150+ Daily Use Proverbs In English And Hindi | Muhavare In English

Muhavare in English

इस आर्टिकल में हम Proverbs In Hindi के लिस्ट को विस्तार से देखेंगे। अगर आप अंग्रेजी बोलना सीख रहे है तो आपके लिये muhavare in english को जानना बहुत ही जरुरी है क्योकी हम रोज के बोल-चाल में कहावतों का प्रयोग जरुर करते है जैसे -- दूध का दूध, पानी का पानी। अब अगर हमे इस Proverb को अंग्रेजी में बोलना है तो, इसे हम Oil and truth must come out कहेंगे। ऐसे ही बहुत से Proverbs Meaning In Hindi होते है जिनका हमे रोज की बोल-चाल में प्रयोग करने की आवश्कता होती है। और इस आर्टिकल में हमने Daily Use Proverbs In English And Hindi आपके साथ शेयर किया है। तो चलिये अब  मुहावरे इन इंग्लिश एंड हिंदी के लिस्ट को हम विस्तार से देखे।


Proverbs In English with Hindi Meaning (मुहावरे इन इंग्लिश एंड हिंदी)

यहा पर हम 150 से भी अधिक muhavare in english के लिस्ट को आपके साथ शेयर कर रहे है, जिनका प्रयोग आप इंग्लिश बोलने में कर सकते है।

▪︎ A figure among cyphers -- अंधों में काना राजा।

▪︎ Blood is thicker than water -- अपना सो अपना।

▪︎ Great cry little wool -- ऊँची दूकान फीकी पकवान।

▪︎ To kill two birds with one stone -- एक पंथ दो काज।

▪︎ Good mind, good find -- आप भला तो जग भला।

▪︎ All is well that ends well -- अंत भला तो सब भला।

▪︎ A little learning is a dangerous thing -- नीम हकीम खतरे जान।

▪︎ An empty vessel sounds much -- अधजल गगरी छलकत जाय।

▪︎ Truth fears no test -- साँच को आँच क्या।

▪︎ Haste makes waste -- जल्दी काम शैतान का। 

▪︎ Let by gones be by gones -- बीती ताही बिसारिये। 

▪︎ Adversity flatters no man -- विपत्ति का साथी कोई नहीं।

▪︎ A drowning man catches a straw -- डूबते को तिनके का सहारा।

▪︎ Cut your coat according to your cloth -- तेते पाँव पसारिये जेती लंबी सौर।

▪︎ Better today than tomorrow -- कल करे सो आज कर।

▪︎ Death keeps no calendar -- मृत्यु का समय निश्चित नहीं है।

▪︎ One swallow does not make a summer -- अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता।

▪︎ Many men, many minds -- अपनी डफली अपना राग।

▪︎ Prevention is better than cure -- अग्रसोची सदा सुखी।

▪︎ Time and tide wait for no man -- गया वक्त हाथ नहीं आता।

▪︎ Let the past bury its dead -- गड़े मुर्दा न उखाड़ो

▪︎ Familiarity breeds contempt -- घर की मुर्गी - दाल बराबर।

▪︎ A bad workman quarrels with his tools -- चले न जावे अँगनवे टेढ।

▪︎ Birds of the same feather flock together -- चोर-चोर मौसेरे भाई।

▪︎ Beauty has wings -- चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात।

▪︎ Small wits great beast -- छोटा मुँह बड़ी बात।

▪︎ A fox is not taken twice in the same snare -- अकलमन्द दोबारा एक ही जाल में नहीं फँसता।

▪︎ A friend in need is a friend indeed -- मित्र वही जो विपत्ति में काम आए।

▪︎ A nine days' wonder -- चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात।

▪︎ Where there is a will, there is a way -- जहाँ चाह वहाँ राह।

▪︎ While there is life, there is hope -- जब तक साँस तब तक आस।

▪︎ Too many cooks spoil the broth -- ढेर योगी मठ उजाड़।

▪︎ There is a fly in the ointment -- दाल में काला।

▪︎ A bird in hand is worth two in the bush -- नौ नगद न तेरह उधार।

▪︎ Do good and forget -- नेकी कर दरिया में डाल।

▪︎ Make hay while the sun shines -- बहती गंगा में हाथ धोना।

▪︎ Look before you leap -- बिना विचारे जो करे सो पीछे पछताय।

▪︎ No vice like avarice -- लालच बुरी बला।

▪︎ An eye for an eye, a tooth for a tooth -- शठे शाठ्यं समाचरेत्।

▪︎ Silence is good -- सबसे भला चुप।

▪︎ All that glitters is not gold -- हाथी के दाँत खाने के और दिखाने के और।

▪︎ Nearer the church farther from heaven -- चिराग तले अँधेरा । 

▪︎ A blind man is no judge of colours -- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।

▪︎ A stitch in time saves nine -- समय पर एक टका नौ का काम देता है।

▪︎ A bad name is worse than bad deeds -- बद अच्छा बदनाम बुरा।

▪︎ A closed mouth catches no files -- बिना रोए माँ भी दूध नहीं देती।

▪︎ A wolf in sheep's clothing -- मुख में राम बगल में छुरी।

▪︎ A guilty conscience need no accuser -- चोर की दाढ़ी में तिनका।

▪︎ All's fair in love and war -- लड़ाई और प्रेम में सब कुछ जायज़ है।

▪︎ An empty brain is a devil's work shop -- खाली बैठे शैतानी सूझे।

▪︎ Anger is blind -- क्रोध में मनुष्य अंधा होता है।

▪︎ Better an empty house, than a bad tenant -- बुरे किरायेदार से मकान खाली रखना अच्छा है।

▪︎ Bullies are generally cowards -- शेखीबाज कायर होते हैं।

▪︎ By trying the Greeks got into Troy -- हिम्मत करे इन्सान तो क्या नहीं हो सकता ? 

▪︎ Child is the father of man -- बेटा बाप से बड़ा। 

▪︎ Christmas comes but once a year -- हर रोज ईद नहीं होती।

▪︎ Coming events cast their shadows before -- होनहार बिरवान के होत चिकने पात।

▪︎ A burnt child dreads the fire -- दूध का जला छाँछ या मट्ठा फूँककर पीता है।

▪︎ A drop in the ocean -- ऊँट के मुँह मे जीरा।

▪︎ Dead men tell no tales -- मुर्वे बातें नहीं करते।

▪︎ Death keeps no calendar -- मौत और ग्राहक का समय नहीं।

▪︎ Diamond cuts diamond -- लोहा लोहे को काटता है।

▪︎ Do as you would be done by -- जैसा अपने साथ चाहो, वैसा व्यवहार दूसरों के साथ करो।

▪︎ Do not keep a dog and bark yourself -- नौकर रखकर खुद झाडू देना।

▪︎ Dry bread at home is better than roast meat a bread -- बाहर की चिकनी चुपड़ी से घर की रूखी सूखी अच्छी।

▪︎ Do not put off till tomorrow what you can do today -- आज का काम कल पर मत छोड़ो।

▪︎ Every dark cloud has a silver lining -- बुरे दिनों के पश्चात् अच्छे दिन अवश्य आते हैं।

▪︎ Every day is not Sunday -- हर दिन दिवाली नहीं होती।

▪︎ Every man is the architect of his own fate -- किस्मत अपने बनाए बनती है।

▪︎ Too much familiarity breeds contempt -- कदर खो देता है हर रोज का आना-जाना।

▪︎ Fine feathers make fine birds -- अच्छे लिबास से आदमी अच्छा लगता है।

▪︎ Frailty, thy name is woman -- कमजोरी, स्त्री का दूसरा नाम है।

▪︎ Fury and anger carry the mind away -- क्रोध में मनुष्य को होश नहीं रहता।

▪︎ God's mill grinds slow but sure -- देर है मगर अँधेर नहीं।

▪︎ Great boast small roast -- ऊँची दुकान, फीका पकवान।

▪︎ Handsome is that handsome does -- अच्छा वह, जो अच्छा करे।

▪︎ To make a mountain of a mole hill -- राई का पर्वत बनाना।

▪︎ If you desire peace be prepared for war -- यदि शान्ति चाहते हो तो युद्ध का प्रबन्ध करो । 

▪︎ Ill got, ill spent -- हराम की कमाई हराम में गंवाई।

▪︎ In excess nectar poisons -- हद से ज्यादा अमृत भी जहर।

▪︎ In for a penny. In for a pound -- जहाँ सौ वहाँ सवा सौ।

▪︎ It is folly to live in Rome and fight with the pope -- पानी में रहना और मगरमच्छ से बैर।

▪︎ It is never too late to mend -- सवेरे का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला न जानिये।

▪︎ It is no use crying over spilt milk. Or, It is too late to shut the stable door when the horse is stolen -- अब पछताये होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

▪︎ It takes two to make a quarrel -- एक हाथ से ताली नहीं बजती।

▪︎ It's casting pearls before swine -- भैंस के आगे बीन बजाना; अंधे के आगे रोए अपना नैन खोए।

▪︎ Jack of all trades, master of none -- हरफन मौला, हरफन अधूरा।

▪︎ Judge a tree by its fruits, not by its leaves -- वृक्ष की खूबी फल में हैं, पत्तों की सुन्दरता में नहीं।

▪︎ Keep your mouth shut and your eyes open -- देखो सब कुछ, कहो बहुत थोड़ा।

▪︎ Kill the snake as well as save the stick -- सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

▪︎ Kill two birds with one stone -- एक पंथ दो काज।

▪︎ Look before your leap -- फूंक-फूंक कर पग धरना।

▪︎ Excess of everything is bad -- अति सर्वत्र वर्जयेत्।

▪︎ Rome was not built in a day -- कारज धीरे होत है, काहे होत अधीर।

▪︎ One nail drives out another -- काँटा ही काँटा निकालता है।

▪︎ Every man is the architect of his fortune -- प्रत्येक मनुष्य अपने भाग्य का विधाता है।

▪︎ Honesty is the best policy -- ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है।

▪︎ Example is better than precept -- उपदेश से उदाहरण अच्छा है।

▪︎ Penny wise, pound foolish -- अशर्फी की लूट कोयले पर छाप।

▪︎ Uneasy lies the head that wears a crown -- कोठी वाले रोवे, छप्पर वाले सोवे।

▪︎ Handsome is that handsome does -- काम प्यारा है, चाम प्यारा नहीं।

▪︎ Much ado about nothing -- खोदा पहाड़ निकली चूहिया।

▪︎ An idle mind is the devil's workshop -- खाली दिमाग शैतान का अड्डा।

▪︎ Barking dogs seldom bite -- गरजे सो बरसे नहीं।

▪︎ Tit for Tat -- जैसा को तैसा।

▪︎ Like father, like son -- जैसा बाप, वैसा बेटा।

▪︎ To add insult to injury -- जले पर नमक छिड़कना

▪︎ As you sow, so you reap -- जैसी करनी, वैसी भरनी।

▪︎ Might is right -- जिसकी लाठी उसकी भैंस।

▪︎ To kill the goose that lays the golden eggs -- जिस थाली में खाना उसी में छेद करना 

▪︎ Man proposes, God disposes -- तेरे मन में कुछ और है और दाता के कुछ और।

▪︎ Oil and truth must come out -- दूध का दूध, पानी का पानी।

▪︎ Never put off till tomorrow what can you do today -- कल करे सो आज कर; आज का काम कल पर मत छोड़ो।

▪︎ No man can serve two masters -- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।

▪︎ No pains, No gains -- सेवा बिना सेवा कहाँ।

▪︎ Nothing succeeds like success -- चलती का नाम गाड़ी।

▪︎ Nobody cries, 'stinking fish' -- अपनी दही को कोई खट्टा नहीं कहता।

▪︎ One bad fish spoils the whole water -- एक मछली सारे तालाब को गन्दा कर देती है।

▪︎ One lie draws ten after it -- एक झूठ के हजार झूठ होते है।

▪︎ One man's meat is another man's poison -- जो चीज एक के लिये अच्छी है वह दूसरे के लिए बुरी भी हो सकती है।

▪︎ Only the wearer knows where the shoe pinches -- जिस पर पड़े वही जाने।

▪︎ Out of the frying pan into the fire -- आसमान से गिरा, खजूर से अटका।

▪︎ Pay well when are served well -- जैसा काम, वैसा दाम।

▪︎ Prevention is better than cure -- इलाज से परहेज बेहतर है।

▪︎ Reason governs the wise man and cudgels the fool. or, wise use wisdom and fools use the might -- अकलमंद अकल से और मूर्ख लाठी से चलता है।

▪︎ Religion is a stalking horse to shoot other's fowl -- मजहब एक बहाना है जिसकी आड़ में शिकार खेला जाता है।

▪︎ Riches have wings -- लक्ष्मी चंचला होती हैं या माया बादल की छाया।

▪︎ Rome was not built in a day -- कभी हथेली पर भी सरसो जमी है?

▪︎ Save something against a rainy day -- आड़े वक्त के लिए कुछ बचाकर रखो।

▪︎ Self-praise is no recommendation  -- अपने मुँह मियाँ मिट्ठू।

▪︎ Self preservation is nature's first law -- पहले आप पीछे बाप।

▪︎ Lost time is never found again -- गया समय फिर हाथ आता नहीं।

▪︎ Mad people think others mad -- दीवाने को सब दीवाने ही नजर आते हैं।

▪︎ Many kiss the child for the nurse's sake -- माँ से प्यार बच्चे का बहाना।

▪︎ Men rule the world; women rule men -- मर्द दुनिया पर हुकूमत करते हैं और औरत मदों पर।

▪︎ Modest dogs miss much meat -- जिसने की शरम्, उसके फूटे करम।

▪︎ A wolf in sheep's clothing or mouth of money, heart of gall -- मुँह में राम, बगल में छुरी। 

▪︎ Necessity is the mother of invention -- आवश्यकता आविष्कार की जननी है।

▪︎ Never a rose without a thorn -- फूल के साथ काँटे जरूर होते हैं।

▪︎ Sinning all the six days in the week but going to church on Sundays -- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।

▪︎ Stolen apples taste sweet -- चोरी के बेर मीठे

▪︎ Strike while the iron is hot -- मौके को हाथ से न जाने दो।

▪︎ Sweep under your own mats -- पहले अपने गिरेबान (अंदर) में झांककर देखो।

▪︎ Slow and steady wins the race -- सहज पके सो मीठा होय।

▪︎ Time is a great healer -- वक्त सब जख्मों का मरहम है।

▪︎ Truth fears no examination -- साँच को आँच नहीं।

▪︎ The nearer the church, the farther from heaven -- चिराग तले अँधेरा।

▪︎ The face is index of the mind -- चेहरा मन का दर्पण है।

▪︎ The cock is at his best on his own dung hill -- अपनी गली में कुत्ता भी शेर हो जाता है।

▪︎ Half a loaf is better than no bread -- ना मामा से काना मामा अच्छा।

▪︎ He that is warm thinks all are so -- आप सुखी तो जग सुखी।

▪︎ He who would catch fish must not mind getting wet -- नाचने उठे तो घूँघट कैसा।

▪︎ He who would sow well, must reap well -- कर भला तो हो भला या अच्छा करो अच्छा पाओ।

▪︎ Respect yourself and you will be respected -- अपनी मर्यादा अपने हाथ । 

▪︎ Something is better than nothing -- नहीं से कुछ भला या नाही मामा से काना मामा अच्छा।

▪︎ Too much courtesy, too much craft -- मधुरी बानी, दगाबाज की निशानी।

▪︎ To rob Peter to pay Paul -- गाय मारकर जूता दान।

▪︎ Vows made in storm are forgotten in calm -- दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।

▪︎ High winds blow on high hills -- बड़ों की बड़ी बात।

▪︎ Living from hand to mouth -- रोज कुँआ खोदना रोज पानी पीना।

▪︎ Many a little makes a mickle -- बूँद-बूँद करके घड़ा भरता है।

▪︎ Many men, many minds -- जितने नर उतनी बुद्धि या नाना मुनि नाना मति।

▪︎ Misfortunes never come singly -- मुसीबत अकेले नहीं आती।

▪︎ Money begets money -- धन से धन कमाया जाता है।

▪︎ To plough the sands and sow the waves -- रेगिस्तान में हल चलाना।

▪︎ Virtue is its own reward -- नेकी अपना सिला आप है।

▪︎ Wash your dirty linens at home -- घर का भेद बाहर नहीं बताना चाहिए।

▪︎ A rotten apple injures its companions -- एक सड़ी मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है।

▪︎ As the king so are the subjects -- जैसा राजा, वैसी प्रजा।

▪︎ Avarice is the root of all evils -- लालच बुरी बला है।

▪︎ Beggars and borrowers could not be choosers -- दान की बछिया के दाँत नहीं देखे जाते।

▪︎ Do evil and look for like -- कर बुरा तो हो बुरा। 

▪︎ Every potter praises his pot -- अपने दही को सभी मीठा कहते हैं।

▪︎ One flower makes no garland -- एक फूल से माला नहीं बनती।

▪︎ One today is better than two tomorrow -- नौ नगद न तेरह उधार।

▪︎ Poverty breeds strife -- गरीबी झगड़े की जड़ है।

▪︎ The fire proves gold, adversity brave men -- आग सोने की कसौटी है, मुसीबत बहादुरों की।

▪︎ The last straw breaks the camel's back -- आखिर जुल्म की भी हद होती है।

▪︎ The key in use is always bright -- चलते पुर्जे को जंग नहीं लगता।

▪︎ The stars govern men, but God governs the stars -- किस्मत की हुकूमत हम पर परन्तु ईश्वर की किस्मत पर।

▪︎ There is a black sheep in every fold -- बुरे सब जगह होते हैं।

▪︎ To build castles in the air -- ख्याली पुलाव पकाना।

▪︎ To lead a cat and dog's life -- झगड़े-फसाद की जिन्दगी गुजर-बसर करना।

▪︎ Everything looks pale to a jaundiced eye -- सावन के अन्धे को हरा ही हरा दिखता है।

▪︎ Fortune favours the brave -- बहादुरों को भाग्य भी साथ देता है; पुरुष सिंह जे उद्यमी लक्ष्मी ताकी चेरि। 

▪︎ Gather thistles and expect pickles -- बोवे पेड़ बबूल का आम कहाँ से खाय।

▪︎ Guilty conscience is always suspicious -- चोर की दाढ़ी में तिनका था। पापी का मन सदा सशंकित रहता है।


यहा हमने मुहावरे इन इंग्लिश एंड हिंदी के लिस्ट को विस्तार से देखा। अगर आप अंग्रेजी बोलना शिख रहे है तो आपके लिये ये सभी muhavare in english बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकी हम अपने रोज के बोल चाल में कहावतों का प्रयोग जरुर करते है इसलिये आपको इन Proverbs in hindi को अच्छे से जनाना काफी जरुरी है ताकी आप अंग्रेजी बोलते समय इन Proverbs का अंग्रेजी में प्रयोग कर सके। हमे आशा है की आपको यहा पर दिये गये Proverbs meaning in hindi अच्छा लगा होगा। और हम उमीद करते है की हमने यहा पर जितने भी muhavare in english आपके साथ शेयर किया है वो आपको अंग्रेजी बोलने में काफी मदद करेंगे। अगर आपका कोई सवाल हो तो, आप हमे नीचे कमेंट करके पुछ सकते है। और अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो, इसे आप अपने मित्रो के साथ शेयर जरुर करे।

0 Response to "150+ Daily Use Proverbs In English And Hindi | Muhavare In English"

Post a Comment

विज्ञापन