भारत के प्रमुख झीलों के नाम | Bharat Ki Pramukh Jheel [ PDF ]

Bharat Ki Pramukh Jhile

इस आर्टिकल में हम भारत की प्रमुख झीलों के बारे में एकदम विस्तारपूर्वक से समझेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में से है, तो फिर आपके लिये यह लेख काफी महत्वपुर्ण एवं उपयोगी है। क्योकी इस लेख में भारत की प्रमुख झीलों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई है, और इससे सम्बंधित बहुत से प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जाते है। इसलिए अगर आप प्रतियोगी परीक्षा या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो इस लेख में दिये गए भारत के झीलों के नाम को अच्छे से पढ़े, क्योकी इससे आपको परिक्षा में काफी मदद मिल सकती है। 

यहा पर हम भारत की प्रमुख झीलों के नाम के अलावा झील से सम्बंधित और भी बहुत से महत्वपूर्ण प्रश्नों को समझेंगे, ऐसे प्रश्न जो प्रतियोगी परीक्षाओं मे ज्यादातर पुछे जाते है जैसे की- झील क्या है, झील कितने प्रकार के होते है, भारत की सबसे खारे पानी की झील कौन सी है, भारत की सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है, भारत की सबसे गहरी झील कौन सी है, भारत की सबसे साफ झील कौन सी है, भारत की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है, भारत की सबसे बड़ी लैगून झील कौन सी है, भारत की सबसे पुरानी झील कौन सी है और भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है आदि। इस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर आपको यहा पर एकदम विस्तार से मिल जायेंगे। इसलिए आप इस लेख को पुरा अन्त तक अवश्य पढ़े। तो चलिये अब हम विस्तार से name of indian lakes in hindi को अच्छे से देखे।

झील क्या है

भारत की प्रमुख झीलें देखने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की आखिर झील किसे कहते हैं, क्या यह नदी या तालाब की तरह होता है, या उससे अलग होता है। चलिये समझते है की झील क्या होता है और यह नदी तथा तालाब से कैसे भिन्न होता है।

झील पानी का एक पिंड होता है, जो जमीन से चारों तरफ से घिरा हुआ होता है। और आपको बता दे की, झील का पानी स्थिर रहता है, यानी की यह नदी की तरह बहता नही है। झीलें मुख्य रूप से मीठे पानी की होती हैं। हालाँकि, कुछ प्रसिद्ध झीलें जैसे मृत सागर और ग्रेट साल्ट लेक, खारी झीलें हैं और इनमें केवल खारा पानी है। अब आप समझ गये होंगे की, झील किसे कहते हैं।

अब हम बात करते है की नदी, तालाब और झील में क्या अन्तर होते है। सबसे पहले नदी और झील में क्या फर्क होता है हम उसे समझते है, नदी एक विशाल बहने वाला जल निकाय होता है जो खुद को समुद्रों या महासागरों में खाली कर देता है, वही झील बड़ा जल निकाय होता हैं जो चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ होता हैं।

अब तालाब तथा झील में क्या अंतर होता है, उसके बारे में बात करते है, तालाब की तुलना में एक झील बहुत गहरी होती है। झील के नीचे सूरज की किरणें नहीं पहुंच पातीं, और वही तालाब की बात करें तो ज्यादा गहरा न होने के कारण, सूरज की किरणें तालाब के नीचे तक आसानी से पहुच जाती है। झील और तालाब के बीच ये दो बुनियादी अंतर हैं।

झील के प्रकार

झील क्या होता है समझने के बाद अब हम यह समझते है की, झील के कितने प्रकार होते है।

मीठे पानी की झीलें (Fresh Water Lakes) --- मीठे पानी की झीलें ऐसी झीलें होती हैं जिनमें मीठे पानी की मात्रा होती है जो खारा नही होता है। भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है।
 
खारे पानी की झीलें (Salt Water Lakes) --- जैसा कि नाम से पता चल रहा है, खारे पानी की झीलें ऐसी झीलें होती है जिनमें खारे पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। अधिकांश झीलों की तुलना में, खारे पानी की झील में लवण और अन्य घुलित खनिजों की सांद्रता काफी अधिक होती है।

कृत्रिम झीलें (Artificial Lakes) --- जो झीलें मानव द्वारा निर्मित किया जाता है, उसे कृत्रिम झील कहते है।

गोखुर झीलें (Oxbow Lakes) --- गोखुर झील एक प्रकार की झील होती है, जो तब बनती है जब एक धारा या नदी से एक विस्तृत मेन्डर को झील बनाने के लिए काट दिया जाता है। इस प्रक्रिया से उत्पन्न होने वाली विशिष्ट घुमावदार आकृति के कारण उन्हें ऑक्सबो झील कहा जाता है।

गड्ढा झीलें (Crater Lakes) --- ज्वालामुखी विस्फोटों के ढहने या विस्फोटक गतिविधि से निर्मित झीलों को गड्ढा झीलें कहा जाता हैं।


भारत की प्रमुख झीलें (Bharat Ki Pramukh Jhile)

चलिये अब हम भारत की प्रमुख झीलों के नाम देखते है, यह सभी झीलों के नाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इन सभी को एकदम ध्यानपूर्वक से पढ़े। झीलों के नाम के साथ-साथ हम उस झील के प्रकार एवं वह झील किस राज्य, क्षेत्र में है यही भी देखेंगे।

झील का नाम राज्य/स्थान झील का प्रकार
कंवर झील बिहार गोखुर
भोजताल मध्य प्रदेश कृत्रिम
शिवसागर महाराष्ट्र कृत्रिम
लोकटक झील मणिपुर ताजा पानी
उमियम झील मेघालय कृत्रिम
ताम दिल मिजोरम कृत्रिम
चिल्का झील उड़ीसा खारा पानी
सांभर झील राजस्थान प्राकृतिक, खारा पानी
त्सोमगो झील सिक्किम ताजा पानी
चेम्बरमबक्कम झील तमिलनाडु कृत्रिम
हुसैन सागर तेलंगाना कृत्रिम
भीमताल उत्तराखंड प्राकृतिक झील
कालीवेली तमिलनाडु प्राकृतिक झील
कोलेरू झील आंध्र प्रदेश ताजा पानी
पुलिकट झील आंध्र प्रदेश खारा पानी
कांकरिया झील गुजरात कृत्रिम
हमीरसर झील गुजरात कृत्रिम
ब्रह्म सरोवर हरियाणा कृत्रिम
बड़खल झील हरियाणा प्राकृतिक झील
चंद्र ताल हिमाचल प्रदेश मीठा पानी
महाराणा प्रताप सागर हिमाचल प्रदेश कृत्रिम
डल झील जम्मू कश्मीर ताजा पानी
वूलर झील जम्मू कश्मीर ताजा पानी
उल्सूर झील कर्नाटक खारा पानी
अगरा झील कर्नाटक प्राकृतिक झील
कुट्टनाड झील केरल नमक और ताजा पानी
सस्थमकोट्टा केरल ताजा पानी
गोविंद भल्लभ पंत सागर उत्तर प्रदेश कृत्रिम
बेलासागर उत्तर प्रदेश ताजा पानी
हरिके पंजाब कृत्रिम
कांजली पंजाब कृत्रिम
दीपोर बील असम ताजा पानी
चंदूबी झील असम प्राकृतिक झील
हाफलोंग झील असम प्राकृतिक झील

भारत की प्रमुख झीलें और संबंधित राज्य (List Of Lakes In India State Wise In Hindi)

आंध्र प्रदेश की प्रमुख झीलें

▪︎ कोलेरू झील
▪︎ पुलिकट झील

असम की प्रमुख झीलें

▪︎ चंदूबी झील
▪︎ चपनला झील
▪︎ हाफलोंग झील
▪︎ सोन बील झील

बिहार का प्रमुख झील

▪︎ कांवर झील

गुजरात की प्रमुख झीलें

▪︎ हमीरसर झील
▪︎ कांकरिया झील
▪︎ लखोटा झील
▪︎ सूरसागर झील
▪︎ थोल झील
▪︎ वस्त्रापुर झील

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख झीलें

▪︎ भृगु झील
▪︎ दशहरी और धनकर झील
▪︎ करेरी और कुमारवाह झील
▪︎ खजियार झील
▪︎ मचियल झील
▪︎ मणिमहेश झील
▪︎ नाको झील
▪︎ पंडोह झील
▪︎ पराशर झील
▪︎ रेणुका झील
▪︎ रेवाल्सर झील
▪︎ सेरुवलसर और मणिमहेश झील

हरियाणा की प्रमुख झीलें

▪︎ बड़खल झील
▪︎ सौंदर्य सरोवर
▪︎ ब्लू बर्ड झील
▪︎ ब्रह्म सरोवर
▪︎ कर्ण झील
▪︎ सन्निहित सरोवर
▪︎ सूरजकुंड
▪︎ तिलयार झील

जम्मू और कश्मीर की प्रमुख झीलें

▪︎ डल झील
▪︎ मानसबल झील
▪︎ मानसर झील
▪︎ पैंगोंग त्सो
▪︎ शेषनाग झील
▪︎ त्सो मोरीरी
▪︎ वुलर झील

कर्नाटक की प्रमुख झीलें

▪︎ आगरा झील
▪︎ बेलंदूर झील
▪︎ ब्यरसांद्रा झील
▪︎ हेब्बल झील
▪︎ केम्पंबुधि झील
▪︎ लालबाग झील
▪︎ मदीवाला झील
▪︎ पुत्तनहल्ली झील
▪︎ सैंकी झील
▪︎ उल्सूर झील
▪︎ दलवई झील
▪︎ देवानूर झील
▪︎ करंजी झील
▪︎ कुक्करहल्ली झील
▪︎ लिंगमबुधि झील
▪︎ होनामन केरे
▪︎ पंपा सरोवर

केरल की प्रमुख झीलें

▪︎ अष्टमुडी झील
▪︎ कुट्टनाड झील
▪︎ मानांचिरा, कोझिकोड
▪︎ मनकोडी कयाल
▪︎ पदिंजरेचिरा, त्रिशूर शहर
▪︎ परावुर कयाल
▪︎ पुन्नमदा झील
▪︎ शाष्टमकोट्टा झील
▪︎ वडक्केचिरा, त्रिशूर शहर
▪︎ वांचिकुलम, त्रिशूर
▪︎ वेल्लयानी झील
▪︎ वेम्बनाड झील

मध्य प्रदेश की प्रमुख झीलें

▪︎ भोज आर्द्रभूमि
▪︎ निचली झील
▪︎ मोती सरोवर
▪︎ सारंग पानी झील
▪︎ शाहपुरा झील
▪︎ तवा जलाशय
▪︎ अपर लेक

महाराष्ट्र की प्रमुख झीलें

▪︎ गोरेवाड़ा झील
▪︎ खिंदसी झील
▪︎ लोनार झील
▪︎ मेहरुन झील
▪︎ पाषाण झील
▪︎ पवई झील
▪︎ रंकाला झील
▪︎ सलीम अली झील
▪︎ शिवसागर झील
▪︎तलाओ पाली
▪︎ उपवन झील
▪︎ वेन्ना झील
▪︎ मेघालय
▪︎ उमियम झील

मणिपुर की प्रमुख झीलें

▪︎ लोकतक झील
▪︎ मिजोरम
▪︎ पलक दिल
▪︎ ताम दिल

ओडिशा की प्रमुख झीलें

▪︎ अंशुपा झील
▪︎ चिल्का झील
▪︎ कंजिया झील

पंजाब की प्रमुख झीलें

▪︎ हरिके झील
▪︎ कांजली झील
▪︎ रोपड़ झील

राजस्थान की प्रमुख झीलें

▪︎ अना सागर झील
▪︎ बालसमंद झील
▪︎ ढेबर झील
▪︎ जयसमंद झील
▪︎ जल महल, मान सागर झील
▪︎ कायलाना झील
▪︎ नक्की झील
▪︎ पुष्कर झील
▪︎ राजसमंद झील
▪︎ रामगढ़ झील
▪︎ तलवाड़ा झील
▪︎ सांभर साल्ट लेक
▪︎ फतेह सागर झील
▪︎ रंगसागर झील
▪︎ उदय सागर झील

सिक्किम की प्रमुख झीलें

▪︎ गुरुडोंगमार झील
▪︎ खेचियोपालरी झील
▪︎ सोंगमो झील
▪︎ चोलमू झील

तेलंगाना की प्रमुख झीलें

▪︎ अलवाल चेरुवु झील
▪︎ दुर्गम चेरुवु (गुप्त झील)
▪︎ हिमायत सागर
▪︎ हुसैन सागर
▪︎ उस्मान सागर
▪︎ सफिलगुडा झील
▪︎ सरूरनगर झील
▪︎ शमीरपेट झील

तमिलनाडु की प्रमुख झीलें

▪︎ बेरीजम झील
▪︎ चेम्बरमबक्कम झील
▪︎ कालीवेली झील
▪︎ कावेरीपक्कम झील
▪︎ कोडाइकनाल झील
▪︎ ऊटी झील
▪︎ पेरुमल एरी
▪︎ रेड हिल्स झील
▪︎ शोलावरम झील
▪︎ सिंगनल्लूर झील
▪︎ वीरानम झील

उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें

▪︎ आमाखेड़ा झील
▪︎ बरुआ सागर ताल
▪︎ बेलासागर झील
▪︎ भदी ताल
▪︎ चांदो ताल झील
▪︎ कीथम झील
▪︎ नाचन ताल
▪︎ रामगढ़ ताल झील
▪︎शेख झील

उत्तराखंड की प्रमुख झीलें

▪︎ कंकाल झील (रूपकुंड झील)
▪︎ भीमताल झील
▪︎ डोडीताल
▪︎ नैनीताल झील
▪︎ सत ताल

पश्चिम बंगाल की प्रमुख झीलें

▪︎ डेबर झील
▪︎ पूर्वी कलकत्ता आर्द्रभूमि
▪︎ जोर पोखरी
▪︎ मिरिक झील
▪︎ रवींद्र सरोबर
▪︎ रसिकबिल
▪︎ संतरागाछी झील
▪︎ सेंचल झील

भारत की 10 सबसे बड़ी झीलें

अब हम क्षेत्रफल की दृष्टीकोण से भारत के दस सबसे बड़ी झीलों के नाम देखते है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये इसे जानना बहुत ही इम्पोर्टेन्ट है, क्योकी बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओं में (भारत की सबसे बड़ी झीलें कौन सी है) इस प्रकार के प्रश्न पुछे जाते है। तो चलिये भारत के 10 सबसे बड़े झीलों के नाम जानते है।

क्र.सं. झील राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
1). वेम्बनाड झील केरल
2). चिल्का झील ओडिशा
3). शिवाजी सागर झील महाराष्ट्र
4). इंदिरा सागर झील मध्य प्रदेश
5). पैंगोंग झील लद्दाख
6) पुलिकट झील आंध्र प्रदेश
7). सरदार सरोवर झील गुजरात
8). नागार्जुन सागर झील तेलंगाना
9). लोकतक झील मणिपुर
10). वुलर झील जम्मू और कश्मीरब

भारत की मानव निर्मित झीलें

आइये कुछ भारत की मानव निर्मित झीलों के नाम देखते है। इससे सम्बंधीत प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पुछे जाते है इसिलिए इसे जानना काफी महत्वपूर्ण है।

झील राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
सुखना झील चंडीगढ़
सूरजकुंड झील हरियाणा
पिछोला झील उदयपुर
गोबिंद वल्लभ पंत सागर उत्तर प्रदेश
हुसैन सागर झील हैदराबाद, तेलंगाना
गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश
भोजताल झील भोपाल, मध्य प्रदेश
रवीन्द्र सरोबर या ढकुरिया झील कोलकाता, पश्चिम बंगाल

भारत की 15 महत्त्वपूर्ण झीलों के नाम (15 Important Lakes Of India In Hindi)

1). लोनार झील -- यह औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में स्थित भारत की एकमात्र ज्वालामुखीय झील है।

2). हुसैन सागर झील -- यह हैदराबाद तथा सिंकदराबाद के मध्य आंध्र प्रदेश में स्थित कृत्रिम झील है।

3). बेम्बानाड झील -- यह केरल की सबसे बड़ी लैगून झील है, इसमें वेलिंगटन द्वीप स्थित है।

4). बुलर झील -- जम्मू कश्मीर, यह ताजे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है।

5). डल झील -- जम्मू कश्मीर, यह भी ताजे पानी की झील है।

6). नैना झील -- उत्तराखण्ड, यह नैनीताल में स्थित ताजे पानी की झील है।

7). नक्की झील -- राजस्थान, यह माउट आबू की पहाड़ियों से घिरी एक छोटी प्राकृतिक एवं ताजे पानी की झील है।

8). देवताल झील -- उत्तराखण्ड, यह भारत की सबसे ऊंची हिमानी कृत झील है।

9). जयसमंद झील -- यह राजस्थान की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।

10). लोकटक झील -- मणिपुर, यह ताजे पानी की झील है। इस झील में "केबुल लाम जाओ” नामक तैरने वाला राष्ट्रीय पार्क है।

11). कोलेरू झील -- आन्ध्र प्रदेश, यह ताजे पानी की झील है। 

12). पुलीकट झील -- आन्ध्र प्रदेश, यह ताजे पानी की लैगून झील है। "श्रीहरिकोटा" यही स्थित है। 

13). सांभर झील -- राजस्थान, यह जयपुर स्थित राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। भारत के कुल नमक का लगभग 9% यहीं से प्राप्त किया जाता है। 

14). डिडवाना झील -- राजस्थान, यह नागौर स्थित खारे पानी की झील है। 

15). चिल्का झील -- उड़ीसा, यह भारत की सबसे बड़ी खारी झील है।

FAQ:- भारत की प्रमुख झीलें प्रश्न उत्तर

प्रश्न -- भारत की सबसे गहरी झील कौन सी है?

उत्तर -- मानसबल झील भारत की सबसे गहरी झील है।

प्रश्न -- भारत की कोई दो मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिए।

उत्तर -- भारत की दो मीठे पानी की झीलों के नाम निम्न है - (1). वुलर झील --- भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित 'वुलर झील' भारत की मीठे पानी की है। (2). लोकतक झील --- पूर्वोत्तर भारत में स्थित 'लोकतक झील' मीठे पानी की झील है।

प्रश्न -- भारत की सबसे साफ झील कौन सी है?

उत्तर -- चंद्रताल झील भारत की सबसे साफ झील है जो हिमाचल प्रदेश में है।

प्रश्न -- भारत की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है?

उत्तर -- क्षेत्रफल की दृष्टि से, केरल में स्थित वेम्बनाड झील भारत की सबसे बड़ी झील है।

प्रश्न -- भारत की सबसे बड़ी लैगून झील कौन सी है?

उत्तर -- भारत की सबसे बड़ी लैगून झील 'चिल्का झील' है।

प्रश्न -- भारत की सबसे पुरानी झील कौन सी है?

उत्तर -- 300 ईसा पूर्व मौर्य राजवंश के समय की 'सुदर्शन झील' भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है, और यह झील गुजरात में स्थित है।

प्रश्न -- भारत की सबसे खारी झील कौन सी है?

उत्तर -- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील 'चिल्का झील' है। 

प्रश्न -- भारत की सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है?

उत्तर -- वुलर झील भारत की सबसे मीठे पानी की झील है, जो जम्मू कश्मीर में है।

प्रश्न -- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है?

उत्तर -- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है गोविंद वल्लभ पंत सागर भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

भारत की प्रमुख झीलें Map

भारत की प्रमुख झीलें Map

भारत की प्रमुख झीलें PDF Download

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की सुविधा हेतू, हमने यहा पर भारत की प्रमुख झीलों के नाम का पीडीएफ फ़ाईल भी शेयर किया है, जिसे आप सभी छात्र  बहुत ही असानी से डाउनलोड कर सकते हैं। और इस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी कही भी अपने समयानुसार भारत के प्रमुख झीलों का अध्ययन कर सकते हैं। भारत की प्रमुख झीलें pdf Download करने के लिये नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करें और पीडीएफ को असानी से डाउनलोड करें।


निष्कर्ष

यहा पर इस लेख में हमने भारत की प्रमुख झीलें और उससे सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को एकदम विस्तार से देखा। प्रतियोगी परीक्षा एवं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये भारत के सभी प्रमुख झीलों के नाम को जानना काफी महत्वपुर्ण है, क्योकी इस विषय से सम्बंधित बहुत से प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जाते है।

यहा पर शेयर किये गए bharat ki pramukh jhile आपको कैसा लगा, कमेंट के माध्यम से आप अपने विचार हमारे साथ जरुर साझा करें। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा और हमें उमीद है की इस लेख की सहायता से भारत की सभी महत्वपुर्ण झीलों को समझने में आपको काफी मदद मिली होगी। यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पुछ सकते हैं। साथ ही इस Lakes Of India In Hindi को आप अपने सभी मित्रों के साथ शेयर जरुर करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

0 Response to "भारत के प्रमुख झीलों के नाम | Bharat Ki Pramukh Jheel [ PDF ]"

Post a Comment

विज्ञापन