2024 Free Fire Max का मालिक कौन है? और यह किस देश का गेम है

Garena Free Fire का मालिक कौन है

इस आर्टिकल में हम एक ऐसे गेम के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे आज के समय में बहुत से लोग पसंद करते हैं और उस गेम का नाम है फ्री फायर।

अगर आप गेम्स में रुचि रखते हैं तो आपने फ्री फायर गेम का नाम जरूर सुना होगा और शायद आप यह गेम खेलते भी होंगे और यह गेम आपका पसंदीदा गेम भी होगा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्री फायर गेम किसने बनाया, फ्री फायर का मालिक कौन है और फ्री फायर किस देश का गेम है? 

अगर आप नहीं जानते हैं और यह सब जानना चाहते है, तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि फ्री फायर किसने बनाया और फ्री फायर किस देश का गेम है।

दोस्तों भारत में PUBG गेम के सस्पेंड होने के बाद फ्री फायर गेम काफी लोगों को पसंद आया। फ्री फायर गेम को आप कम रैम वाले स्मार्टफोन पर भी खेल सकते हैं और यही इस गेम की लोकप्रियता का कारण है। 

क्योंकि भारत में अभी भी कई लोगों के पास कम रैम वाले स्मार्टफोन हैं जिनमें PUBG जैसे बड़े गेम खेलना संभव है। नहीं, तो आइए विस्तार से समझते हैं कि फ्री फायर को किसने बनाया और यह किस देश का गेम है। 


फ्री फायर क्या है (Free Fire Kya Hai)

गरेना फ्री फायर गेम को किसने बनाया और ये किस देश का गेम है इसके बारे में जानने से पहले हम ये समझ लेते है की फ्री फायर क्या है? तो, फ्री फायर एक ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम है जिसे हम free fire battleground के नाम से भी जानते है इस गेम को खेलने के लिये आपको 10 मिनट का समय मिलता है जिसमे एक island में आपको 50 खिलाड़ीयों का सामना करना होता है और आखिरी व्यक्ति जो अकेला बचता है वह इस गेम का विजेता बन जाता है। इस गेम को आप अपने दोस्तो के साथ टीम बनाकर भी खेल सकते है।

आपको बता दे की फ्री फायर गेम 2019 में दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम रहा है और इसकी लोकप्रियता के कारण, फ्री फायर गेम को 2019 में Google Play Store द्वारा सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय वोट गेम का पुरस्कार भी मिला है। मई 2020 तक, फ्री फायर ने विश्व स्तर पर 80 मिलियन से अधिक daily active user के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है। और नवंबर 2019 तक, फ्री फायर ने दुनिया भर में 1$ बिलियन से अधिक की कमाई की है। वर्तमान समय में इस गेम के Google Play Store पर 1 बिलियन+ डाउनलोड हैं। इससे आप समझ सकते है की फ्री फ़ायर कितना लोकप्रिय गेम है और आज के समय में इस गेम को सबसे ज्यादा छोटे बच्चों द्वारा खेला जाता है और साथ ही फ्री फायर गेम को खेलकर पैसे भी कमाया जा सकता है। 

फ्री फायर का मालिक कौन है (Free Fire Ka Malik Kaun Hai)

फ्री फायर गेम को 111 Dots Studio द्वारा विकसित किया गया है और Garena कंपनी द्वारा प्रकाशित किया गया है, गरेना कंपनी सिंगापुर में स्थित एक ऑनलाइन गेम डेवलपर और पब्लिशर कंपनी है। जिसका ownership forrest lee के पास है। इससे ये स्पष्ट होता है की गरेना फ्री फायर गेम का मालिक “फॉरेस्ट ली” है। इसके अलावा, फ्री फायर गेम के वर्तमान ceo का पद भी फॉरेस्ट ली ही संभाल रहे हैं।

फ्री फायर को किसने बनाया (Free Fire Kisne Banaya)

गरेना फ्री फायर, जिसे फ्री फायर के नाम से भी जाना जाता है, एक बैटल रॉयल गेम है, जिसे 111 Dots Studio द्वारा develope किया गया है यानी की फ्री फायर को 111डॉट्स स्टूडियो ने बनाया है। और इस गेम को Android और IOS users के लिए Garena द्वारा Published किया गया है और हमने आपको ऊपर बताया की Garena एक ऑनलाइन गेम डेवलपर और पब्लिशर कंपनी है जिसे Forrest Xiaodong Li द्वारा 2009 में बनाया गया था। गरेना का अर्थ है ग्लोबल एरिना, हर जगह खिलाड़ियों को जोड़ने और पूरा करने के लिए एक मंच।

फ्री फायर के संस्थापक कौन है (Free Fire Ke Founder)

फ्री फायर गेम के संस्थापक फॉरेस्ट शियाओडोंग ली हैं। जिसे फॉरेस्ट ली भी कहा जाता है। इन्होनें 2009 में गरेना की स्थापना की और 2017 में गरेना फ्री फायर गेम बनाया। फॉरेस्ट ली एक अरबपति व्यवसायी हैं और उनका जन्म 1977 में चीन के तियानजिन में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री और शंघाई जियाओतोंग विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। फॉरेस्ट ली मार्च 2019 में 1.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपति बन गए। गेमिंग के अलावा, फ्री फायर गेम का आविष्कार करने वाले फॉरेस्ट ली ने ई-कॉमर्स व्यवसायों में भी निवेश किया। उनके पास Sea Ltd. का कुल 13.4% हिस्सा है। अपनी कंपनी और फ्री फायर की सफलता की बदौलत फॉरेस्ट ली अब सिंगापुर के शीर्ष 50 सबसे अमीर लोगों में शामिल है।

फ्री फायर किस देश का है (Free Fire Kis Desh Ka Hai)

जब भारत में PUBG मोबाइल को प्रतिबंधित कर दिया गया तो बहुत से फ्री फायर प्रेमी के मन में ये सवाल आने लगा की क्या फ्री फायर को भी इंडिया से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा या फ्री फायर किस देश का है? आपके बता दे की PUBG मोबाइल को भारत से प्रतिबंधित इसलिये किया गया क्योकी ये Tencent द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया था। और Garena Free Fire गेम, Garena नाम की कंपनी द्वारा प्रकाशित किया जाता है और Garena सिंगापुर की गेम डेवलपर और प्रकाशक कंपनी है, इसलिए Garena Free Fire गेम सिंगापुर का गेम है। इसके अलावा, गरेना कंपनी के संस्थापक और वर्तमान ceo फॉरेस्ट शियाओडोंग ली भी सिंगापुर के नागरिक हैं और फॉरेस्ट शियाओडोंग ली ने 2009 में सिंगापुर में गरेना कंपनी की स्थापना की थी। यह भी एक कारण है कि गरेना फ्री फायर गेम सिंगापुर का है।

गरेना फ्री फायर चीन का है या नही ?

आपकी जानकारी के लिये बता दे की गरेना एक कंपनी है जो सिंगापुर में स्थित है। भले ही Tencent का Garena में एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन Tencent का फ्री फायर के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, यह फ्री फायर का डेवलपर या प्रकाशक नहीं है। गरेना के 2 संस्थापक फॉरेस्ट ली और गैंग ये हैं, जिनके मूल चीनी थे, लेकिन वे सिंगापुर चले गए और देश के नागरिक बन गए। और इसलिए, हम कह सकते हैं कि फ्री फायर गेम सिंगापुर का है न कि चीन का।

फ्री फायर कब आया (Free Fire Kab Aaya)

23 August 2017 को 111 डॉट्स स्टूडियो द्वारा फ्री फायर गेम बनाया गया और फिर धीरे-धीरे यह गेम अधिक से अधिक लोकप्रिय होने लगा। फ्री फायर कम mb में अच्छे ग्राफिक्स के कारण, दुनिया भर में बहुत सारे उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड और पसंद किया गया है, जिसका परिणाम 2019 में बहुत अच्छा रहा। 2019 में, Garena Free Fire को "2019 का सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गेम" यानी 2019 में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गेम का खिताब मिला। और आज के समय में Garena Free Fire के लगभग 80+ मिलियन Active Users हैं और 1+ बिलियन लोगों ने इस गेम को डाउनलोड  किया है।

फ्री फायर पहले आया या पब्जी (Free Fire Pahle Aaya Ya Pubg)

भारत में बहुत से लोग पब्जी गेम को पसंद करते है तो वही बहुत से लोग फ्री फायर गेम के दीवाने है। ऐसे में लोगो द्वारा एक सवाल बहुत पुछा जाता है की फ्री फायर गेम पहले आया या पब्जी तो चलिये इसे भी समझ लेते है की भारत में पहले कौन-सा गेम आया।

Pubg की बात करे तो इस गेम को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यानी pc के लिये December 20, 2017 में release किया गया और वही बात करे Android और iOS Users यानी मोबाइल के लिये तो इस गेम को 19, March 2018 को release किया गया। अब फ्री फायर गेम की बात करे तो इस गेम को विकिपीडिया के अनुसार 23 August 2017 को release किया गया। इससे ये स्पष्ट होता है की Android और iOS Users के लिये फ्री फायर गेम पहले और पब्जी बाद में आया।

फ्री फायर कितने लोग खेलते हैं (Free Fire Litne Log Khelte Hain)

बहुत लोगो के मन मे ये सवाल होता है की फ्री फायर गेम को कितने लोग खेलते हैं। तो, आपकी जानकारी के लिये बता दे की मई 2020 तक, फ्री फायर ने विश्व स्तर पर 80 मिलियन से अधिक Daily Active Users के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है यानी फ्री फायर गेम को रोज 80 मिलियन से ज्यादा लोग खेलते है और वर्तमान समय में यानी की 2024 में इसके 187 मिलियन से अधिक Daily Active Users है और ये एक बहुत बड़ी संख्या है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने प्रसिध्द गेम गरेना फ्री फायर का मालिक कौन है इसके बारे में विस्तार से जाना। यदि आप ऑनलाइन गेम खेलने में जरा भी रूचि रखते है तो आप फ्री फायर गेम को जरुर जानते होंगे और इस गेम को खेलते भी होंगे लेकिन गरेना फ्री फायर के बारे में ऐसी बहुत सी जानकारीया है जिसके बारे में आपको नही पता रहा होगा जैसे की फ्री फायर गेम किसने बनाया, Free Fire किस देश का है और फ्री फायर पहले आया या पब्जी ऐसे ही बहुत से सवालो के जवाब को हमने इस आर्टिकल में विस्तार से जाना।

हमे आशा है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और हम उमीद करते है की इस आर्टिकल की सहायता से free fire ka malik kaun hai को समझने में आपको काफी मदद मिली होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है और अगर आप फ्री फायर प्लेयर है और आपको फ्री फायर गेम पसंद है तो, भी हमे कमेंट करके जरुर बताए। और इस आर्टिकल को आप अपने फ्री फायर प्लेयर दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे जिससे की उन्हें भी फ्री फायर के बारे में जानकारी मिल सके।

0 Response to "2024 Free Fire Max का मालिक कौन है? और यह किस देश का गेम है"

Post a Comment

विज्ञापन