Daily Use Sentences In Hindi And English | रोजाना बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य

Daily Use English Sentences In Hindi And English

इस आर्टिकल में हम daily use sentences hindi to english को विस्तार से देखेंगे। यहा पर दिये गए roj bole jane wale english sentence को अगर आप अच्छे से पढ़ लेते है तो आपको अंग्रेजी बोलने में काफी आसानी होगी। यहा पर दिये गए दैनिक जीवन में प्रयुक्त विविध प्रकार के वाक्यों की जानकारी से आपको english speaking में प्रवीणता और fluency प्राप्त करने में बहुत सहायता मिलेगी।

हमने इस आर्टिकल में आपके साथ जितने भी daily use sentence in hindi को शेयर किया है इनको आप बार-बार पढ़े एवं Daily Routine में प्रयुक्त होने वाले अन्य वाक्य स्वयं बनायें और उनका प्रयोग भी करने का अभ्यास करे। आप जितना इन सभी वाक्यों को अपने दैनिक जीवन में बोलने का अभ्यास करेंगे उतना ही आपको अंग्रेजी बोलने में आसानी होगी इसलिए आप इन daily use sentence in hindi का अभ्यास करते रहे।


रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य (Daily Use Sentence In Hindi)


▪︎ सात बज गये हैं, कृपया उठ जायें। (Please get up, it's 70'clock.)

▪︎ कृपया मुझे तंग न करें। (Don't disturb me, please.)

▪︎ क्या आपको ऑफिस नहीं जाना है? (Aren't you to go to office?)

▪︎ क्या आपको स्कूल नहीं जाना है? (Aren't you to go to school?)

▪︎ आज छुट्टी का दिन है। (Today is holiday.)

▪︎ आज क्या है? (What's today?)

▪︎ अपना कमरा साफ करो। (Clean your room.)

▪︎ कमरा साफ रखो। (Keep the room clean.)

▪︎ नौकरानी आज अवकाश पर है। (The maid servant is on leave today.)

▪︎ मैं अभी तैयार होता हूँ। (I am just getting ready.) 

▪︎ इस पैंट पर पुनः इस्त्री कराओ। (Get this trousers ironed again.)

▪︎ तुम्हें देर हो रही है। (You are getting late.)

▪︎ उस महिला का स्वभाव अच्छा है। (She is a good natured lady.)

▪︎ आप बहुत देर लगा रहे हैं। (You are taking too long.)

▪︎ क्या धोबी कपड़े नहीं लाया है? (Did the washerman not bring back the clothes?)

▪︎ दूध फट गया है। (The milk has turned sour.)

▪︎ वह कपड़े सिलाई कर रही है। (She is stitching clothes.)

▪︎ कृपया बिस्तर बरामदे में लगा दें। (Please make the bed in the verandah.)

▪︎ आपको अपना वायदा पूरा करना चाहिए। (You should keep your words.)

▪︎ वह बहुत रुखे स्वभाव का है। (He is very rude.)

▪︎ आज खाने में नया क्या पकाया है? (What are the new dishes today?)

▪︎ गीले कपड़ों को धूप में डाल दें। (Put wet clothes in the sunlight.)

▪︎ मैं आपकी इन्तजार कर रहा हूँ। (I am waiting for you.)

▪︎ मैं और अधिक इन्तजार नहीं कर सकता। (I can't wait any more.)

▪︎ तुमने बहुत देरी कर दी है। (You have delayed a lot.)

▪︎ तुमने काफी देर लगाई। (You took a long time.)

▪︎ मैं आराम करना चाहता हूँ। (I want to rest.)

▪︎ दरवाजा कौन खटखटा रहा है? (Who is knocking the door?)

▪︎ दरवाजे पर कौन है? (Who is at the gate?)

▪︎ कोई आपको बुला रहा है। (Somebody is calling you.)

▪︎ अमित अन्दर है क्या? (Is Amit in?)

▪︎ मैं बहुत थका हूँ। (I am very tired.)

▪︎ दरवाजा बन्द कर दें। (Close the door.)

▪︎ दरवाजे पर चटकनी लगा दीजिये। (Bolt the door.)

▪︎ आप थके हुए दिख रहे हैं। (You are looking tired.)

▪︎ मेरे दो भाई एवं एक बहन है। (I have two brothers and one sister.)

▪︎ मेरे पिताजी दुकानदार हैं। (My father is a shopkeeper.)

▪︎ मैं आज देर से जागा। (I woke up late today.)

▪︎ मुझे आज आपको जगाना उचित नहीं लगा। (I didn't think proper to wake you up today.)

▪︎ मैं कुछ देर आराम करना चाहता हूँ। (I want to rest for a while.)

▪︎ मेरी माताजी धार्मिक महिला हैं। (My mother is a religious lady.)

▪︎ आप ऊंघ रहे हैं। (You are dozing.)

▪︎ मेरे पिताजी जल्दी उठते हैं। (My father gets up early.)

▪︎ मेरी माताजी हमारा खाना बनाती हैं। (My mother cooks our meal.)

▪︎ मैं रात को 9 बजे सोता हूँ। (I go to bed at 9 P.M.)

▪︎ आपकी नाक बह रही है। (Your nose is running.)

▪︎ यह व्यक्ति आपसे मिलना चाहते हैं। (This fellow wants to meet you.)

▪︎ कृपया एक गिलास पानी लायें। (Please bring a glass of water.)

▪︎ कृपया एक कप चाय बना दीजिए। (Please prepare a cup of tea.)

▪︎ कृपया एक कप कॉफी लीजिये। (Please have a cup of coffee.)

▪︎ कृपया कुछ बिस्कुट भी लें। (Please have some biscuits also.)



इस आर्टिकल में हमने कुछ daily use sentence in hindi and english को देखा। हमने यहा पर जितने भी roj bole jane wale english sentence को आपके साथ शेयर किया है उनका प्रयोग आप अपने दैनिक जीवन में जरुर करते होंगे। अब आपको इन सभी अंग्रेजी वाक्यों को बोलने का अभ्यास करना है आप जितना अभ्यास करेंगे आपको अंग्रेजी बोलने में उतना ही आसानी होगी इसलिए आप अभ्यास करते रहे। हमे आशा है की आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा और हम उमीद करते है की इस आर्टिकल की सहायता से आपको daily use english sentences in hindi को समझने में काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे।

0 Response to "Daily Use Sentences In Hindi And English | रोजाना बोले जाने वाले अंग्रेजी वाक्य"

Post a Comment

विज्ञापन