Flipkart का मालिक कौन है | Flipkart Ka Malik Kaun Hai

Flipkart का मालिक कौन है

इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है फ्लिपकार्ट के बारे में, यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आप Flipkart के नाम से जरुर वाकिफ होंगे क्योकी ऐमेज़ॉन के बाद फ्लिपकार्ट भारत में सबसे बडी e-commerce कंपनी है, इसलिए बहुत से ऐसे लोग है जो फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करते है और आपने भी कभी न कभी फ्लिपकार्ट से शॉपिंग जरुर किया होगा। लेकिन क्या आप ये जानते है की फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है या फ्लिपकार्ट कहा की कंपनी है शायद आप नही जानते होंगे और आप ही की तरह बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है नही पता है।

ऐसे में हमने इस आर्टिकल में फ्लिपकार्ट के बारे में पूरी जानकारी शेयर करी है जिसे पढ़ने के बाद आपको अच्छे से समझ में आ जायेगा की फ्लिपकार्ट कंपनी का मालिक कौन है और यह किस देश का कंपनी है। तो अगर आप विस्तार से जानना चाहते है की फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है और फ्लिपकार्ट के सीईओ कौन है तो, आप इस आर्टिकल को पुरा अन्त तक जरुर पढ़े। चलिए अब हम विस्तारपूर्वक समझते है की flipkart kaha ki company hai और flipkart ka malik kaun hai


फ्लिपकार्ट क्या है (Flipkart Kya Hai)

कंपनी का नाम Flipkart India Pvt. Ltd
संस्थापक सचिन बंसा, बिन्नी बंसल
स्थापित 2007 (15 साल पहले)
मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक (भारत)
सी.ई.ओ कल्याण कृष्णमूर्ति
उद्योग ई-कॉमर्स
ग्राहक सेवा 1800-202-9898
सहायक कंपनियां Myntra, PhonePe, Cleartrip, Ekart, Jeeves
वेबसाइट www.flipkart.com
फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है इसे समझने से पहले हम ये समझ लेते है की फ्लिपकार्ट क्या है? तो, फ्लिपकार्ट एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक भारत में है इसकी स्थापना 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी। शुरुआती वर्षों में, फ्लिपकार्ट ने सिर्फ किताबें बेचने पर ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन आज के समय में आप फ्लिपकार्ट पर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराने का सामान और घरेलू आवश्यक सामान जैसी बहुत से सामान असानी से खरीद सकते है।

इस समय फ्लिपकार्ट के 100 मिलियन से अधिक Registered User, 100 हजार विक्रेता और 21 अत्याधुनिक गोदाम हैं। यह लगभग 10 मिलियन दैनिक page visits और 8 मिलियन से अधिक शिपमेंट/माह का दावा करता है। फ्लिपकार्ट वर्तमान में वॉलमार्ट की सहायक कंपनी के रूप में काम करता है और फ्लिपकार्ट ग्रुप के वर्तमान सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के पास आज के समय में Myntra, eBay, PhonPe, Ekart, Jeeves, और Jabong जैसी सहायक कंपनियां भी हैं। और फ्लिपकार्ट ने 2 जुलाई, 2021 को Shopsy भी लॉन्च किया है जिसे लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Flipkart की स्थापना किसने की थी

बहुत लोगो के मन में यह सवाल जरुर आता है की फ्लिपकार्ट को किसने बनाया और कब बनाया। तो चलिये जानते है की आखिर फ्लिपकार्ट के Founders कौन है। तो, फ्लिपकार्ट की स्थापना अक्टूबर 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा की गई थी। यानी की फ्लिपकार्ट को सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने बनाया है। इन दोनो ने दिल्ली आईआईटी से अपनी पढ़ाई करी थी और यह पहले अमेज़ॅन में कार्य भी कर चुके थे। 

सचिन बंसल कौन है

सचिन बंसल फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक हैं आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद, सचिन बंसल ने Techspan में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद एक Senior Software Engineer के रूप में अमेज़ॅन के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अमेज़न की नौकरी छोड़ दी और फ्लिपकार्ट की सह-स्थापना की। सचिन वर्तमान में नवी में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। और फोर्ब्स की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन बंसल की कुल संपत्ति वर्तमान में $1.30 बिलियन है।

बिन्नी बंसल कौन है

बिन्नी ने भी IIT दिल्ली के पूर्व छात्र, सचिन की तरह, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने फ्लिपकार्ट की सह-स्थापना की। बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के सीओओ और सीईओ थे। सचिन फ्लिपकार्ट की स्थापना के बाद से सीईओ थे और 2016 में बिन्नी बंसल ने सीईओ का पद संभाला जबकि सचिन बंसल कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने। हालांकि, फ्लिपकार्ट के व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों के कारण बिन्नी ने 2018 में फ्लिपकार्ट से इस्तीफा भी दे दिया था। बिन्नी बंसल वर्तमान में xto10x Technologies में सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। और बिन्नी बंसल की कुल संपत्ति भी $1.30 बिलियन है, जैसा कि फोर्ब्स द्वारा 2022 में रिपोर्ट किया गया था।

फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है (Flipkart Ka Malik Kaun Hai)

अगर बात करे फ्लिपकार्ट कंपनी के मालिक की तो, फ्लिपकार्ट की स्थापना सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में की थी तो, देखा जाए तो फ्लिपकार्ट के मालिक भी सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ही है, लेकिन यह दोनो सिर्फ 2018 तक ही इस कंपनी के मालिक रहे। 

ऐसा इसलिए क्योकी अगस्त 2018 में, वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद कर 77% शेयर का हिस्सेदारी हासिल कर लिया और इस वजह से फ्लिपकार्ट का मालिकाना हक भी वॉलमार्ट के पास चला गया तो इस प्रकार देखा जाए तो, वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट का मालिक वॉलमार्ट है और इस समय फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट के subsidiary यानी की सहायक कंपनी के रुप में कार्य कर रही है।

इस कंपनी की शेयर की बात करे तो, फ्लिपकार्ट की स्थापना करने वाले बिन्नी बंसल के पास 3.25% शेयर है और वही वॉलमार्ट जोकि वर्तमान में इस कंपनी का मालिक है, यह इस कंपनी का 82.1% शेयर का Owner है। तो आपको समझ आ गया होगा की फ्लिपकार्ट कंपनी का मालिक कौन है।

फ्लिपकार्ट की शुरूआत कैसे हुई

चलिए अब हम बात करते है की फ्लिपकार्ट की शुरूआत कैसे हुई थी। तो, IIT- दिल्ली के स्नातक, सचिन और बिन्नी बंसल जोकी फ्लिपकार्ट कंपनी के फाऊंडर है वो पहले अमेज़न में काम करते थे। हालांकि सचिन कुछ समय के लिए ही अमेज़ॅन के साथ काम करने वाले कर्मचारी थे। 

फिर इन दोनो दोस्तो ने भारत में अमेज़ॅन की तरह अपनी खुद की कंपनी बनाने के बारे में सोचना शुरू किया। और फिर वही से शुरूआत होता है फ्लिपकार्ट का, सचिन और बिन्नी ने 2007 में फ्लिपकार्ट को एक ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट से शुरू किया था। 

उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत अपनी जेब से 4 लाख रुपये लगा कर करी थी। जब सचिन और बिन्नी को वर्ष 2007 में पुस्तकों की बिक्री में सकारात्मक प्रतिक्रिया और सफलता मिली, तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में भी विस्तार करने की योजना बनाई और 2014 तक, कंपनी $1 बिलियन के मूल्यांकन तक पहुंचकर भारत के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप में से एक बन गई। तो कुछ इस प्रकार से फ्लिपकार्ट की शुरूआत हुई थी।

फ्लिपकार्ट के CEO कौन है

अगर बात करी जाए फ्लिपकार्ट के CEO की तो, इस समय यानी की वर्तमान में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति हैं, जिन्हें जनवरी 2017 में कंपनी के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले फ्लिपकार्ट के सीईओ बिनी बंसल थे और जब फ्लिपकार्ट की शुरूआत करी गई थी तब इस कंपनी के सीईओ सचिन बंसल थे यानी की इस कंपनी के पहले सीईओ सचिन बंसल थे और दुसरे सीईओ बिनी बंसल बने। और वर्तमान में फ्लिपकार्ट के CEO का पद कल्याण कृष्णमूर्ति संभाल रहे हैं।

फ्लिपकार्ट कहा की कंपनी है (flipkart kaha ki company hai)

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकीन है तो, आपने फ्लिपकार्ट से शॉपिंग जरुर किया होगा और आप ही की तरह लाखो लोग हर रोज फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करते है, लेकिन जिस फ्लिपकार्ट से आप शॉपिंग करते है क्या आप यह जानते है की यह कंपनी किस देश की है यानी की flipkart kaha ki company hai या flipkart kis desh ki company hai तो, आपको बता दे की फ्लिपकार्ट की शुरूआत 2007 में भारत के बेंगलुरु के कोरमंगला में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा किया गया था और यह दोनो भरतीय है, तो इस प्रकार फ्लिपकार्ट पुरी तरह से एक भरतीय कंपनी है, यानी की फ्लिपकार्ट भारत देश की कंपनी है।

फ्लिपकार्ट का हेडक्वार्टर कहां है

फ्लिपकार्ट एक भरतीय कंपनी है आपने यह तो जान लिया, चलिये अब हम बात करते है की फ्लिपकार्ट का Headquarters यानी की मुख्यालय कहां स्तिथ है तो, आपको बता दे की फ्लिपकार्ट का हेडक्वार्टर भारत के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में स्तिथ है, जिसे भारत का स्टार्टअप हब और सिलिकॉन ऑफ़ वैली कहा जाता है।

फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनियां

चलिये अब हम फ्लिपकार्ट की subsidiaries यानी की सहायक कंपनियां कौन-कौन सी है यह जान लेते है तो, फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनियां कुछ इस प्रकार हैं।
  • Myntra
  • Shopsy
  • PhonePe
  • Ekart
  • eBay
  • Yantra
  • ClearTrip
  • Jeeves
  • Jabong
तो यह है कुछ लोकप्रिय subsidiaries यानी की सहायक कंपनियां है फ्लिपकार्ट की, इसके अलावा और भी बहुत से फ्लिपकार्ट के सहायक कंपनियां है। 

निष्कर्ष 

यहा पर हमने आपके साथ फ्लिपकार्ट कंपनी के बारे में पुरी जानकारी शेयर करी जैसे की फ्लिपकार्ट किस देश की कंपनी है, फ्लिपकार्ट का मालिक कौन है और फ्लिपकार्ट की स्थापना किसने की थी आदि। इन सभी सवालो के जवाब हमने इस लेख में विस्तार से जाना। हमे आशा है की आपको यह आर्टिकल जरुर अच्छा लगा होगा। और हम उमीद करते है की, इस लेख की सहायता से आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की, Flipkart ka malik kaun hai और flipkart kaha ki company hai अगर आपके मन में इस आर्टिकल से सम्बंधित या अन्य कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पुछ सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को आप अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करे।

0 Response to "Flipkart का मालिक कौन है | Flipkart Ka Malik Kaun Hai"

Post a Comment

विज्ञापन