। एक अध्ययन के अनुसार हमारे में लगभग 78 अंग होते हैं।

शरीर के अंगों के नाम PDF

यहा पर शेयर किये गए शरीर के अंगों के नाम का PDF फाईल भी दिया गया है, जिसे आप बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते है। और इस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी जब चाहे अंगों के नाम को पढ़ कर इसका रिवीजन कर सकते है। Body parts name in hindi pdf download करने के के लिये निचे दिये गए बटन पर क्लिक करे, और फिर गूगल ड्राइव में जाकर पीडीएफ को सहजता से डाउनलोड करें।

निष्कर्ष

आक के इस आर्टिकल मे हमने Body Parts Name In Hindi को बड़े विस्तार मे देखा, यदि आपको आपके स्कूल से बॉडी पार्ट्स के नाम लिखने का होम वर्क मिला है, तो आप यहा पर दिये गए शरीर के अंगो के नाम की सहायता से अपना होमवर्क को काफी आसानी से पुरा कर सकते है। यहा पर शेयर किया गया Sharir Ke Angon Ke Naam आपको कैसा लगा, कमेंट के माध्यम से आप अपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करे। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमे उमीद है की इस लेख की सहायता से शरीर के अंग कौन कौन से हैं, उन सभी के नाम आप अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल है, तो आप निचे कमेंट करके पुछ सकते है। और साथ ही इस बॉडी पार्ट्स नेम को आप आपने सभी क्लास के मित्रों के साथ शेयर भी जरुर करें। 

0 Response to "100+ शरीर के अंगों के नाम | Sharir Ke Angon Ke Naam [ PDF ]"

Post a Comment

विज्ञापन