पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट | Pet Animals Name In Hindi And English [ PDF ]

Pet Animals Name In Hindi

इस लेख में हम पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट को आपके साथ एकदम विस्तार से शेयर करेंगे। छोटे वर्ग के कक्षाओं के सभी छात्रों के लिये यहा पर दिये गए Pet Animals Name In Hindi काफी ही उपयोगी है। क्योकी छोटे कक्षाओं के विद्यार्थियो को उनके विद्यालय से होम वर्क में 10 पालतू जानवरों के नाम, 15 पालतू जानवरों के नाम या 20 पालतू जानवर के नाम लिखने को दिया जाता है। ऐसे में यदि आप भी उन छात्रों में से है, जिन्हे इस प्रकार का होम वर्क पूरा करने को मिला है, तो आप इस लेख में शेयर किये गए Paltu Janwaro Ke Naam की सहायता से अपना होम वर्क बड़े ही असानी से पूरा कर सकते है, क्योकी इस लेख में लगभग 30 से भी ज्यादा पालतू जानवरों के नाम शेयर किये गए है। इसके अलावा यदि आप इंग्लिश बोलना सीख रहे है, तो आपके अंग्रेजी शब्दावली को बेहतर बनाने में भी यह लेख काफी सहयोगी है, इसलिए आप इस लेख को पूरा अन्त तक अच्छे से पढ़े। तो चलिए अब हम पालतू जानवर के नाम की सूची को विस्तार से देखें।

पालतू जानवरों के नाम (Paltu Janwaro Ke Naam)

पालतू जानवर वे जानवर हैं जिन्हें मुख्य रूप से मनुष्यों के कंपनी या मनोरंजन के लिए पाला जाता है। इन जानवरों को किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए काम में लेने के लिए नहीं रखा एवं पाला जाता है। इन पालतू जानवरों में दो ऐसे जानवर हैं जिन्हें फैमिली एनिमल भी कहा जाता है, और वो हैं कुत्ते और बिल्लियां क्योंकि ये दोनों जानवर परिवार के सदस्यों से काफी लगाव रखते हैं। चलिये अब हम पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट को विस्तार से देखे।

क्रम संख्या पालतू जानवरों के नाम हिन्दी में पालतू जानवरों के नाम इंग्लिश में
(1). कुत्ता Dog
(2). बिल्ली Cat
(3). भैंस Buffalo
(4). गाय Cow
(5). सांड Bull
(6). बैल Ox
(7). घोड़ा Horse
(8). भेड़ Sheep
(9). बकरी Goat
(10). गधा Donkey
(11). ऊंट Camel
(12). कबूतर Pigeon
(13). बत्तख Duck
(14). तोता Parrot
(15). लामा Llama
(16). बंदर Monkey
(17). खरगोश Rabbit
(18). सूअर Pig
(19). कछुआ Tortoise
(20). खच्चर Mule
(21). चूहा Rat
(22). याक Yak
(23). टर्की Turkey
(24). मछलियां Fish
(25). हाथी Elephant
(26). मुर्गी Chicken
(27). मधुमक्खी Honey Bee
(28). फाख्ता Dove
(29). गूज Goose
(30). एमु Emu
(31). अलपाका Alpaca

10 पालतू जानवरों के नाम और उनके बारे में कुछ जानकारीया (10 Paltu Janwar Ke Naam)

(1). कुत्ता --- कुत्ता को इंग्लिश में Dog कहते है और संस्कृत भाषा में इसे श्वान कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम कैनिस ल्यूपस फेमिलेरिस होता है। यह सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है, आपको बता दे की दुनिया भर में सभी घरों में से एक तिहाई के पास एक कुत्ता होता है। यह चंचल, मिलनसार और वफादार जानवर माने जाते है। कुत्तों में सूंघने की अद्भुत क्षमता होती है।

(2). बिल्ली --- बिल्ली को इंग्लिश में Cat कहते है और संस्कृत भाषा में इसे बिडालः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम फेलिस कैटस होता है। बिल्ली एक प्रकार का स्तनपायी जीव है जो मुख्यतः मांस खाती है। बिल्लियों में सुनने और सूंघने दोनों की अत्यधिक विकसित क्षमताएं होती हैं। इसके अतिरिक्त, बिल्लियों की रात्रि दृष्टि उत्कृष्ट होती है, जिससे वे रात सहित कम रोशनी की स्थिति में भी देख पाती हैं। लगभग 9500 वर्षों से बिल्लियाँ इंसानों के साथ साथी के रूप में रह रही हैं। औसतन, एक बिल्ली का प्राकृतिक जीवनकाल लगभग 15 वर्ष का होता है, जिसका अर्थ है कि वे सामान्य परिस्थितियों में लगभग इतने लंबे समय तक जीवित रह सकती हैं।

(3). गाय --- गाय को इंग्लिश में Cow कहते है और संस्कृत भाषा में इसे धेनुः या गौः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम बोस टोरस होता है। गाय एक अहम पालतू पशु है जो दुनिया भर में बड़े ही प्रमुखता से पाई जाती है। गाय हमे उत्तम गुणवत्ता का दूध प्रदान करती है। हिंदू धर्म में गाय को 'माता' के रूप में पूजा जाता है। इसके बच्चे बड़े होने पर गाड़ी खींचने और खेतों की जुताई करने का काम करते हैं। भारत में वैदिक काल से ही गाय का महत्व रहा है। आज के समय में पूरे विश्व भर में लगभग 1 अरब से ज्यादा गायें हैं।

(4). भैंस --- भैंस को इंग्लिश में Buffalo कहते है और संस्कृत भाषा में इसे महिषः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम सिन्सेरस कैफ़र होता है। आपको बता दे की एक वयस्क भैंस का वजन 300 से 900 किग्रा तक होता है और इनकी लंबाई 2.5 मीटर तक होती है।

(5). बैल --- भैंस को इंग्लिश में Ox कहते है और संस्कृत भाषा में इसे बलीवर्दः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम सिन्सेरस कैफ़र होता है। बैलों का उपयोग समान ढ़ोने अथवा खेतों के कार्यों में किया जाता है। इनका वज़न 1,500 से 3,000 पाउंड के बीच तक का होता है। और एक बैल की औसतन जीवनकाल 18 से 22 वर्ष तक की होती है।

(6). घोड़ा --- घोड़ा को इंग्लिश में Horse कहते है और संस्कृत भाषा में इसे अश्वः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम इक्वस फेरस कैबेलस होता है। कुछ वर्ष पहले तांगा चलाने के लिए घोड़ों का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब ज्यादातर लोग अपने शौक के लिए घोड़ा पालते हैं। आपको बता दें कि घोड़े की ऊंचाई 56 से 72 इंच और वजन 840 से 2200 पाउंड तक हो सकता है। अगर हम घोड़े की उम्र की बात करें तो एक घोड़े की औसत उम्र 25 साल होती है।

(7). भेड़ --- भेड़ को इंग्लिश में Sheep कहते है और संस्कृत भाषा में इसे मेषः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम ओविस ओरिएंटलिस होता है। भेड़ एक प्रकार का पालतू पशु है, जो ऊन से ढकी होती है। भेड़ को ऊन, मांस।और दूध के लिए पाला जाता है। भेड़ की ऊंचाई (कंधों तक) 25 से 50 इंच और वजन 99 से 353 पाउंड तक हो सकता है। भेड़ की औसत आयु 10 से 12 वर्ष तक होती है।

(8). ऊंट --- ऊंट को इंग्लिश में Camel कहते है और संस्कृत भाषा में इसे उष्ट्रः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम कैमेलस होता है। ऊँट अनोखे दिखने वाले जीव हैं। यह अफ्रीका और एशिया के रेगिस्तानी इलाकों में रहते हैं। आपको बता दे की ऊँट 2 प्रकार के होते हैं: ड्रोमेडरी, जिसमें एक कूबड़ होता है, और बैक्ट्रियन, जिसमें दो कूबड़ होते हैं।  दोनों प्रकार को पालतू बनाया जा सकता है। ऊँट 7 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और उनका वजन 1500 पाउंड तक हो सकता है। इनकी औसतन आयु 40 से 50 वर्ष की होती है।

(9). बकरी --- बकरी को इंग्लिश में Goat कहते है और संस्कृत भाषा में इसे अजः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम कैप्रा एगेग्रस हिरकस होता है। बकरी को उनके दूध तथा मांस के लिये पाला जाता है। बकरी की ऊंचाई (कंधों तक) 16 से 42 इंच और वजन 20 से 250 पाउंड तक हो सकता है। बकरी की औसत आयु 15 से 18 वर्ष होती है।

(10). गधा --- गधा को इंग्लिश में Donkey कहते है और संस्कृत भाषा में इसे गर्दभः कहा जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम इक्वस असिनस होता है। गधा को बोझा ढोने के काम के लिये पाला जाता है। गधे को अधिकतर धोबी और कुम्हार वर्ग के लोग ही पालते जाता है। गधे की ऊंचाई 36 से 48 इंच और वजन 181 से 227 किलोग्राम 

FAQ:- पालतू जानवर से सम्बंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न -- 15 पालतू जानवरों के नाम हिन्दी में?
उत्तर -- हिन्दी में 15 पालतू जानवरों के नाम निम्न है-
(1). गाय 
(2). सांड 
(3). बैल 
(4). कुत्ता 
(5). बिल्ली 
(6). घोड़ा 
(7). भेड़ 
(8). बकरी 
(9). गधा 
(10). ऊंट 
(11). कबूतर 
(12). बत्तख 
(13). बंदर 
(14). खरगोश 
(15). हाथी

प्रश्न -- पेट जानवर कौन से होते हैं?
उत्तर -- पेट जानवर वे जानवर होते है, जिन्हें मुख्य रूप से मनुष्यों के मनोरंजन एवं सहयोग के लिए पाला जाता है।

प्रश्न -- पालतू जानवरों के नाम क्या है?
उत्तर -- ऊपर इस लेख में पालतू जानवरों के नाम विस्तार से दिये गए है।

प्रश्न -- किस पालतू जानवर का आईक्यू सबसे ज्यादा होता है?
उत्तर -- अफ़्रीकी ग्रे तोते का आईक्यू सबसे ज्यादा माना जाता है।

प्रश्न -- सबसे वफादार कौन सा पालतू जानवर है?
उत्तर -- पालतू जानवरों में सबसे वफादार कुत्ते (Dog) होते हैं 

पालतू जानवरों के नाम pdf

पालतू जानवरों के नाम का पीडीएफ फ़ाईल आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। और इस पीडीएफ की सहायता से आप कभी भी पालतू जानवर के नाम को पढ़ सकते है।


निष्कर्ष

यहा पर हमने पालतू जानवरों के नाम (pet animals name in hindi) की लिस्ट को बड़े ही विस्तार से देखा। यहा पर दिये गए paltu janwaro ke naam की मदद से आप अपने विद्यालय से मिले हुए 10, 15, 20 या 25 पालतू जानवरों के नाम लिखने का होम वर्क पूरा कर सकते है। और साथ ही अगर आप इंग्लिश बोलना सीख रहे है, तो आपके अंग्रेजी शब्दावली को बेहतर बनाने में भी यह लेख काफी मददगार साबित हो सकता है।

यहा पर शेयर किये गए paltu janwaro ke naam आपको कैसा लगा कमेंट के माध्यम से आप अपने सुझाव हमारे साथ जरुर साझा करे, आपका सुझाव हमारे लिये काफी मूल्यवान है। हम आशा करते है की आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा। यदि आपके मन में इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पुछ सकते है। और साथ ही इस pet animals ke naam को आप अपने क्लास के सभी मित्रों के साथ शेयर भी जरुर करे।

इन्हें भी पढ़ें:-

जानवरों के नामजानवरों के वैज्ञानिक नाम
जानवरों के नाम संस्कृत मेंपालतू जानवरों के नाम
घरेलू जानवरों के नामजंगली जानवरों के नाम
मांसाहारी जानवरों के नामशाकाहारी जानवरों के नाम
सर्वाहारी जानवरों के नामजानवरों के बच्चो के नाम
जानवरों के आवाजों के नामजानवरों के घरों के नाम
दूध देने वाले जानवरों के नामअंडे देने वाले जानवरों के नाम
जानवरों के जीवनकाल की सूचीपानी में रहने वाले जानवरों के नाम

0 Response to "पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट | Pet Animals Name In Hindi And English [ PDF ]"

Post a Comment

विज्ञापन