Use Of (Was, Were) In Hindi | Rules | Examples & Exercises

use of was, were in hindi

Was और were का प्रयोग करना सीखें हिन्दी में

इस आर्टिकल में हम सीखेंगे was, were का प्रयोग कैसे करते है। अगर आपको use of was, were in hindi को अच्छे से समझना है तो इस आर्टिकल को आप अन्त तक पढ़ते रहिए। इससे पहले हमने वर्तमान काल की सहायक क्रियायें (is, am, are) के प्रयोग को अच्छे से समझा था। अगर आपने उसे अभी नही पढ़ा है तो आप उसे भी जरुर पढ़े और आज हम यहा भूतकाल अर्थात् Past Tense की सहायक क्रियायें (was, were) को अच्छे से समझेंगे।

was एक वचन सूचक है पर I = मैं के साथ भी इसका प्रयोग होता है। were बहुवचन का सूचक है इसलिए we, they, you तथा अन्य बहुवचनों के साथ इसका प्रयोग होता है। जिस प्रकार हमने (is, am, are) को उदाहरण देकर सहायक क्रियाओं को समझा था ठीक उसी प्रकार इस आर्टिकल में हम was were के प्रयोग को भी समझेंगे। तो चलिये अब हम was were use in hindi को अच्छे से समझते है।

Was Were Meaning In Hindi (was were का हिन्दी अर्थ)

सबसे पहले हम ये समझ लेते है की was और were का हिन्दी अर्थ क्या होता है (was were meaning in hindi) और was , were का प्रयोग कब किया जाता है, तो was और were का हिन्दी अर्थ 'था/थी' और 'थे/थीं' होता है तथा इसका प्रयोग भूत काल दर्शाने के लिए किया जाता है। was and were are used to show past tense in the sentence

Use Of Was Were In Hindi (was were का प्रयोग)

जब कर्ता he, she, it, this, that अथवा एकवचन (singular) हो, तो was का प्रयोग करते है। कर्ता 'मैं' होने पर भी was का ही प्रयोग करते है।

जब कर्ता you, we, they, these, those या कोई अन्य बहुवचन (plural) हो, तो were का प्रयोग करते है।

'नहीं' वाचक वाक्यों में was अथवा were के बाद not लगाया जाता है।

प्रश्नवाचक वाक्यों में was अथवा were को वाक्य के प्रारम्भ में लगाया जाता है और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) जरुर लगाया जाता है।

Affirmative Sentence

Structure --
Sub + was/were + complement.
Affirmative Sentence में आपको सबसे पहले कर्ता यानी subject को लिखना है उसके बाद सहायक क्रिया was या were का प्रयोग करना है और अन्त में complement इसको और भी अच्छे से समझने के लिये हम कुछ उदाहरणों को देख लेते है।

• मैं (एक अध्यापक) था।
I was (a teacher).

• सुन्दर (एक विद्यार्थी) था।
Sunder was (a student).

• प्रेम लाल (एक चौकीदार) था।
Prem Lal was (a watchman).

• वे (सिपाही) थे।
They were (soldiers). 

• वो (खेत) थे।
Those were (fields).

• वह (अमीर) था।
He was (rich).

• उसका भाई (गरीब) था।
His brother was (poor).

• वे (कमजोर) थे।
They were (weak).

• हम (ताकतवर) थे।
We were (strong).

• वह (सुखी) थी।
She was (happy).

• वह (एक ईमानदार दुकानदार) था।
He was (an honest shopkeeper).

• आप (एक दयालु आदमी) थे।
You were (a kind man).

• वह (एक घमंडी औरत) थी।
She was (a vain lady).

• वे (निर्भीक सैनिक) थे।
They were (fearless soldiers).

• हम (पक्के मित्र) थे।
We were (fast friends).

• तुम (गप्पों में व्यस्त) थे।
You were (busy in gossips).

• मेरी कलम (जेब में) थी।
My pen was (in the pocket).

• लड़के (कमरे में) थे।
Boys were (in the room).

• बहुत से लोग (बस स्टैंड पर) थे।
Many people were (at the bus stand).

• यह (बहुत काम का) था।
It was (of great use).

Negative Sentence

Structure --
Sub + was/were + not + complement.
Negative Sentence में भी हम सबसे पहले कर्ता यानी subject को लिखते है उसके बाद was या were का प्रयोग करते है और इसके बाद not लगा देते है और अन्त में complement इसको और भी अच्छे से समझने के लिये हम कुछ उदाहरणों को देख लेते है।

नकारात्मक वाक्यों में हम was या were के बाद not का प्रयोग करते हैं।

• हरी राम (लुहार) नहीं था।
Hari Ram was not (a blacksmith).

• मुन्शी जी (मन्त्री) नहीं थे। 
Munshiji was not (a minister).

• वह (झूठा) नहीं था।
He was not (a liar).

• वह व्यक्ति (विदेशी) नहीं था। 
That man was not (a foreigner).

• वह (तोता) नहीं था।
It was not (a parrot).

• मैं (बीमार) नहीं था। 
I was not (ill). 

• तुम (उदास) नहीं थे। 
You were not (sad). 

• वे (सुस्त) नहीं थे। 
They were not (lazy). 

• हम (खुश) नहीं थे। 
We were not (happy).

• उसके बाल (काले) नहीं थे। 
Her hair was not (black).

• कल (बहुत गर्मी) न थी। 
It was not (very hot) yesterday.

• गोपाल (एक समझदार लड़का) नहीं था। 
Gopal was not (a wise boy).

• वे (मेरे संबंधी) नहीं थे। 
They were not (my relatives).

• वे (सगे भाइ) नहीं थे। 
They were not (real brothers).

• वह (निपुण नस) नहीं थी। 
She was not (an efficient nurse).

• किताबें (मेज पर) न थीं। 
Books were not (on the table). 

• वह (मेरे साथ) नहीं थी। 
She was not (with me). 

• हम (हड़ताल पर) नहीं थे। 
We were not (on strike). 

• अध्यापक (कक्षा में) नहीं था। 
The teacher was not (in class).

• यमुना (में बाढ़) नहीं आई हुई थी। 
The Yamuna was not (in flood).

Interrogative Sentence

Structure --
was/were + sub + complement + ?
Interrogative Sentence में was या were का प्रयोग कर्ता यानी subject से पहले किया जाता है। मतलब पहले was या were उसके बाद सब्जेक्ट और फिर complement और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग करते है। तो चलिए इसको और भी अच्छे से समझने के लिये हम कुछ उदाहरणों को देख लेते है।

• क्या वह (एक चित्रकार) था?
Was he (an artist)?

• क्या उसका भाई (एक वकील) था?
Was his brother (a lawyer)? 

• क्या वह (तुम्हारी नौकरानी) थी? 
Was she (your maid-servant)?

• क्या वे (कुली) थे? 
Were they (porters)? 

• क्या आप (ठेकेदार) थे?
Were you (contractor)?

• क्या भारती (आज्ञाकारी) थी?
Was Bharati (obedient)? 

• क्या वे (सच्चे) थे?
Were they (sincere)? 

• क्या हम (परिश्रमी) नहीं थे?
Were we not (hard-working)? 

• क्या सब्जियां (ताजी) थीं?
Were the vegetables (fresh)? 

• क्या कल्लू (जिद्दी) था?
Was Kallo (obstinate)?

• क्या वह (एक प्रसिद्ध लेखक) था?
Was he (a famous author)? 

• क्या धनीराम (अच्छा जिल्दसाज) था?
Was Dhaniram (a good book-binder)? 

• क्या तुम्हारे पिता (धार्मिक आदमी) थे? 
Was your father (areligious man)? 

• क्या वे (सुगन्धित गुलाब) थे?
Were those (fair - smelling roses)?

• क्या वे (महान लोग) थे?
Were they (great people)? 

• क्या हम (संकट के बाहर) थे?
Were we (out of danger)? 

• क्या वह (कमरे में) नहीं थी?
Was she not (in the room)? 

• क्या गाड़ी (चल रही) थी?
Was the train (in motion)? 

• क्या उस सड़क की (मुरम्मत हो रही) थी? 
Was that road (under repair)?

• क्या मजदूर (काम कर रहे) थे?
Were the labourers (at work)?

Interrogative Negative Sentence

Structure --
was/were + sub + not + complement + ?
Interrogative Negative Sentence में भी was या were का प्रयोग कर्ता से पहले करते है। आप सबसे पहले was या were लिखेंगे फिर subject उसके बाद not लगा देंगे और फिर complement और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) भी लगाया जाता है। इसको और भी अच्छे से समझने के लिये हम कुछ उदाहरणों को देख लेते है।

• क्या वह कल गैर हाजिर नहीं था?
Was he not absent yesterday?

• क्या वह विधवा नहीं थी?
Was she not widow?

• क्या कालीदास एक प्रसिध्द कवि नहीं था?
Was kalidas not a famous poet?

• क्या वह सारे समय बेकार नहीं था?
Was he not idle all the time?

• क्या वह मेरा मित्र नहीं था?
Was he not my friend?

• क्या कल सारे बाजार नहीं खुले थे?
Were not all the markets opened yesterday?

• क्या वे प्रश्न आसान नहीं थे?
Were those questions not easy?

• क्या वे कहानियां मनोरंजक नहीं थी?
Were those stories not interesting?

• क्या आम मीठे नहीं थे?
Were the mangoes not ripe?

• क्या सब बालक स्वस्थ नहीं थे?
Were all the children not healthy?

use of was were in hindi exercises (was और were के अभ्यास)

  • वह एक डॉक्टर था।
  • वे खिलाड़ी थे।
  • वे विद्यार्थी थे।
  • गीता कल अनुपस्थित थी।
  • तुम्हारी दादी पागल थी।
  • राम और श्याम प्रसन्न थे।
  • अशोक एक प्रसिद्ध राजा था।
  • टैगोर महान कवि था।
  • पूनम बुद्धिमान लड़की थी।
  • घोडे खेतों में थे।
  • पक्षी दीवार पर थे।
  • हम काम में लगे हुए थे।
  • मकान को आग लग रही थी।
  • उसका भाई मैनेजर था।
  • नरेश क्लर्क था।
  • वह मेरी सहेली थी।
  • वह नाराज था।
  • उनके कपड़े साफ थे।
  • वे वीर थे।
  • महमूद बड़ा निर्दयी आदमी था।
  • वह अमीर आदमी था।
  • उसका भाई एक सुस्त लड़का था।
  • वह छत पर थी।
  • मानक चन्द घर पर था।
  • मेरी घड़ी में आठ बजे थे।

  • वह धोबिन नहीं थी।
  • उसका पिता जुलाहा नहीं था।
  • कल बुधवार नहीं था।
  • वह मेरी साइकिल न थी।
  • वह मेरा मित्र नहीं था।
  • हरिया हमारा नौकर न था।
  • हम नाराज नहीं थे।
  • वह परिश्रमी नहीं थी।
  • वे हमारे दुश्मन नहीं थे।
  • वे प्यासे नहीं थे।
  • वे कायर नहीं थे।
  • हम फिजूलखर्ची नहीं थे।
  • वह अच्छा बालक नहीं था।
  • कल बहुत सर्दी नहीं थी।
  • वह लड़की गोरी नहीं थी।
  • उसका भाई काला नहीं था।
  • राधेलाल भला आदमी नहीं था।
  • पीटर अनुभवी अध्यापक नहीं थे।
  • वे लड़कों के साथ नहीं थे।
  • लोग मैदान में नहीं थे।
  • लड़कियाँ बाग में नहीं थीं।
  • कल हम दिल्ली में नहीं थे।
  • आप गलती पर नहीं थे।
  • दुकानदार अपनी दुकानों पर नहीं थे।
  • सब लड़के स्कूल में उपस्थित नहीं थे।

  • क्या वह रानी थी ?
  • क्या वह एक व्यापारी था ? 
  • क्या वह एक बड़ा शहर था ? 
  • क्या रामू एक चपरासी था ?
  • क्या आप संतुष्ट थे ?
  • क्या वह समाचार झूठा था ?
  • क्या वह धोखेबाज था ?
  • क्या वे वहां उपस्थित न थे ?
  • क्या डाला कुख्यात डाकू था ?
  • क्या गाड़ी लेट नहीं थी ?
  • क्या वे सवाल बिल्कुल आसान थे ?
  • क्या वह आपका हितैषी न था ?
  • क्या उसकी माँ एक पवित्र नारी थी ?
  • क्या वह कहानी मनोरंजक थी ?
  • क्या तुम्हारे दादाजी शिक्षित नहीं थे?
  • क्या वह अपने माँ-बाप का इकलौता बेटा थे ?
  • क्या आप कल रात स्वस्थ नहीं थे ?
  • क्या हरी पक्का निशानेबाज था ?
  • क्या हम गलती पर थे ?
  • क्या माली बाग में नहीं था ?

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने was were use in hindi को विस्तार में समझा। यहा हमने सहायक क्रियाओं अर्थात् was और were का प्रयोग सीखा। आप जानते है की was का अर्थ 'था' होता है और इसे एकवचन भूतकाल के लिए प्रयोग किया जाता है। और दुसरी सहायक क्रिया की were जिसका अर्थ 'थे' होता है और जो बहुवचन भूतकाल को प्रकट करता है।

साथ ही में हमने यहा पर अनेक वाक्य भी अनुवाद के लिये दिये है जिसे आप खुद से बनाने की कोसिस करे। इससे आपको was were के प्रयोग को और भी अच्छे से सिखने में मदद मिलेगी।

आशा है की यहा इस आर्टिकल में जितनी भी जानकारी दी गई है उससे आपको use of was were in hindi या was were ka prayog को समझने में काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो आप हमे नीचे कमेंट में पुछ सकते है। और इस was were के प्रयोग को आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे।

0 Response to "Use Of (Was, Were) In Hindi | Rules | Examples & Exercises"

Post a Comment

विज्ञापन