Use Of (has/have/had) In Hindi | Rules | Examples & Exercises

Use Of (has/have/had) In Hindi

Use of has, have, had in hindi इस आर्टिकल में हम विस्तार से सीखेंगे has, have और had का प्रयोग कैसे करते है, has, have, had का अर्थ क्या होता है और साथ ही has, have, had के उदाहरणों को भी हम देखेंगे।

इससे पहले हमने (is, am, are) और (was, were) का प्रयोग कैसे करते है उसे विस्तार से समझाया है यदि आपने उसे अभी नहीं पढ़ा तो आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उसे भी जरुर पढ़े। और has, have, had use in hindi को अच्छे से समझने के लिये इस आर्टिकल को अन्त तक पढ़ते रहिए।

has, have, had meaning in hindi

सबसे पहले हम has, have और had का हिन्दी में अर्थ क्या होता है उसे समझ लेते है तो has, have और had का अर्थ (रखता है/रखती हैं, रखते हैं, रखता हूँ, रखता था, के पास है आदि होता है)

Use of has, have, had In hindi (has, have और had का प्रयोग सिखिये हिन्दी में)

has, have और had यह तीनों सहायक क्रिया हैं।

Present Tense वर्तमान काल में He, She, It और एकवचन कर्ता के साथ 'Has' का प्रयोग किया जाता है। और We, I, You, They और बहुवचन कर्ता के साथ 'Have' का प्रयोग होता है।

Past Tense भूतकाल में सभी के साथ अर्थात् चाहे कर्ता एकवचन हो या बहुवचन 'Had' का प्रयोग होता है।

Negative Sentence नहीं वाले वाक्यों में has, have, और had के बाद no या not का प्रयोग किया जाता है।

Interrogative Sentence प्रश्नवाचक वाक्यों में has, have, और had को कर्ता (subject) से पहले लगाया जाता है। और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Affirmative Sentence

Word Order --- Subject + has/have/had + Object/Complement.
Affirmative Sentence के वाक्यों में सबसे पहले कर्ता यानी (subject) लिखते है फिर has, have या had और अन्त में Object/Complement का प्रयोग किया जाता है। इसे और भी अच्छे से समझने के लिये इसके कुछ उदाहरणों को देख लेते हैं।

• मेरे पास बहुत पुस्तकें हैं।
I have many books.

• तुम्हारे पास एक कीमती कलम है।
You have a costly pen.

• हमारे पास अनेक अधिकार हैं।
We have many rights.

• उनके पास दो नौकर हैं।
They have two servants.

• उन लड़कियों के पास प्यारा सौंदर्य है।
Those girls have lovely beauty.

• श्याम के पास एक मकान है।
Shyam has a house.

• हरी के पास एक तेज चाकू है।
Hari has a sharp knife.

• उसे एक आवश्यक कार्य है।
He has an urgent piece of work.

• उसके बाल धुंघराले हैं।
She has curly hair.

• उसे तेज जुकाम है।
He has a bad cold.

• मेरे पेट में दर्द था।
I had a stomach ache.

• राम के पास एक घोड़ी थी।
Ram had a mare.

• मीरा अच्छा स्वभाव रखती थी।
Meera had a good nature.

• तुम्हें कल ज्वर था।
You had fever yesterday.

• गीता के पास एक शब्दकोश था।
Gita had a dictionary.

Negative Sentence

Word Order --- Subject + has/have/had + not + Object/Complement.
Negative Sentence में भी सबसे पहले कर्ता यानी (subject) लिखा जाता है फिर has, have या had के बाद not का प्रयोग करते है और अन्त में Object/Complement लिखा जाता है। इसे और भी अच्छे से समझने के लिये इसके कुछ उदाहरणों को देख लेते हैं।

• मेरे पास खाली समय नहीं है।
I have no leisure.

• हमें सफलता की कोई आशा नहीं है।
We have no hope of success.

• मेरा कोई मित्र नहीं है।
I have no friend.

• इन यात्रियों के पास टिकट नहीं हैं।
These travellers have no tickets.

• उन्हें मेरी सहायता की आवश्यकता नहीं है।
They have no need of my help.

• उसके पास कोई घड़ी नहीं है।
He has no watch.

• उसके मालिक को कोई सहानुभूति नहीं है।
His master has no sympathy.

• उसके कोई भाई-बहन नहीं है।
He has no brother or sister.

• मेरे बड़े भाई के पास अधिक धन नहीं है।
My elder brother has not much money.

• उसे ईश्वर में विश्वास नहीं है।
He has no faith in God.

• उसके कोई पुत्र न था।
She had no son.

• हमारे पास गाय नहीं थी।
We had no cow.

• मेरे पास चार सुइयाँ नहीं थीं।
I had not four needles.

• शैली के पास खिलौने न थे।
Shelly had no toys.

• कमला के पास सोने की माला न थी।
Kamla had no gold-necklace.

Interrogative Sentence

Word Order --- has/have/had + subject + Object/Complement + ?
Interrogative Sentence के वाक्यों में सबसे पहले Interrogative word लिखा जाता है और इसमें has, have या had का प्रयोग, कर्ता यानी (subject) से पहले करते है फिर Object/Complement का प्रयोग करते है और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है। इसे और भी अच्छे से समझने के लिये इसके कुछ उदाहरणों को देख लेते हैं।

• क्या आपके पास एक अलमारी है ?
Have you an almirah ? 

• क्या हरी के पास एक बन्दूक है ?
Has Hari a gun ? 

• क्या इन फूलों का बड़ा आकर्षक रंग है ?
Have these flowers very attractive colour ? 

• क्या आप में अक्ल नहीं है ?
Have you no sense ? 

• क्या कमजोरों के कोई अधिकार नहीं होते ?
Have the weak no rights ? 

• क्या वह अच्छी स्मरण-शक्ति रखता है ? 
Has he a good memory ? 

• क्या तुम्हारी पाँच दुकानें हैं ?
Have you five shops ? 

• क्या इस फर्म की कई शाखायें हैं ?
Has this firm many branches ? 

• क्या तुम्हारे पास स्कूटर है ?
Have you a scooter ? 

• क्या सरला के पास रेशमी साड़ी है ?
Has Sarla a silk saree ?

• क्या लड़कों के पास गेंद थे ?
Had the boys balls ? 

• क्या उनके पास दो कोठियां थीं ?
Had they two bungalows ? 

• क्या उसके पास आम नहीं थे ?
Had she no mangoes ? 

• क्या आपकी कल छुट्टी थी ?
Had you a holiday yesterday ? 

• क्या आपका वहां ठहरने का विचार था ?
Had you a vow to stay there ?

Interrogative Negative Sentence

Word Order --- has/have/had + Subject + Not/No + Object/Complement + ?
Interrogative Negative Sentence के वाक्यों में भी has, have या had का प्रयोग कर्ता यानी subject से पहले करते है और कर्ता के बाद not या no का प्रयोग करते है और फिर प्रयोग करते है object या Complement का। और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है। इसे और भी अच्छे से समझने के लिये इसके कुछ उदाहरणों को देख लेते हैं।

• क्या उसके पास एक पालतू कुत्त नहीं है ?
Has he not a pet dog ?

• क्या आपका इसके साथ कोई लेन देन नहीं है ?
Have you no dealings with him ?

• क्या उसके पास फालतू समय नहीं है ?
Have they no spare time ?

• क्या तुम्हारे दांत में दर्द नहीं है ?
Have you no tooth-ache ?

• क्या इन वृक्षों के पत्ते हरे नहीं है ?
Have these trees no green leaves ?

• क्या आपको कोई आवश्यक काम नहीं है ?
Have you no urgent piece of work ?

• क्या भिखारी के पास खाने को कुछ नहीं था ?
Had the beggar nothing to eat ?

• क्या उसके पास तेज चाकू नहीं था ?
Had he no sharp knife ?

• क्या उसके पास कोई पैसा नहीं था ?
Had he no money ?

• क्या बुढ़े के हाथ में कोई छड़ी नहीं थी ?
Had the old man no stick in his hand ?

• क्या उसके दो भाई नहीं थे ?
Had she not two brothers ?

Has, Have And Had Exercises In Hindi (has, have और had के अभ्यास)

  • मेरे पास एक कीमती पैन है।
  • मेरे पास एक दस रुपये का नोट है।
  • उन्हें बड़ी परेशानी है।
  • आपके पास मुश्किल काम है।
  • उनके पास अच्छे कपड़े हैं।
  • उसके पास दो अंगूठियाँ हैं।
  • उसके सख्त सरदर्द है।
  • उसे सख्त बुखार है।
  • उसके पास एक बढ़िया किताब है।
  • उसकी बहन के पास एक सुन्दर गुड़िया है।
  • उसके दो भाई और एक बहन है।
  • हमारे पास फूलों के बाग हैं।
  • तुम्हारे पास रहने को अच्छा मकान है।
  • उसके पास फूलों के गुलदस्ते थे।
  • तुम इस शहर का रिकार्ड रखते हो।
  • मेरे पास दस हजार रुपये थे।
  • लड़कों के पास हॉकी स्टिक थीं।
  • लड़कों के पास लाल पैंसिलें थीं।
  • एक दर्जन में बारह चीजें होती हैं।
  • हमारे पास दो अलमारियां हैं।
  • उसके पास एक बटुआ था।
  • राम के पास एक खोटा सिक्का था।
  • इस मकान के चार दरवाजे हैं।
  • ज्ञान के पास एक तेज घोड़ा है।
  • मेरे दो हाथ और दो पैर हैं।

  • मेरे पास पैसे नहीं हैं।
  • उन्हें धैर्य नहीं है।
  • उसके पास कोई काम नहीं है।
  • तुम्हें चिन्ता नहीं है।
  • इस नौकर को तमीज नहीं है।
  • गणेश के पास जूते नहीं हैं।
  • उसके पास टी. वी. सैट नहीं है।
  • डॉक्टर के पास दवाई नहीं है।
  • मेरा उस पर कोई काबू नहीं है।
  • गधा बुद्धिमान नहीं होता।
  • निर्धन कः कोई मित्र नहीं होता।
  • उनको तुमसे कोई संबंध नहीं है।
  • उसके पास कोई ऊनी कपड़ा नहीं है।
  • मेरी इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है।
  • इस मछुआरे के पास कई जाल हैं।
  • उसकी कई दुकानें नहीं हैं।
  • उसके पास मेजपोश नहीं है।
  • इस व्यक्ति के पास दूसरा काम नहीं है।
  • उसके पास बेचने के लिए कोई वस्तु नहीं है।
  • तुम्हारे पास कोई अच्छी किताब न थी।
  • बेचारे फकीर के पास खाने को भोजन नहीं था।
  • उसके पास जेब - खर्च नहीं है।
  • मेरा उसके साथ कोई लेन - देन नहीं था।
  • मेरे पास कोई निजी सम्पत्ति नहीं है।
  • उसे शहर के विषय में कोई ज्ञान नहीं था।

  • क्या आपके पास कोट है ?
  • क्या आपकी दो बीवियाँ हैं ?
  • क्या उसके बहुत - से संबंधी हैं ?
  • क्या तुम्हारे पास बहुत - सी किताबें हैं ?
  • क्या आपकी खेलों में रुचि है ?
  • क्या उसके पास दो नौकर नहीं थे ?
  • क्या उसके पास छतरी थी ?
  • क्या सतनाम के पास एक बड़ी मेज थी ?
  • क्या रानी के पास छोटा - सा पक्षी है ? 
  • क्या उसका सिर्फ एक हाथ है ?
  • क्या बिल्ली के पँजे बहुत तेज होते हैं ? 
  • क्या आपकी जेब में एक रूमाल है ?
  • क्या गाय की पूंछ लम्बी होती है ? 
  • क्या इस फूल में सुगन्ध नहीं है ?
  • क्या हुकमचन्द के पास कार नहीं है ?
  • क्या इस गाड़ी की ब्रेकें नहीं हैं ?
  • क्या आपके पास रेडियो नहीं है ?
  • क्या आपको मुझ पर पूरा विश्वास था ?
  • क्या उनके पास जूते नहीं थे ?
  • क्या रावण के पास दस सिर थे ?
  • क्या उनके पास कोई कुर्सी थी ?
  • क्या हमारे पास बिजली के पंखे थे ?
  • क्या उस स्त्री की गोद में बच्चा था ? 
  • क्या चीन के पास खतरनाक हथियार हैं ?
  • क्या तुम्हें अपने भाई की कोई सूचना नहीं है ?

कुछ सुझाव

जैसा की आपको पता है की 'am' , 'is' का भूतकाल was है तथा are का were है ! ठीक इसी प्रकार has, have का भूतकाल had है। अब आप समझ सकते है की यदि वर्तमान काल हो तो कर्ता अर्थात् subject के अनुसार am या are में से कोई एक का ही प्रयोग होगा। ठीक उसी प्रकार has, have और had का प्रयोग करना चाहिए।

हमने आपके साथ has, have और had के कुछ वाक्य अभ्यास के लिये दिये है आप उन सभी वाक्यों का अनुवाद खुद से करने का प्रयास करे। हो सकता है की पहले आपकी त्रुटियां अधिक हो पर इस में घबराने की आवश्यकता नहीं। धीरे धीरे आप प्रयास करते रहे सब ठीक हो जायेगा। और हां यह बात ध्यान में रखे की आप अंग्रेजी के अधिक से अधिक शब्द याद करे ताकी आपको वाक्य अनुवाद करने में परेसनी ना हो।

आपको याद दिला दे की हमने (is/am/are) और (was/were) का प्रयोग कैसे करते है इसके बारे में भी विस्तार से आर्टिकल लिखा है आप इन सभी को भी जरुर पढ़े।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने use of has, have, had in hindi को पूरे विस्तार में समझा। हमने यहा has have had ka prayoghas have had meaning in hindi और has have had rules in hindi को अच्छे से विस्तारपूर्वक समझा। 

हमे उमीद है इस आर्टिकल की सहायता से आपको use of has, have, had in hindi को समझने में काफी मदद मिली होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें नीचे कमेंट में पुछ सकते है और इस आर्टिकल को आप अपने मित्रो के साथ शेयर जरुर करे।

0 Response to "Use Of (has/have/had) In Hindi | Rules | Examples & Exercises "

Post a Comment

विज्ञापन