2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है | UP Ki Jansankhya Kitni Hai
इस लेख में हम यूपी की जनसंख्या के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आप यूपी की आबादी कितनी है बिल्कुल अच्छे से जानना चाहते हैं, तो इसके लिये आप लेख इस को अंत तक पढ़ते रहें। आपको बता दें कि भारत के अलावा उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया में जनसंख्या के मामले में चौथे नंबर पर आता है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद चौथे स्थान पर है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार हमारा भारत देश जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 125.02 अरब यानि लगभग 125 करोड़ थी, जो उस समय चीन से कम थी। लेकिन वर्तमान समय में अगर भारत की जनसंख्या की बात करें तो यह लगभग 1.42 अरब हो गई है, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है।
यदि आप भारत की जनसंख्या के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमने इसके बारे में एक विस्तृत लेख लिखा है आप उस लेख को पढ़ सकते हैं। और up ki jansankhya के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें। तो चलिए अब विस्तार से समझते हैं कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है।
यूपी की जनसंख्या कितनी है (UP Ki Jansankhya Kitni Hai)
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मध्य भाग में स्थित है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,40,928 किमी² है, और भारत में इसकी जनसंख्या सबसे अधिक है। आपको बता दें कि सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के कारण इस राज्य में बहुत सारी सरकारी योजनाएं भी हैं, जिससे इस राज्य के सभी निवासियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है।
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिलें है और हम इन सभी जिलों की जनसंख्या कितनी है, इसके बारे में भी विस्तार से जानेंगे। अब हम बात करते है की उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है? तो 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,95,81,477 थी। जिसमें पुरुष की जनसंख्या की बात करे तो वह 10,45,96,415 थी और महिलाओं की बात करे तो वह 9,49,85,062 थी। चलिये अब 2011 के अनुसार up ki jansankhya और भी विस्तार से देखते है-
क्षेत्रफल | 2,40,928 किमी² |
कुल जनसंख्या | 19,95,81,477 (2011 की जनगणना के अनुसार) |
पुरुष की जनसंख्या | 10,45,96415 |
महिलाएं की जनसंख्या | 9,49,85,062 |
कुल ग्रामीण जनसंख्या | 15,51,11,022 (2011 की जनगणना के अनुसार) |
ग्रामीण जनसंख्या (पुरुष) | 8,10,44,655 |
ग्रामीण जनसंख्या (महिला) | 7,40,66,367 |
कुल शहरी जनसंख्या | 4,44,70,455 (2011 की जनगणना के अनुसार) |
शहरी जनसंख्या (पुरुष) | 2,35,51,760 |
शहरी जनसंख्या (महिला) | 2,09,18,695 |
2001-2011 दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर | 20.09% |
उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत | 16.49% |
जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान | प्रथम |
जनसंख्या घनत्व | 828 |
लिंगानुपात (महिला प्रति एक हजार पुरुष) | 908 |
ग्रामीण लिंगानुपात | 914 |
शहरी लिंगानुपात | 88 |
2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है (Up Ki Jansankhya Kitni Hai 2023)
अब तक हमने ऊपर जितनी भी जनसंख्या देखी है वह 2011 की जनगणना के अनुसार थी, लेकिन अगर वर्तमान समय की बात करें यानी 2023 में यूपी की जनसंख्या कितनी है? तो अभी 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है लेकिन ऐसी कई वेबसाइटें हैं, जो हमें वर्तमान जनसंख्या के बारे में डेटा उपलब्ध कराती हैं। तो आइए उन्हीं आंकड़ों के आधार पर देखते हैं कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है?
जैसा की आप सभी को पता है, उत्तर प्रदेश की पिछली जनगणना 2011 में की गई थी और 2021 की अगली जनगणना स्थगित या रद्द कर दी गई है। लेकिन संभावित जनसंख्या वृद्धि दर के आधार पर उत्तर प्रदेश की 2023 की जनसंख्या का प्रक्षेपण है, उत्तर प्रदेश की 2023 की आबादी अब 252,121,400 अनुमानित है। यानी की 2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25.21 करोड़ है।
धर्म के आधार पर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या
धर्म के आधार पर 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की जनसंख्या सबसे अधिक है जो कि लगभग 159 मिलियन है, प्रतिशत में देखा जाए तो यह 79.7% है, इस धर्म के बाद 19.2% मुस्लिम हैं, कुल मुस्लिम आबादी 38.4 करोड़ है और अन्य धर्मों की बात करें तो ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध इन सभी धर्मों की आबादी अपेक्षाकृत 1% से भी कम है। तो चलिए इसे चार्ट की मदद से अच्छे से समझते हैं, इस चार्ट को बनाने में हमने पॉपुलेशनयू वेबसाइट की मदद ली है।
हिंदू |
जनसंख्या |
प्रतिशत |
---|---|---|
हिंदू | 159,312,654 | 79.73 |
मुसलमान | 38,483,967 | 19.26 |
ईसाई | 356,448 | 0.18 |
सिख | 643,500 | 0.32 |
बौद्ध | 206,285 | 0.10 |
जैन | 213,267 | 0.11 |
अन्य | 13,598 | 0.01 |
नहीं बताया हुआ | 582,622 | 0.29 |
उत्तर प्रदेश में बोलने वाले भाषा और बोलने वालो की जनसंख्या
उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहा बहुत सी भाषाएं भी बोली जाती है, हिंदी, उर्दू, बंगाली, सिंधी आदि। आइये अब देखते है की उत्तर प्रदेश में अलग अलग भाषा बोलने वालों की संख्या कितनी है।
भाषा |
जनसंख्या |
प्रतिशत |
---|---|---|
हिंदी | 187,979,055 | 94.0778 |
उर्दू | 10,820,232 | 5.4152 |
पंजाबी | 508,736 | 0.2546 |
बंगाली | 241,007 | 0.1206 |
सिंधी | 28,952 | 0.0145 |
मैथिली | 24,831 | 0.0124 |
उड़िया | 24,729 | 0.0124 |
मलयालम | 24,450 | 0.0122 |
मराठी | 24,280 | 0.0122 |
नेपाली | 18,743 | 0.0094 |
गुजराती | 15,442 | 0.0077 |
तामिल | 14,444 | 0.0072 |
तेलुगू | 13,977 | 0.0070 |
असमिया | 10,356 | 0.0052 |
कन्नड़ | 6,435 | 0.0032 |
कश्मीरी | 6,123 | 0.0031 |
गोंडी | 5,768 | 0.0029 |
कुरुखी | 4,495 | 0.0022 |
संस्कृत | 3,062 | 0.0015 |
डोगरी | 2,695 | 0.0013 |
जिलों के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिलें मौजूद है उन सभी जिलों की जनसंख्या कितनी है, इसके बारे में नीचे तालिका में दिया गया है।
- सहारनपुर -- 3,466,382
- मुजफ्फरनगर -- 4,143,512
- बिजनौर -- 3,682,713
- मुरादाबाद -- 4,772,006
- रामपुर -- 2,335,819
- ज्योतिबा फुले नगर -- 1,840,221
- मेरठ -- 3,443,689
- बागपत -- 1,303,048
- गाज़ियाबाद -- 4,681,645
- गौतम बुद्ध नगर -- 1,648,115
- बुलंदशहर -- 3,499,171
- अलीगढ़ -- 3,673,889
- महामाया नगर -- 1,564,708
- मथुरा -- 2,547,184
- आगरा -- 4,418,797
- फिरोजाबाद -- 2,498,156
- मैनपुरी -- 1,868,529
- बरेली -- 4,448,359
- पीलीभीत -- 2,031,007
- शाहजहांपुर -- 3,006,538
- खेरी -- 4,021,243
- सीतापुर -- 4,483,992
- हरदोई -- 4,092,845
- उन्नाव -- 3,108,367
- लखनऊ -- 4,589,838
- रायबरेली -- 3,405,559
- फर्रुखाबाद -- 1,885,204
- कन्नौज -- 1,656,616
- इटावा -- 1,581,810
- औरैया -- 1,379,545
- कानपुर देहात -- 1,796,184
- कानपुर नगर -- 4,581,268
- जालौन -- 1,689,974
- झांसी -- 1,998,603
- ललितपुर -- 1,221,592
- हमीरपुर -- 1,104,285
- महोबा -- 875,958
- बाँदा -- 1,799,410
- चित्रकूट -- 991,730
- फतेहपुर -- 2,632,733
- प्रतापगढ़ -- 3,209,141
- कौशाम्बी -- 1,599,596
- इलाहाबाद -- 5,954,391
- बड़ा बांकी -- 3,260,699
- फैजाबाद -- 2,470,996
- अम्बेडकर नगर -- 2,397,888
- सुल्तानपुर -- 3,797,117
- बहराइच -- 3,487,731
- श्रावस्ती -- 1,117,361
- बलरामपुर -- 2,148,665
- गोंडा -- 3,433,919
- सिद्धार्थनगर -- 2,559,297
- बस्ती -- 2,464,464
- संत कबीर नगर -- 1,715,183
- महाराजगंज -- 2,684,703
- गोरखपुर -- 4,440,895
- कुशीनगर -- 3,564,544
- देवरिया -- 3,100,946
- आजमगढ़ -- 4,613,913
- मौ -- 2,205,968
- बलिया -- 3,239,774
- जौनपुर -- 4,494,204
- गाजीपुर -- 3,620,268
- चंदौली -- 1,952,756
- वाराणसी -- 3,676,841
- संत रविदास नगर (भदोही) -- 1,578,213
- मिर्जापुर -- 2,496,970
- सोनभद्र -- 1,862,559
- एटा -- 1,774,480
- कांशीराम नगर -- 1,436,719
FAQ:- यूपी की जनसंख्या से सम्बंधित कुछ प्रश्न
प्रश्न -- यूपी की जनसंख्या कितनी है 2023?
उत्तर -- 2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25.21 करोड़ है।
प्रश्न -- यूपी में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर -- साल 2011 की जनगणना के अनुसार इलाहाबाद (प्रयागराज) जिला उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है।
प्रश्न -- उत्तर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर -- महोबा उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है।
प्रश्न -- उत्तर प्रदेश में कितने हिन्दू है?
उत्तर -- साल 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल हिन्दी 15,93,12,654 करोड़ है, जोकि 79.73 प्रतिसत होता है।
प्रश्न -- यूपी में कितने मुसलमान हैं?
उत्तर -- साल 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल मुस्लिम 3,84, 83,967 करोड़ है, जोकि 19.26 प्रतिसत होता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के बारे में विस्तार से जाना, और साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की जनसंख्या कितनी है इसके बारे में भी जाना। इस लेख की मदद से आप समझ ही गए होंगे कि भारत में जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर आता है। और आपको बता दें कि अकेले उत्तर प्रदेश की जनसंख्या पूरे पाकिस्तान देश की जनसंख्या से अधिक है, वर्तमान में पाकिस्तान की जनसंख्या लगभग 24.04 करोड़ है और वही उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25.21 करोड़ है।
यहा पर शेयर किये गए up ki jansankhya kitni hai यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से आप अपनी राय हमारे साथ जरुर साझा करे। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमें उमीद है की इस लेख की सहायता से 2023 me up ki jansankhya kitni hai आप बिल्कुल अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आपके में इस लेख को लेकर कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते है। और साथ ही इस लेख को आप अपने सभी मित्रों के साथ शेयर भी जरुर करे।
0 Response to "2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है | UP Ki Jansankhya Kitni Hai"
Post a Comment